Posts

Showing posts from August, 2023
Image
 नहीं करेंगे दोबारा जुर्म और नशा, कैदियों ने लिया संकल्प कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जेलर को भी बांधी राखी श्री योग वेदांत सेवा समिति ने जेल में किया रक्षाबंधन कार्यक्रम बैतूल। भाई-बहन के पवित्र स्नेह के पर्व रक्षाबंधन पर किसी भी कैदी की कलाई सूनी ना रहे और उनकी आध्यात्मिक उन्नति भी हो। उनके जीवन में परिवर्तन के उद्देश्य को लेकर संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति व महिला उत्थान मंडल बैतूल के तत्वावधान में जिला जेल में गुरुवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम साधक राजीव रंजन झा, अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, जेलर योगेंद्र पंवार, श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के संरक्षक राजेश मदान, महिला उत्थान मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रूपा विश्वकर्मा व भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष तपिशा पूजा अमझरे की उपस्थिति में आयोजित किया। समिति संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व प्रार्थना करके की गई। इस मौके पर साधक श्री राजीव झा ने कहा कैदीयों के लिए भी रक्षाबंधन का पर्व विशेष अवसर होता है जब वें अत्यंत भावुक हो जाते है और ऐसे में सभी कैदी भाईयों को रक्ष...
Image
 निधिका और रूद्र खो-खो में संभाग स्तर पर चयनित बैतूल। मानसरोवर द स्कूल बैतूल के 2 खिलाडियों निधिका नितेश सोनवाय एवं रूद्र राजा सिसोदिया का खो-खो खेल प्रतियोगिता में संभाग स्तर पर होने वाले प्रतिस्पर्धा के लिए चयन हुआ है। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी धर्मेंद्र पवार अवं आयोजनकर्ता क्रीड़ा अधिकारी बलदेव अरोरा ने बताया कि खो-खो की उत्पत्ति भारत में हुई है और यह एक स्वदेशी भारतीय खेल है जो भारत के साथ वर्तमान समय में यह खेल पूरे दक्षिण एशिया में व्यापक रूप से खेला जा रहा है और दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसे दक्षिण एशिया के बाहर के क्षेत्रों में भी इसकी मजबूत उपस्थिति है। यह भारत और पाकिस्तान में स्कूली बच्चों द्वारा सबसे अधिक खेला जाता है। संस्था के चेयरमैन डॉ.विनय सिंह चौहान ने कहा कि आज के समय में बच्चों में आउट डोर खेल का प्रचलन कम होने से हमारे पंरपारिक खेल जैसे खो-खो, कबड्ी आदि देखने को कम मिलते हैं। डॉ.चौहान ने कहा कि इन खेलों से दूर होने के कारण बच्चों की फिटनेस भी प्रभावित हो रही है। आधिकारिक रेफरी अंकित भिकोंडे अवं स्कोरर शीट में अस्मिता कुम्भारे द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता ...
Image
 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ नुक्कड़ नाटक से बताया विभाजन विभीषिका का दर्द आमला। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सोमवार को आमला रेल्वे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय प्रतिक्षालय हाल में विभाजन विभीषिका स्मृति पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदर्शनी का शुभारंभ स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सुंदरलाल सोनी की धर्मपत्नी श्रीमती बसंती बाई उम्र 87 वर्ष के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.श्याम लाल पटने की सुपुत्री श्रीमती पुष्पा सिसोदे की उपस्थिति संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में देश के बंटवारे के समय विस्थापितों एवं देशवासियों द्वारा उठाई तकलीफों को श्वेत श्याम चित्रों के 52 बड़े आकार के पोस्टर के माध्यम से बताया गया। सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय आमला के छात्र-छात्राओं द्वारा एक लघु नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से विभाजन के समय की पीड़ा एवं दर्द को प्रदर्शित करते हुए एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सीएम राइस उत्कृष्ट विद्यालय एवं गुरु नानक विद्यालय के इतिहास के छात्रों ने बहुत ही रुचि के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में अन्य ग...
