Posts

Showing posts from 2021
Image
रिसर्च की मिस्की में पिसी महान फनकारी  ‘83’ स्टे्रट ड्राईव बाय सपन दुबे 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर बनी फिल्म 83 रिलीज़ हुई है। फिल्म दो वर्ष पूर्व बनकर तैयार थी परन्तु कोविड 19 के चलते सिनेमाघर बंद हो गए। निर्माता ने ठान रखा था कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज ना करते हुए बड़े पर्दे पर ही रिलीज की जाएगी। फिल्म के विलंब से आने के कारण निर्माताओं को भारी नुकसान हुआ है। 1983 के विश्व विजेता बनते ही क्रिकेट का शानदार तरीके से प्रबंधन करते हुए बीसीसीआई ने अथाह धन कूटा और सुनियोजित तरीके से  इसका व्यवसायिकरण किया। हॉकी में विश्व विजय और ऑलम्पिक विजेता होने के बाद भी हॉकी फेडरेशन इसको भुना नहीं पाया। 1983 की जीत के मायने कई लिहाज से अलग थे। बतौर रणवीर सिंह आज की प्रोढ़ पीढी के पास 1983 विश्व कप की यादें ताजा है और सबके पास एक अलग कहानी है जिसमें कोई कहता है कि फाईनल के दिन मौसी आई थी, हमने रेडियो खरीदा था इत्यादि। फिल्म में रणवीर कपूर ने कपिल देव का किरदार निभाया है जो बहुत ही मुश्किल था। कपिल की तरह बल्लेबाजी तो शायद आसान हो सकती है लेकिन वैसी गेंदबाजी बहुत मुश्किल थी क्योंक...
Image
घरों, मंदिरों व आश्रमों में हर्षोल्लास से मनाया गया तुलसी पूजन दिवस  श्री योग वेदांत सेवा समिति ने  किया आयोजन बैतूल। तुलसी जी की महिमा व लाभों से जन-जन को परिचित करवाने व युवाओं को नैतिक पतन और अवसाद से बचाकर भारतीय संस्कृति के सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से पूज्य संत श्री आशारामजी बापू द्वारा 25 दिसम्बर 2014 से तुलसी पूजन दिवस की शुरुआत की गई थी। उन्ही की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति व महिला उत्थान मंडल बैतूल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी घरों, मंदिरों, आश्रमों, वृद्धाश्रमों में व सार्वजनिक स्थलों में तुलसी पूजन दिवस के कार्यक्रम हर्षोउल्लास से मनाए गए। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि बैतूल में भी शनिदेव मंदिर गंज में पंडित लोकेश मिश्रा द्वारा, संत श्री आशारामजी आश्रम चिखलार श्री हनुमान मंदिर मेघनाथ चौक टिकारी पंडित लक्ष्मण गिरी द्वारा विधिवत तुलसी पूजन कार्यक्रम संपन्न करवाए गए। जिसके अंतर्गत साधकों ने तुलसी जी व सदगुरुदेव का तिलक, अक्षत, पुष्पवर्षा, तुलसी नामाष्टक पाठ, आरती व परिक्रमा कर पूजन किया। ...
Image
 निजीकरण के कारण शिक्षा हुई मंहगी  एनएसयूआई ने चलाया हस्ताक्षर अभियान बैतूल। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के अव्हान पर देश में शिक्षा के निजीकरण का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में एनएसयूआई के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक पंवार के नेतृत्व में जेएच कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस संबंध में अभिषेक पंवार ने बताया कि देश में जिस प्रकार से शिक्षा का निजीकरण हो रहा है उससे कमजोर तबका शिक्षा को हासिल करने में असमर्थ होता जा रहा है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव खातरकर ने बताया कि निजीकरण के कारण शिक्षा मंहगी हो गई है और दलित, पिछड़े और आदिवासी बच्चों के लिए शिक्षा एक सपना बनकर रह गया है खासकर उच्च शिक्षा का तो सोचा भी नहीं जा सकता है। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह इवने, आकाश गंगारे, मनीष साहू, सार्थक खंडागले, नितिन विश्वास, हिमांशु पाटिल,अंकित ताम्रकार, मुस्कान मालवी, शिवानी मेहरा, रूपेश मेहरा, विक्रम टेकाम, पंकज मालवी, रोहित बेले, धर्मपाल बिसौने, सुभाष बेलवंशी, विवेक मालवी, बाबा राठौर, आदि मौजूद थे। 
Image
 स्वयं के स्थान पर आप की भावना को महत्व देना ही एनएसएस एनएमएम का अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न बैतूल। जेएच कॉलेज की रष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नवीन स्वयंसेवकों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ.विजेता चौबे, जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोगरे के संरक्षण में, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जीपी साहू, प्रो.राजेश शेषकर, वरिष्ठ स्वयंसेवक दीपाली पांडे, ललित तायवाड़े, संजय उइके की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ.जीपी साहू ने कहा कि एनएसएस में स्वयं की जगह आप की भावना को महत्व दिया जाता है। एनएसएस समाजसेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होने नदिया ना पीएकभी अपना जल-पेड़ ना खाए अपने फल के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रो.राजेश शेषकर ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण कार्यो में अपनी सक्रीय भूमिका निभाकर लोगों को जागरूत करते हैं। ललित तायवाड़े ने एनएसएस का विद्यार्थियों को परिचय देते हुए कहा कि समाजसेवा को लेकर युवाओं को आगे आना चाहिए साथ ही उन्होने निर्वाचन साक्षरता क्लब की जानकारी दी। दीपाली पांडे ने...
Image
 हर्षोल्लास से मनाई गीता जयंती, गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कराने कलेक्टर को दिया ज्ञापन बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के तत्वावधान में संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से चिखलार स्थित आश्रम में गीता जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि सर्वप्रथम साधकों द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता का माल्यार्पण के साथ विधिवत पूजन कर आरती की गई और गीताजी के सातवें अध्याय का पाठ करके अपने-अपने पितृगणों को पुण्यफल अर्पित किया गया। तत्पश्चात गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करवाने व विद्यालयों और महाविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में गीता ग्रंथ को अनिवार्य रूप से शामिल करने हेतु महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व संस्कृति मंत्री के नाम से कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गीता जयंती की बधाई के साथ ज्ञापन दिया गया साथ ही अपर कलेक्टर श्यामेन्द्र जैसवाल को भी गीता ग्रंथ भेंट कर गीता जयंती की बधाई दी।  गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए इस मौके पर श्री मदान ने कहा कि आज का सामाजिक माहौल अत्यंत दूषित होता जा रहा है युवा वर्ग में कुसंस्कार, न...
