शिक्षक ने स्वयं के व्यय पर
एक सैंकड़ा एन 95 मास्क और ग्लब्स किए वितरित
चिचोली। चिचोली विकासखंड के अंतर्गत पाटाखेड़ा संकुल के माध्यमिक विद्यालय बेला में पूर्व में पदस्थ शिक्षक और अभी वर्तमान में प्रभुढ़ाना संकुल भीमपुर में पदस्थ सीएसी राजू आठनेरे द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए क्षेत्र में अपनी सेवा प्रदान कर रहे अमले की सुरक्षा के लिए, कोरोना के बचाव के लिए सौ ग्लब्स और सौ एन 95 मास्क हॉस्पिटल की मेडिकल टीम हेतु विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश अतुलकर, तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा, नायब तहसीलदार अरिवलेश कुशराम, थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी और विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डीके शर्मा एवं बीआरसी दीपक महाले के हाथों भेट किए। उल्लेखनीय है कि राजू आठनेरे द्वारा विगत दिनों कोरोना महामारी के कारण शासन द्वारा प्रारंभ की गई योजना हमारा घर हमारा विद्यालय में बच्चों की समस्याओं को देखते हुए अपने खर्चे पर उन बच्चों को रेडियो प्रदान थे। जिससे उन बच्चों की पढ़ार्ई निरन्तर चलती रही। इस मौके पर डॉ.राजेश अतुलकर और ओमप्रकाश चोरमा ने श्री आठनेरे के इस पुण्य कार्य प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत की सहायता के लिए पूरा विश्व आगे आया है ऐसे में सभी का फर्ज बनता है कि हम भी जरूरतमंदों की सहायता करें। राजू आठनेरे ने कहा कि इस महामारी में सभी समक्ष लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की भरसक सहायता करनी चाहिए। और जो अमला आमजन की सेवा के लिए रातदिन लगा है उनका सम्मान होना चाहिए।

Comments
Post a Comment