Image
 यह कटा पेड़ नहीं बल्कि अद्भुत कला का नमूना है बैतूल। पेड़ काटना निर्ममता है परन्तु पेड़ पर कलाकारी करना एक अलग ही हुनर और आर्ट का बेजोड़ नमूना होता है। पेड तो अपनी ओर आकर्षित करता ही है और उस पर पेंटिग कर दी जाए तो सोने पर सोहागा हो जाता है। इस तरह की रियलिस्टिक चित्रकारी अब मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में देखने को मिल जाएगी। जिले के युवा चित्रकार व कला गुरु श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में आरडी पब्लिक स्कूल की उमा सोनी, पायल सोलंकी, प्रिया गुप्ता व कक्षा 8वीं के राघव उमप ने मिलकर वन्य प्राणी व वन्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए की है। यह चित्रकारी रानीपुर रोड पर देखने को मिलेगी, जिसे एक पेड़ के तने पर पेंटिंग की गई है। विदेशों में इस तरह का ट्रेंड समय-समय पर वायरल होते रहता है। जो व्हाट्सएप पर देखने को मिलता है। बैतूल की आर्ट टीम पहले ही इस तरह की विभिन्न चित्रकारी कर चुकी है। जो वनो में देखने को मिल जाएगी। जिसमें ऐसा लगता है कि पेड़ बीच में से कटा है परन्तु कलाकारी इस तरह की जाती है कि बैक ग्राउंड को मिला कर पेंटिंग की जाती है जिससे अद्भुत नजारा क्रिएट होता है। राहगीर इस कला की तारीफ...
Image
 अमृत भरत स्टेशन योजना के शिलान्यास में सैनानी परिवारों की अनदेखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्ताराधिकारी संगठन ने रेल मंत्री को किया मेल, जताया आक्रोश बैतूल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्ताराधिकारी संगठन द्वारा केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को मेल कर अमृत भरत स्टेशन योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में सैनानी परिवारों को आमंत्रित नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है और रेल मंत्री को ज्ञापन मेल किया है। इस संबंध में संगठन के रमेश भाटिया ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर स्टेशनों के कायाकल्प अमृत भारत योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवारों को आमंत्रित ना किया जाना अत्यंत दु:ख का विषय है। डॉ.अनिल गोठी और मोहन सिंह परिहार ने बताया कि जिन स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के त्याग एवं बलिदानों से हमें यह आजादी मिली और हम आजाद देश कहलाने के हकदार बन सकें।  उन्हीं स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं उनके परिवारों को अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम में आमंत्रित न किया जाना स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के बलिदान का अपमान है। चिन्टू खन्ना और अनिल ...
Image
 अमृत भारत स्टेशन योजना में आमला स्टेशन भी शामिल  बनेगा वल्र्ड क्लास स्टेशन 6 को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री रखेंगे आधारशिला बैतूल। आमला स्टेशन को वल्र्ड क्लास स्टेशन बनने का सौभाग्य मिलने जा रहा है। जो आमला के रेल यात्रियों एवं नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा । नागपुर मंडल के 15 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के प्रथम चरण में शामिल किया गया है। जिनमें आमला स्टेशन भी शामिल है । मध्य रेल ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की है एवं रेल यात्रियों से होने वाले सुधार कार्यो संबंधी उनके सुझाव भी ई-मेल के माध्यम से आमंत्रित किए हैं। उल्लेखनीय है कि आगामी 6 अगस्त को प्रात: 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय रेलवे के लगभग 500 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वल्र्ड क्लास स्टेशन बनाए जाने की एक महत्वकांक्षी योजना की आधारशिला रखने वाले हैं। रेलवे स्टेशनों पर 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से कार्यक्रमों का भव्य आयोजन प्रारंभ होगा। ठीक 11 बजे प्रधानमंत्री का संबोधन प्रारंभ होगा। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के विभिन्...