Image
 नियोजित तरीके से मरीजों को ठगा जा रहा  है शिवसैनिकों ने दवाईयों की कालाबाजारी का पुलता फूंका बैतूल। शिवसैनिकों ने दवाइयों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए दवाइयों को महंगे दामों पर बेचने और कालाबाजारी किए जाने के विरोध में दिलबहार चौक पर पुतला दहन किया। शिव सेना जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ठानेश्वर महावर के निर्देश पर प्रदेश भर में दवाइयों की हो रही कालाबाजारी पर अंकुश लगाने अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत आज शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने दिलबहार चौक पर कालाबाजारी के खिलाफ पुतला दहन कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। श्री गोले ने बताया कि कुछ विक्रेता लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर अधिक दामों में दवाइयों की बिक्री करने के साथ ही कालाबाजारी भी करते हैं। ऐसे लोगों पर जब तक प्रकरण दर्ज नहीं होता शिवसेना द्वारा विरोध दर्ज किया जाएगा। मीडिया प्रभारी रिंकू सक्सेना, व नगर अध्यक्ष रोहित सावनेर ने बताया कि देखा गया है कि एकदम एक जैसे तत्वों से निर्मित दवाईयों की कीमतों में भारी अंतर होता है और डॉक्ट...
Image
मानवाधिकारों से वंचित करना मानवता को चुनौती देना है एनएचआरएसीएसीबी ने मनाया मानव अधिकार दिवस बैतूल। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एनएचआरएसीएसीबी)की महिला विंग ने आगंववाड़ी केन्द्र राजेन्द्र वार्ड में मानव अधिकार दिवस मनाया और उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया। इस मौके पर एनएचआरएसीएसीबी की राष्ट्रीय महिला उपसचिव मीना खंडेलवाल ने बताया कि दुनिया में हर व्यक्ति का मानवाधिकार है. इसके बारे में हर इंसान को जरूर पता होना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र किसी भी सदस्य देश में सत्तासीन सरकार के साथ लोगों को उनके मूल अधिकारों के बारे में शिक्षित करने में एक बड़ी भूमिका निभाता है। पदमा साहू और साक्षी सतीजा ने कहा कि एक इंसान जाति, रंग, धर्म, लिंग, भाषा, राजनीतिक, देश, मूल और जन्म के भेदभाव के बिना सभी मानवाधिकारों का हकदार है। उन्होने कहा कि लोगों को उनके मानवाधिकारों से वंचित करना उनकी मानवता को चुनौती देना है। असमानताओं को कम करना और मानव अधिकारों को आगे बढ़ाना है, सभी मनुष्य स्वतंत्र और सम्मान और अधिकारों में समान हैं। समानता और गैर-भेदभाव के सिद्धांत मानवाधिकार...
Image
 धूमधाम से मनेगा श्री दत्त जन्मोत्सव श्री दत्त मंदिर समिति की बैठक संपन्न, होंगे अनेक कार्यक्रम बैतूल। श्री दत्त मंदिर समिति के तत्वावधान में महाराष्ट्र मंडल सिविल लाईन में बैठक संपन्न हुई। इस संबंध में कार्यकारी अध्यक्ष दीपक पात्रीकर ने बताया कि बैठक में श्री दत्त जन्मोत्सव मनाने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष शरद सप्तपुत्रे एवं सचिव हेमंत देशपांडे ने बताया कि 12 दिसम्बर को प्रात: 5 बजे प्रभात फेरी एवं गुरूचरित्र वाचन, शाम 5 बजे से विश्व जाग्रति मिशन द्वारा भजन संध्या, 14 दिसम्बर को महिला मंडल द्वारा भजन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक, रात्रि 9 बजे सुंदरकांड, 15 दिसम्बर दोपहर 12 बजे भगवान श्री दत्त का सामूहिक अभिषेक, 16 दिसम्बर प्रात: 9 बजे से दत्त मंदिर में ही रक्तदान एवं सामान्य जांच शिविर, 7 बजे सामूहिक आरती, 17 दिसम्बर प्रात: 10 बजे से जयनारायण सर्वोदय विद्यालय के मानसिक दिव्यांग बच्चों द्वारा स्वयं निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी, रात्रि 7:30 बजे प्रतिभाओं का सम्मान, 18 दिसम्बर दोपहर 12 बजे श्री दत्त भगवान जन्मोत्सव, दोपहर 2 बजे भगवान...
Image
 मारी गई ताडक़ा चुन्नीढ़ाने में चल रही रामलीला का बड़ी संख्या में दर्शक ले रहे लुत्फ  बैतूल। धर्म प्रचारक श्रीराम कथा रामायण रामलीला मंडल प्रयागराज उप्र के रामलीला कलाकारों द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास, चुन्नीढ़ाना, राजेन्द्र वार्ड में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। राधेश्याम सोनी ने बताया कि रामलीला पंडित वृजभूषण तिवारी व व्यासपीठ पंडित राजेन्द्र प्रसाद महाराज के सानिध्य में आयोजित की जा रही है। रामलीला के चौथे दिन पूर्व सांसद सुभाष आहूजा विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होने कलाकारों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर रामलीला के कलाकारों का सम्मान भी किया गया। सोहनलाल राठौर ने बताया कि रामलीला 11 नवम्बर तक शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक की जाएगी। नंदु रावत और संतोष गव्हाड़े ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है। रामलीला का लुत्फ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उठा रहें हैं। 
Image
 दीपावली से पूर्व जरूरतमंदों को कम्बल, मिठाई व सत्साहित्य वितरित किया  श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा की गई सेवा से जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी  बैतूल। देश भर में दीपावली का पर्व सभी हर्षोल्लास से अपने परिजनों के साथ तो मनाते है किंतु समाज सेवा में अग्रणी जिले की संस्था श्री योग वेदांत सेवा समिति, बैतूल के साधक संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से प्रतिवर्ष दीपावली पर आदिवासी क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच जाकर उन्हें कम्बल, मिठाई, वस्त्र, दीपक, तेल, बाती व सत्साहित्य के साथ दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं वितरित करके ही दीपावली मनाते है। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि दीपावली जैसे हर्षोल्लास के पर्व पर कोई भी जरूरतमंद मायूस न हो सभी के चेहरे खुशी से खिले रहें इस बात को ध्यान रखते हुए समिति द्वारा पूज्य बापूजी की प्रेरणा से  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिले के ग्राम बोदल पठार में सैंकड़ो जरूरतमंदों व बुजुर्गों को कम्बल, मिठाई आदि के साथ दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं वितरित की गई सर्वप्रथम महिला उत्थान मंडल की अध्यक्ष सुनीता अनेर...
Image
                                                   खुशियां बांटने से बढ़ती है                                                ब्युरो ने लगाया खुशियों का मेला बैतूल। खुशियां बांटने से बढ़ती है यही थीम को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एनएचआरएसीएसीबी) द्वारा पंजाबी धर्मशाला गंज में खुशियों का मेला आयोजित किया। मेला ब्युरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं ब्यूरो की राष्ट्रीय महिला उपसचिव मीना खंडेवाल के नेतृत्व में खुशियों का मेला का आयोजन हुआ। ब्युरो के सदस्यों ने दीपावली पर स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखते हुए साफ सफाई करवाने का भी निर्णय लिया है।  खुशियों के मेले में ब्युरो के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को मात्र 10 रूपए में जरूरत का सामान जैसे कपड़े, बर्तन, क्रॉकरी आदि वितरित की। यह धन...
Image
 मालवीय अध्यक्ष चिकाने सचिव बने  मप्र शिक्षक संघ मुलताई के चुनाव संपन्न मुलताई। मप्र शिक्षक संघ मुलताई तहसील के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। चुनाव संयोजक अशोक बोरखड़े के मार्गदर्शन में निर्वाचन अधिकारी केएल चौधरी एवं पर्यवेक्षक सुनील कुमार कवडक़र संपन्न कराए गए। जिसमें तहसील अध्यक्ष बीआर मालवीय, फुस्या पंवार उपाध्यक्ष, सचिव बल्लू चिकाने, सहसचिव अशोक बोडख़े, तहसील कोषाध्यक्ष सहदेव सातपुते, जय प्रकाश परिहार श्रीमती सुनीता नागले, देव राव अड़लक संतोष शिवहरे कार्यकारिणी सदस्य व मनोनीत सदस्य के रूप में अजय गांवड़े दिनेश अवस्थी निर्वाचित हुए। इनके मनोनयन पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी है।  
Image
 बच्चों ने स्वयं बनाकर किया रावण दहन बैतूल। प्रायमरी स्कूल के पास गणेश वार्ड में मोहल्लों के बच्चों ने रावण का पुतला बनाकर उत्साह के साथ दहन किया। इस मौके पर श्रीमती अर्चना आम्बेकर व प्रीति दुबे ने बताया कि यह रावण दहन स्टेडियम में रावण दहन के पश्चात ही होता है। श्रीमती अपराजिता भार्गव, दिपाली शर्मा व प्रिया भार्गव ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को हमारे धर्म का ज्ञान होता है और वे उत्साह से त्यौहारों में हिस्सा लेते हैं।  कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीरंग आम्बेकर, प्रथा दुबे, अगस्तय भार्गव, कर्णिक शर्मा, त्रिजल शर्मा, कस्तुरी मिसर,अयांश भार्गव वैभवी मिसर का सराहनीय योगदान रहा।  
Image
 देवी जागरण में झूमें श्रोता, वृद्धजनों का किया सम्मान  चरण पखारकर शाल श्रीफल भेंटकर  पूजन किया बैतूल। वैसे तो हर नवरात्रि उत्सव के दौरान देशभर में देवी जागरण का आयोजन किया जाता है किंतु टैगोर वार्ड में विघ्नहर्ता गणेश मंडल द्वारा आयोजित मां कालका जागरण मंडली के देवी जागरण में कुछ अनूठा ही कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भजन गायिका सविता मिश्रा, सुरेश रामपूरे, सुनील चरडे, अरुण परिहार व दीक्षा साहू के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के चरण पखार, तिलक लगाकर, शाल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया और आशीर्वाद लिया। विघ्नहर्ता गणेश मंडल के अनंत गोयल ने बताया कि आरती के बाद भजनों की प्रस्तुति के बीच श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने माता-पिता व बुजुर्गों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। मंडल के सभी सदस्यों ने बुजुर्गों के रूप में पधारे हरबंशलाल आहूजा, श्रीमती निर्मल आहूजा, दयाल सिंह रघुवंशी, श्रीमती लज्जा रघुवंशी, श्रीमती इंदुबाला खत्री गोविंदराव जैन, श्रीमती विमल जैन, सोमनाथ बतरा, श्रीमती लीला बतरा,एमपी अग...
Image
 मप्र शिक्षक संघ के सभी ब्लाकों में चुनाव संपन्न बैतूल। मप्र शिक्षक संघ में ब्लाक स्तर पर चुनाव जिला संयोजक अशोक बोरखड़े के मार्गदर्शन में चुनाव संपन्न हुए। और सहसंयोजक दिलीप गीते ने बताया कि जिले के 6 ब्लाकों में चुनाव संपन्न कराए गए जिसमें आमला ब्लाक अध्यक्ष शिवशंकर सोनी, उपाध्यक्ष रामेश्वर यदुवंशी, सचिव अमरसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सुबेर यादव, सहसचिव गीता सोनी, सदस्य गणेश डोंगरे, सुरेश देशमुख, रामराव देशमुख, विनोदी लाल सूर्यवंशी, ललिता उईके, साहेबराव कोसे, बैतूल ब्लाक अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष उज्जवला जैन, कोषाध्यक्ष उदयराम धोटे, सचिव भगवंतराव वागदे्र, सहसचिव रमेश वरकड़े, कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला जैन, सुनीता रावत, अंजली सल्लाम, गंगा पाल, महेन्द्र गुदवारे, ओमप्रकाश भावसार, चिचोली ब्लाक अध्यक्ष गोकुल प्रसाद झरबड़े, उपाध्यक्ष अनिल गोस्वामी, सचिव सुभाष वाधवे, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सूर्यवंशी, सहसचिव मुकेश मासोदकर, कार्यकारिणी सदस्य डंगरू सिंह उइके, अजय सिंह गहलोत, शंकर कहार, आरती चतुर्वेदी, राजीव राठौर, रीना इवने, मुलताई ब्लाक अध्यक्ष सुनील कवडक़र, उपाध्यक्ष मनोहर भिकोंडे, सचिव द...
Image
 बालाजीपुरम जैसी घटना दुबारा नहीं हो पाएं  हिन्दू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। बुधवार को बैतूल जिले के आक्रोशित विभिन्न हिन्दू संगठनों बजरंग सेना, श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, भगवा रक्षा दल, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक बैतूल सिमाला प्रसाद को बालाजीपुरम मंदिर में वर्ग विशेष के लोगों द्वारा किये उत्पात की घटना पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर सांसद डीडी उइके, विधायक निलय डागा, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, दीपक कपूर, प्रवीण गुगनानी और बालाजी मंदिर प्रबंधन समिति की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में श्री योग वेदांत सेवा समिति के जिला अध्यक्ष राजेश मदान एवं बजरंग सेना के प्रदेश संगठन मंत्री विकास महाजन ने बताया कि 27 सितम्बर को हिन्दू आस्था के केन्द्र मंदिर बालाजीपुरम में वर्ग विशेष के तीन युवकों ने शराब के नशे में हिंदुओं के आराध्य देवी-देवताओं को गाली गलौच की एवं मंदिर परिसर में उत्पात मचाया। ऐसा करके इन्होंने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई ह...
Image
 धूमधाम से निकली डोल शोभा यात्रा  बैतूल। आज जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर भगवान श्री कृष्ण की डोल शोभा यात्रा राम मंदिर रामनगर से एवं गंज से श्री कृष्ण मंदिर का डोला भी साथ नगर भ्रमण करते हुए राम मंदिर रामनगर पहुंचा। इस मौके पर नरेश शर्मा, नितिन शर्मा, योगू शर्मा, राकेश मौर्य द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। डोल शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत, सत्कार और पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने डोल के नीचे से निकलकर आर्शीवाद लिया। इस मौके पर पंडित अनंत तिवारी और पंडित प्रवीण शर्मा ने कहा कि इस दिन भगवान विष्णु करवट बदलते हैं। इसीलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं। परिवर्तिनी एकादशी के व्रत से सभी दुख दूर होकर मुक्ति मिलती है। इस दिन को व्रत करने से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप का जलवा पूजन किया गया था। इसीलिए इसे डोल ग्यारस कहा जाता है। इसी दिन राजा बलि से भगवान विष्णु ने वामन रूप में उनका सर्वस्व दान में मांग लिया था एवं उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर अपनी एक प्रतिमा को राजा बलि को सौंप दी थी, इसी वजह से इसे वामन ग्यारस भी कहा जाता है। इस अवसर पर प्रमुख रू...
Image
सकारात्मक उर्जा और संपन्नता का उत्सव संपन्न बैतूल। प्रतिवर्षानुसार दीपक आम्बेकर के निवास गणेश वार्ड बैतूल में महालक्ष्मी विरजी गई। इस बार सोशल डिस्टेंस और शासन के नियमों को पालन करते हुए उत्सव मनाया गया। इस मौके पर श्रीमती अर्चना आम्बेकर ने बताया कि माता लक्ष्मी अपने परिवार के साथ हमारे घर में आएं। घरों में सुख-संपन्नता, सकारात्मक उर्जा और सदैव लक्ष्मी का वास हो, कुछ ऐसी ही मनोकामना के साथ महालक्ष्मी उत्सव का आयोजन करते हैं।  यह परंपरा कई पी़ढिय़ों से चली आ रही है। श्रीमती आम्बेकर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि माता लक्ष्मी के जिस रूप की पूजा की जाती है वो जेठानी-देवरानी हैं। अपने दो बच्चों के साथ वो इन दिनों मायके आती हैं। मायके में आने पर तीन दिनों तक उनका भव्य स्वागत किया जाता है। पहले दिन स्थापना, दूसरे दिन भोग और तीसरे दिन हल्दी कुमकुम के साथ माता की विदाई की जाती है। उपस्थिति प्रीति दुबे और श्रीरंग आम्बेकर ने बताया कि कहा जाता है कि लक्ष्मी की इन मूर्तियों में कोई भी बदलाव तभी किया जा सकता है जब घर में कोई शादी हो या किसी बच्चे का जन्म हुआ हो। माता की प्रतिमाओं के अंदर गेहूं और...
Image
 गौमाता की हत्या कतई बर्दास्त नहीं बजरंग सेना और श्री योग वेदांत सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। विगत दिनों पुलिस द्वारा शहर में संचालित बूचडख़ाने में 26 नग गौवंश, 92 गौवंश की खाल एवं गौवंश काटने में प्रयोग किए जाने वाले हथियार एवं बड़ी मात्रा में मांस पुलिस प्रशासन द्वारा जप्त किया गया था। इस संबंध में सोमवार को बजरंग सेना बैतूल व श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा संगठन के कई कार्यकर्ताओं के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर बजरंग सेना के नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष विकास महाजन और योग वेदांत समिति के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने कहा कि इस कार्य में लिप्त समस्त आरोपियों के ऊपर पशु क्रुरूता अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही की जाए एवं जिस मकान में यह अवैध कार्य हो रहा था उसकी जांच करके उसे धराशाई किया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो सके। संगठन द्वारा गौ हत्या में लिप्त अपराधियों पर कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की भी मांग की गई। इस अवसर पर श्री योग वेदांत सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने क...
Image
 कैदियों हेतु मिठाई व सत्साहित्य के साथ भेंट किए वैदिक रक्षा सूत्र  महिला उत्थान मंडल बैतूल की बहनों ने कैदियों के निमित्त जेलर को बांधी राखी बैतूल। संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति व महिला उत्थान मंडल बैतूल द्वारा हर वर्ष जिला जेल बैतूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता रहा है। इसके अंतर्गत कैदियों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें मिठाई व सत्साहित्य भेंट कर जीवन में दोबारा अपराध व व्यसन न करने का संकल्प कराया जाता है। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि कैदियों व उनकी बहनों को भी रक्षाबंधन के दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है कोई भी कैदी मायूस ना हो व उनकी कलाई सूनी ना रहे और वह फिर से कोई अपराध न करें इस पवित्र उद्देश्य से समिति द्वारा हर वर्ष रक्षाबंधन का आयोजन किया जाता है किंतु कोरोना महामारी व शासन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी जेल में रक्षाबंधन का कोई आयोजन न करते हुए श्री योग वेदांत सेवा समिति व महिला उत्थान मंडल बैतूल की बहनों द्वारा जेलर योगेंद्र पवार को साढ़े चार सौ कैदि...
Image
 आदिवासियों का प्रकृति के संवर्धन और सरंक्षण में महत्वपूर्ण योगदान स्वच्छता व पौधारोण कर मनाया आदिवासी दिवस बैतूल। कल्याणकारी जन सेवा समिति जिला बैतूल द्वारा कामथ, हरदौली खरसाली और मुलताई में हरियाली अमावस्या के दूसरे दिन विश्व आदिवासी दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाकर 21 फलदार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर समिति के सचिव डॉ.राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे आदिवासी प्रकृति के मूल रक्षक है इन्हीं के कारण प्रकृति संरक्षित है। समिति के मनीष पांडे ने बताया कि फलदार वृक्ष भविष्य में हमारी प्रकति एवं मानव समाज के लिए उपयोगी साबित होंगे। ललित पंवार ने कहा कि हमारे आदिवासी भाइयों का प्रकृति के संवर्धन और सरंक्षण में सराहनीय योगदान रहा है। समिति के अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि समिति विगत 2 वर्षो से बैतूल सहित पूरे बैतूल जिले में स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर पप्पू उइके, विजय सरयाम, शिवप्रसाद मरकाम, मनोज ऊइके, सुनील बिहारी, सचिन सोनी, विपिन, गोविंद पवार आदि मौजूद थे। 
Image
 नन्हा अग्स्तय भार्गव यंगेस्ट वर्सेटाईल चाईल्ड अवार्ड से सम्मानित बैतूल। विगत दिनों नेशनल एकेडमी फॉर आर्ट एडं एजुकेशन द्वारा चाईल्ड टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाईन किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक की भूमिका में फिल्मी कलाकार अशावरी जोशी, जयश्री टी, निर्देशक जयप्रकाश, गायक घनश्याम वासवानी, उद्योगपति संजीव पेंडारकर, लेखक डॉ.दामोदर खाड़से रहे। जिसमेें बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, क्राफ्ट ग्रेन आर्ट और ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग विद्या में बैतूल के ढाई वर्षीय अग्स्तय भार्गव को इंडिया स्टार आईकॉन किड्स अचीवर्स अवार्ड के तहत यंगेस्ट वर्सेटाईल चाईल्ड के अवार्ड से नवाजा गया। बैतूल के युवा व्यव सायी और समाजसेवी आदित्य भार्गव-श्रीमती अपराजिता भार्गव के पुत्र अग्स्तय अभी नर्सरी के छात्र हैं। उनकी क्राफ्ट शिक्षका हर्षा गोठी ने बताया कि अग्स्तय रचनात्मक कार्यो में पूरी एकाग्रता के साथ रूचि लेता है और कलात्मक कार्यो में हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है। उन्होने कहा कि पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं और अग्स्तय का कला के प्रति समर्पण भाव देखकर लग रहा है कि वे भविष्य में इस क्षेत्र में बैतूल का नाम जरूर...
Image
 अर्जुन गोंडी में सफल रहा टीकाकरण अभियान ब्युरो ने वितरित किए मास्क, फल और पाठ्य सामग्री बैतूल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्युरो और उत्तर वन विभाग के सहयोग से वन ग्राम अर्जुन गोंडी में ग्रामीणों के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। शिविर में लगभग 90 प्रतिशत ग्रामीणों का टीकाकरण किया गया जिसमें उत्तर वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत गोयल का पूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। ब्युरो के पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को टीके के लिए प्रेरित किया और शिविर तक लेकर आए साथ ही ग्रामीणों को मास्क और फल एवं बच्चों को किताबें और पेंसिल वितरित की। ब्युरो की राष्ट्रीय महिला उप सचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा कोविड वैक्सीन के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता रहेगा। बैतूल जिला प्रभारी डॉ.चंद्रकिशोर मानकर ने कहा कि ब्यूरो का लक्ष्य भारत को कोविड मुक्त बनाना है। इस अवसर पर बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शेषकर, सदस्य लता नागले, सारू गेब्रियल, संगीता अग्रवाल व रेंजर अनुज शर्मा, समर्थ तिवारी मौजूद रहे।
Image
रेल्वे परिसर में एक सौंकड़ा पौधो का हुआ पौधारोपण दिवंगत आत्मओं के लिए पौधारोपण सराहनीय पहल:खंडेलवाल बैतूल। विवेकानंद प्रांगण रेल्वे कॉलोनी में दिवंगत आत्माओं की स्मृति में की उपस्थिति में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के आतिथ्य में और एनआरएमयू वर्किंग कमेटी मैंबर व स्टेशन मैनेजर आमला विरेन्द्र पालीवाल, एनआरएमयू ब्रांच सचिव एवं चीफ ट्राफिक इंस्पेक्टर अशोक कटारे, मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी अक्षत बुंदेला,भाजयुमों के पूर्व जिला अध्यक्ष संजु सोलंकी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने पौधारोपण का प्रारंभ एनआरएमयू के अध्यक्ष स्व.शंकरलाल दुबे की स्मृति में पीपल का पौधा रोप कर किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि श्री दुबे ने भारतीय रेल्वे में बैतूल जैसी छोटी जगह को अहम पहचान दिलाई। श्री दुबे के सेवा कार्य अनुकर्णीय हैं। उन्होने दिवंगत आत्माओं की स्मृति में इस तरह के वृहद आयोजन को बहुत ही सराहनीय पहल बताया। विरेन्द्र पालीवाल ने बताया कि आज विभिन्न प्रजातियों के फलदार और कुल एक सैंकड़ा पौधों का रोपण किया गया। अशोक कटारे ने बताय...
Image
 ब्युरो ने मनाया स्थापना दिवस जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों किया भोजन वितरण बैतूल। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण हुए। संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ब्यूरो के प्रतिनिधियों द्वारा जिला अस्पताल में एक सैंकड़ा से अधिक मरीजों व उनके परिजनो के लिए भोजन वितरण किया। ब्यूरो की राष्ट्रीय महिला उपसचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल ने बताया कि ब्युरो द्वारा बच्चों की शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्रों में अपना योगदान देना का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर बैतूल ब्लॉक उपाध्यक्ष यशवंत धोटे, बैतूल ब्लॉक प्रभारी युवा प्रकोष्ठ समर्थ तिवारी, सक्रिय सदस्य हेमा सिंह चौहान, लता नागले सक्रिय सदस्य, सरु गेब्रियल, संगीता अग्रवाल, रंजना झोड़, साजिद खान सहित नीलम दुबे, अनिल दुबे मौजूद रहे। ब्युरो के प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्था द्वारा सेवाभावी कार्य निरंतर जारी रहेंगे। 
Image
 नशा व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में तनाव का कारण विश्व नशा निरोधक दिवस मनाया बैतूल। मप्र राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधन में लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना योर्स सोशल सोसायटी के द्वारा विश्व नशा निरोधक दिवस मनाया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा रैन बसेरा और बस स्टैंड कोठीबाजार में लोगों को नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि इस बार विश्व नशा निरोधक दिवस की थीम शेयर फैक्ट्स ऑन ड्रग्स, सेव लाइव्स रखी गई है। इस मौके पर परियोजना के कार्यक्रम प्रबंधक निर्देश मदरेले द्वारा मजदूरों को बताया कि नशा, एक ऐसी बीमारी है जो कि युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे कई तरह से बीमार कर रही है। शराब, सिगरेट, तम्बाकू एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा नशे का शिकार हो रहा है। नशे की लत ने इंसान को उस स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है कि अब व्यक्ति मादक पदार्थों के सेवन के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, वह नशे के लिए जुर्म भी कर सकता है। व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में तनाव, प्रेम संबंध, दांपत्य जीवन व तलाक आदि कारण नशे की बढ़ती लत ...
Image
 मांडवी में वृहद पौधारोपण की तैयारियां प्रारंभ अभी तक रोपे जा चुके हैं अनेक पौधे आठनेर। जिले के आठनेर ब्लॉक में वृहद वृक्षारोपण के लिए नर्सरी ग्रामीण स्तर पर कल्याणकारी जन सेवा समिति द्वारा तैयार की जा रही है। समिति के अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया गया कि पौधारोपण के लिए मांडवी ग्राम में छत पर फूलों-फलो और साज सज्जा वाले वृक्षों के छोटे पौधे बीज रूप में रोपित किए गए हैं। यह कार्य संस्था के दीपक बारपेटे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इन पौधों को ग्रामीण जन अपने जन्मदिन विशेष आयोजन पर्व त्योहारों पर लगाते हैं एवं वृक्ष का पूर्ण ध्यान रखते है। इस कार्य की प्रेरणा स्रोत गांव की एक शिक्षिका संध्या इनके साथ मनु प्रिया, दीपशिखा एवं इन्हें के परिवार के समस्त बड़ेे बुजुर्ग संस्था के सभी सदस्य सम्मिलित है। डॉ.राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि वर्षों से पौधारोपण का एक महाअभियान क्षेत्र में चलाया जा रहा है। पौधों में मालती, मोगरा, चमेली, गुलाब कनेर, पीली कनेर, गुलदावरी, आम, जामुन, वन औषधियों पौधों में गिलोय आदि करीब 60 से अधिक प्रजाति के पौधे रोपित किए गए हैं। इस कार्य में संस्था ...
Image
 अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस समाज ने विजय कोविड केअर सेंटर को पीपीई किट, सर्जिकल मास्क किए भेंट बैतूल। अंतर्राष्टीय ब्राह्मण दिवस के अवसर पर समाज के लोगो ने स्वप्रेरणा से विजय कोविड केयर सेंटर एन 95 मास्क, पीपीई किट एवं सर्जिकल मास्क भेंट किए। विजय कोविड केयर के व्यवस्थापक विक्रम शर्मा ने बताया कि कोरोना नामक इस वैश्विक महामारी में समाजसेवी और समाजसेवी संगठन अपने अपने स्तर पर मरीजो और उनके परिजनों के हित के लिए आगे आ रहें हैं। ऐसे ही ब्राम्हण समाज के कुछ लोगो ने उनसे संपर्क किया एवं विजय कोविड केयर सेंटर में स्वप्रेरणा से कुछ मदद करने की इच्छा बताई । उनके द्वारा  यहां विजय कोविड केयर सेंटर में 200 एन 95  मास्क, 50 पीपीई किट एवम 500 सर्जिकल मास्क भेंट किए। साथ ही सभी लोगो ने सभी मरीजो के शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में श्रीमती संगीता अवस्थी, श्रीमती मीनाक्षी शुक्ला, सीमांत पांडे, समर्थ तिवारी,मनीष त्रिपाठी, मुरारी शुक्ला, संदीप शर्मा, जयेश खुरापा, श्रीमति कंचन मिश्रा, संजय पप्पी शुक्ला, जलज पांडेय, लक्ष्मीकांत तिवारी का सराहनीय योगदान र...
Image
  संत श्री आशारामजी बापू की शीघ्र हो  रिहाई:जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन श्री योग वेदांत सेवा समिति ने शीघ्र रिहाई और आयुर्वेदिक उपचार की मांग की बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा मंगलवार को सांसद डीडी उइके, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व विधायक निलय डागा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपकर 85 वर्षीय वयोवृद्ध निर्दोष हिन्दू संत श्री आशारामजी बापू की शीघ्र रिहाई की मांग की। इस संबंध में श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि विगत 57 वर्षों से सबका मंगल सबका भला करने वाले निर्दोष हिंदू संत श्री आशारामजी बापू को मिशनरियों, विदेशी एनजीओ, बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने मिलकर एक बालिग लडक़ी द्वारा छेड़छाड़ के झूठे आरोप में फंसवा दिया गया। जबकि लडक़ी के सारे आरोप झूठे व बेबुनियाद है तथा निर्दोषता के सारे सबूत पूज्य बापूजी के पक्ष में ही है उसके बावजूद जोधपुर सत्र न्यायालय द्वारा सभी सबूतों को अनदेखा करके उन्हें आजीवन कारावास की सजा दे दी गई और उन्हें 8 वर्षों से अब तक जेल में बंद रखा हुआ है। उन्हें एक दिन की भी जमानत या पैर...
Image
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गांव-गांव चला रहा जन-जागरण शाहपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तहसील शाहपुर में स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर जाकर वैक्सीनेशन लगाने के लिए लोगों को जन जागरण चलाया जा रहा है बताया जा रहा है कि कि किस प्रकार वैक्सीन लगने के बाद भी अगर  कोरोना हो जाए तो फेफड़ों को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचता है। वैक्सीन लगा व्यक्ति मामूली से दवा में ही वह घर में ही ठीक हो जाता है। इसी के साथ अगर हमारे गांव में कोई संदिग्ध मरीज दिखता है तो डाक्टर्स के परामर्श अनुसार हम उसे तुरंत दवाई उपलब्ध करा रहें हैं जिससे घर का मरीज घर में गली का गली में और गांव का गांव में रहेगा। जिससे संक्रमण नहीं फैलेगा। उल्लेखनीय है कि स्वयंसेवकों द्वारा स्थानीय गोंडी भाषा में भी लोगों में जन जागरण किया जा रहा है कोरोना की चेन तोडऩे के लिए संघ द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शाहपुर तहसील के खंड संघचालक मुकेश ठाकुर ने बताया कि  शाहपुर में सेवा के लिए भी हर क्षेत्र में प्रयास किए जा रहे हैं चाहे राशन हो भोजन हो दवाइयों की उपलब्धता हो ऐसे अनेक सेवा प्रकल्पों के लिए संपर्क नंबर जारी कर दिए गए हैं जि...
Image
जोर पकडऩे लगी है संत श्री आशारामजी बापू की शीघ्र रिहाई की मांग श्री योग वेदांत सेवा समिति ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के तत्वावधान में मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध संत श्री आशाराम बापू के 85वें अवतरण दिवस पर चलाए जा रहे सेवा कार्य के दौरान राष्ट्रपति के नाम से कलेकटर अमनसिंह बैस को उनकी शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसी तारतम्य में श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति की महानता को पूरे विश्व के मनीषियों ने स्वीकार किया है और इस संस्कृति के आधार स्तम्भ ब्रह्मज्ञानी संत-महापुरुष ही है। धर्म का अभ्युदय करने ऐसे ब्रह्मज्ञानी संतों का ही धरती पर अवतरण होता है। पिछले 55 वर्षों से इन दूरदर्शी महापुरुष ने देश में करोड़ों की संख्या में संयम-सदाचार प्रेरक युवाधन सुरक्षा सत्साहित्य पहुँचाया, देश की जनता को ओजस्वी-तेजस्वी, बहुप्रतिभा-सम्पन्न बनाने हेतु योग व ब्रह्मविद्या का प्रशिक्षण दिया, मानवता, परदु:खकातरता, ईश्वरीय शांति व निर्विकारी सुख की गंगा बहायी, हजारों बाल संस्कार केन...
Image
 शिक्षक ने स्वयं के व्यय पर  एक सैंकड़ा एन 95 मास्क और ग्लब्स किए वितरित चिचोली। चिचोली विकासखंड के अंतर्गत पाटाखेड़ा संकुल के माध्यमिक विद्यालय बेला में पूर्व में पदस्थ शिक्षक और अभी वर्तमान में प्रभुढ़ाना संकुल भीमपुर में पदस्थ सीएसी राजू आठनेरे द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए क्षेत्र में अपनी सेवा प्रदान कर रहे अमले की सुरक्षा के लिए, कोरोना के बचाव के लिए सौ ग्लब्स और सौ एन 95 मास्क हॉस्पिटल की मेडिकल टीम हेतु विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश अतुलकर, तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा, नायब तहसीलदार अरिवलेश कुशराम, थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी और विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डीके शर्मा एवं बीआरसी दीपक महाले के हाथों भेट किए। उल्लेखनीय है कि राजू आठनेरे द्वारा विगत दिनों कोरोना महामारी के कारण शासन द्वारा प्रारंभ की गई योजना हमारा घर हमारा विद्यालय में बच्चों की समस्याओं को देखते हुए अपने खर्चे पर उन बच्चों को रेडियो प्रदान थे। जिससे उन बच्चों की पढ़ार्ई निरन्तर चलती रही। इस मौके पर डॉ.राजेश अतुलकर और ओमप्रकाश चोरमा ने श्री आठनेरे के इस पुण्य कार्य प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत की ...
Image
  बहुजन समाज विरोधी कानून वापस लो राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ बहुजन क्रांति मोर्चा एवं उसके सहयोगी संगठनों ने बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क, बामसेफ वालेंटियर फोर्स, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद, राष्ट्रीय किसान मोर्चा एवं अन्य संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के आव्हान पर जिला प्रशासन बैतूल को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संघ के कार्यवाहक जिला संयोजक अरविंद भालाधरे ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना शासन द्वारा खत्म की गई है जिसके कारण 2003 के बाद जो शासकीय कर्मचारी है उनका आर्थिक शैक्षणिक सामाजिक पारिवारिक शोषण हो रहा है जिसके कारण सभी कर्मचारी त्रस्त है, तथा भारतीय संविधान में निर्मित 29श्रम हितैषी कानूनों को रद्द कर 4 कानून बनाए गए हैं। जिसके कारण संगठित एवं असंगठित मजदूर कर्मचारी का भयानक शोषण हो रहा है। जिसमें काम के घंटे 8घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया है। उसी प्रकार किसानों की समस्या को लेकर के किसान विरोधी तीन बिल केंद्र सर...
Image
 राठौर अध्यक्ष, मालवीय सचिव बने थोक आलू ब्याज सब्जी व्यापारी संघ की कार्यकारिणी गठित  बैतूल। थोक आलू ब्याज सब्जी व्यापारी संघ बैतूल के तत्वावधान में गुरूवार मंडी प्रांगण बडोरा में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पवन राठौर, उपाध्यक्ष राजेश राठौर, सचिव दिलीप मालवीय, कोषाध्यक्ष गौतम राठौर एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पंकज राठौर, मोनू राठौर, प्रतीक कोसे, मुकेश साहू, अरूण राठौर, गोलू राठौर, संतोष राठौर, पियुष राठौर, सचिन साहू, अलकेश साहू, दीपक साहू, शंकर साहू, संतोष राठौर, शुभम राठौर, अन्ना राठौर, मनोज साहू, पंकज राठौर, महेश राठौर, श्यामराव, रणधीर प्रजापति, बलवीर प्रजापति, विक्की राठौर, राधेश्याम राठौर, संदीप मालवीय, रूपेश राठौर, सुभाष राठौर को मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर इष्टमित्रों और परिजनों ने बधाई दी है। 
Image
 भारतीय संस्कृति राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय है भाजपा:आर्य भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस  बैतूल। टैगोर वार्ड स्थित दीनदयाल पार्क में मंगलवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। टैगोर वार्ड के बूथ अध्य्क्ष राजेश मदान ने बताया कि सर्वप्रथम मुख्य अतिथी पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अलकेश आर्य द्वारा भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात मुख्य वक्ता अलकेश आर्य ने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में 6 अप्रैल 1980 का दिन खास अहमियत रखता है क्योंकि इस दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। 1977 में आपातकाल के बाद बनी जनता पार्टी में जनसंघ का विलय कर दिया गया था भाजपा वोट प्रतिशत के साथ ही संसद और राज्य में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जो वर्तमान में केंद्र के साथ ही देश के 16 राज्यों में सत्ता में काबीज है 1980 में जनता पार्टी खत्म होने के बाद अटल बिहारी बाजपेई ने पूर्व जन संघ के नेताओं के साथ 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी ...
Image
 विपत्ति की मित्रता जीवन पर्यन्त धन की मित्रता क्षणिक होती है: संत राघवदास जी महाराज बैतूल। मित्र हों तो श्रीकृष्ण जैसे, जो एक दीन ब्राह्मण सुदामा से भी मित्रता निभाते हैं। संसारियों की तरह नहीं कि थोड़ी सी भी पद प्रतिष्ठा पाकर ही अपने पुराने मित्र को हीन भावना से देखने लगते हैं। भगवान श्री कृष्ण, दीनबंधु हैं, करुणा सिंधु हैं। विपत्ति की मित्रता जीवन पर्यन्त चलती है जबकि धन के कारण हुई मित्रता क्षणिक होती है। भगवान कृष्ण ने अपने बचपन के मित्र सुदामा की गरीबी को देखकर रोते हुए अपने राज सिंहासन पर बैठाया और उन्हें उलाहना दिया कि जब गरीबी में रह रहे थे तो अपने मित्र के पास तो आ सकते थे। लेकिन सुदामा ने मित्रता को सर्वोपरि मानते हुए श्रीकृष्ण से कुछ नहीं मांगा। उन्होंने बताया कि सुदामा चरित्र हमें जीवन में आई कठिनाईयों का सामना करने की सीख देता है। सुदामा ने भगवान के पास होते हुए अपने लिए कुछ नहीं मांगा। कृष्ण-सुदामा की मित्रता उदाहरण है कि निस्वार्थ समर्पण ही असली मित्रता है। उक्त उद्गार सुभद्रा अस्पताल के पास, महावीर वार्ड में चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान संत राघवदास ज...
Image
 युवा अध्यात्म से दूर होकर अवसाद से घिर रहें हैं: संत राघवदास जी महाराज बैतूल। जीव ईश्वर का स्वरूप होते हुए भी आज ईश्वर को पहचानने का प्रयत्न नहीं किया जा रहा है और इसी कारण उसे आंनद की प्राप्ति नहीं होती है। आज युवा अध्यात्म से दूर होते चले जा रहे और अवसाद, तनाव और अज्ञात भय जैसे मनोरोग का शिकार होकर कुंठित हो रहें हैं। वैज्ञानिक तथ्य भी है की अवसाद अनेक बीमारियों की जड़ है। भागवत कथा आनंद है, उत्सव है ईश्वर के दर्शन का माध्यम है। भागवत कथा ही ऐसा माध्यम है जिससे मस्तिष्क स्वस्थ्य और आनंदमय होता है। उक्त उद्गार सुभद्रा अस्पताल के पास, महावीर वार्ड में चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छटवें दिन संत राघवदास जी महाराज (अयोध्या) ने व्यक्त किए। उन्होने बताया कि मोक्षदायिनी भागवत कथा को जिसने भी सुना है सभी को मोक्ष प्राप्ति के योग बने हैं। चाहे वह मनुष्य तन हो अथवा कोई जीव जंतु, पशु पक्षी, इस कथा के श्रवण मात्र से सभी जीवात्माओं को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यजमान विजय सिंह चौहान व श्रीमती राजकुमारी चौहान ने बताया कि आज धर्मप्रेमी श्रोता बुधवार 16107 रानीपटरानी कथा, राजा नृग, सुदा...
Image
 कृष्ण अपने कर्तव्य से कभी विमुख नहीं हुए: संत राघवदास जी महाराज बैतूल। नारी अपना पूरा जीवन समर्पित कर देती है। मां बनकर अपनी ममता, करुणा लुटाती है। बहन और बेटी बनकर अपना स्नेह देती है, पत्नी बनकर आपकी सेवा करती है और अच्छे बुरे वक्त में आपका साथ देती है। इसलिए नारी का सम्मान करना चाहिए। जहां नारी का सम्मान होता है वहां सुख समृद्धि बनी रहती है, परंतु आज के दौर में नारी सुरक्षित नहीं है इसलिए आज समाज की दुर्दशा हो रही है। उक्त उद्गार सुभद्रा अस्पताल के पास, महावीर वार्ड में चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन संत राघवदास जी महाराज (अयोध्या) ने व्यक्त किए। उन्होने बाल लीला और माखनचोरी का वृतांत सुनाते हुए कहा कि गोपियां भी जानती थी की कृष्ण का माखनचोरी करना एक लीला भर थी अन्यथा वे सिर्फ चित्त चोर हैं। यह कौन समझ सकता था कि जो बाल मनोहर नटखट लड्डु गोपाल बाल लीला करते हुए बड़े हुए वह महाभारत के सूत्रधार होंगे। भगवान की लीला सिर्फ भगवान ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण अपने कर्तव्य से कभी विमुख नहीं हुए। यजमान विजय सिंह चौहान व श्रीमती राजकुमारी चौहान ने बताया कि आज मंगलवार श्र...