Posts

Showing posts from May, 2023
Image
युवा समाजहित में आगे आए:पालीवाल रेलवे स्टेशन आमला मे जनसेवा मित्र द्वारा यात्रियों की बुझाई प्यास  आमला। सीएम फेलो मनदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में ब्लॉक लीडर ललित तायवाड़े के नेतृत्व में आमला जंक्शन पर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र द्वारा  शीतल पेयजल वितरित किया। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र  द्वारा ग्रीष्मकालीन सेवा कार्य के अंतर्गत निशुल्क शीतल पेयजल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत आमला रेलवे स्टेशन पर हुई। शुभारंभ आमला रेलवे स्टेशन प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पालीवाल ने किया। युवाओं द्वारा गर्मी से परेशान यात्रियों को पानी पिलाया गया। इसी दौरान आर्मी की गाड़ी स्टेशन पर पहुंची जिन्हें मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र ने पानी पिलाया जिस पर जवानों ने युवाओं की सराहना की। यात्रीगणों में बच्चों, महिलाओं, वृद्ध और विकलांगों ने विशेष तौर पर राहत महसूस की। स्टेशन प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पालीवाल नें बताया कि वैसे भी प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य है और मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र जिस तरह से जनहित में कार्य कर रहें हैं वह अनुकर्णीय है। इस कार्यक्...
Image
 चार धाम यात्रा के लिए मॉर्निंग स्माइल गु्रप का दल रवाना बैतूल। बहुत खुशनसीब होते हैं जिन्हें चार धाम की यात्रा का बुलावा आता है। शुक्रवार 19 मई को जीटी एक्सप्रेस से डॉ.विनय सिंह चौहान के नेतृत्व में मॉर्निंग स्माइल गु्रप के 24 सदस्यों का दल चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ।  यह दल चार धाम यात्रा पूरी करके 31 मई को वापस आएगा। 26 मई को सभी लोग केदारनाथ के दर्शन करेंगे। इस जत्थे में श्रीमती मनोरमा डॉ विनय सिंह चौहान, श्रीमती निधि श्रीकांत अग्रवाल, श्रीमती शिल्पा डॉ आलोक वर्मा, श्रीमती सपना श्यामसुंदर कुरावले, श्रीमती अनिता विजेश महाले, श्रीमती नीलू विजय बागरी, श्रीमती करुणा धीरेंद्र वर्मा श्रीमती भूमि कृष्णा पुवार, श्रीमती गुंजन अभय कसेरा, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, नितेश सोनवाय, कृष्णा गायकवाड, देवांश एवं स्तुति अग्रवाल शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में पहुंच कर परिजनों इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने सभी को मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।
Image
 नागले हरदा प्रभारी बने बैतूल। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की अनुशंसा पर  मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया की सहमति एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार द्वारा मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक नागराज नागले को संगठन का हरदा जिले का प्रभारी नियुक्ति किया गया है। इनकी नियुक्ति पर विधायक बैतूल निलय डागा, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन अकोले, मालती नागले, शेषु साहू, दीपक पाल, पूजा, जमाल रघुवंशी, मिश्रीलाल, बबलु बलदेव महाजन, रवि उपराले, द्वारका प्रसाद नकाले, अशोक निरापुरे, अर्जुन वामनकर, नेहा पवांर, संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है। 
Image
 जरुरतमंद बच्चों की सेवा कर मनाया जन्मदिवस  हास्य प्रयोग करवाकर यादशक्ति बढ़ाने के टिप्स भी दिए बैतूल। नर सेवा ही नारायण सेवा इस सूत्र को ध्यान रखते हुए श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष व समाजसेवी राजेश मदान ने अपना जन्मदिवस बड़ोरा क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे हरिनाम कीर्तन व हास्य प्रयोग करवाकर उनकी यादशक्ति बढ़ाने के साथ दैनिक दिनचर्या के सूत्र भी बताए गए। इसके बाद उन्हें स्वल्पाहार के साथ नमकीन पैकेट भी वितरित किये गए। श्री मदान ने बताया कि वें हर वर्ष अपना व अपने परिजनों तथा समिति के साधकों का जन्मदिवस और वर्षगांठ पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से इसी तरह जरूरतमंदों की सेवा करके मनाते है। अन्य सभी लोगों को भी व्यर्थ खर्च न करते हुए इसी तरह जरूरतमंदों की सेवा करते हुए अपना जन्मदिवस या वर्षगांठ मनानी चाहिए। जिससे अत्यधिक आत्मिक शांति व प्रसन्नता का अनुभव होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश मदान के साथ अनूप मालवीय, प्रणय दीक्षित, मोहन मदान व भव्या मदान सहित बड़ी संख्या में जरूरतमंद बच्चे मौजूद थे।
Image
 बूजुर्ग अनुभव की खान, उन्हें नजरअंदाज ना करें नेशनल हेल्पलाईन सीनियर सिटीजन पर कार्यशाला संपन्न बैतूल। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग मप्र द्वारा चलाए जा रहे नेशनल हेल्पलाईन सीनियर सिटीजन के हितार्थ जागरूकता अभियान के तहत हेल्पेज इंडिया द्वारा वृद्धजनों के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में फील्ड रिस्पोंस अधिकारी कविता मालवीय ने मेडिटेक कैरियर इंस्टीट्युट में बच्चों की एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें उन्होने बताया कि एल्डर लाईन 14567 के संबंध में जानकारी दी और बूजुर्गो को दुव्र्यवहार से बचाव, लापता और परित्यक्त वरिष्ठ नागरिकों को सहायता, आपातकालीन एवं संकट से बचाब, विकलांग वरिष्ठजन के लिए विशेष सहायता, विभिन्न स्तर पर भागीदारी के अवसर खोजना, आवश्यक सेवा संबंधित जानकारी दी। श्रीमती मालवीय ने बताया कि बूजुर्गो को भावनात्मक सहयोग की बहुत जरूरत होती है जिसमें उनकी चिंता का समाधान, उनके तनाव और क्रोध का प्रबंधन आवश्यक है। संस्था के संचालक और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.राजा धुर्वे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बूजुर्ग किसी भी स्...
Image
 जल्द होगा शिवपाल-सेना का गठन  बैतूल। नेहरू युवक केंद्र में कई वर्षो तक समन्वयक के रूप में अपनी सेवा दें चुके तथा डिप्टी डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत हो चुके शिवपाल सिंह राजपूत के निवास पर उनके जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित जिले के गणमान्य नागरिक पहुंचे। जिनकी उपस्थिति में निर्णय लिया गया की शिवपाल-सेना के नाम से जल्द ही सामाजिक राजनैतिक दल का निर्माण किया जाएगा। जिसमें जिले से लेकर ग्रामीण अंचल तक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिले के साहित्यकार तथा रंगकर्मी अशोक विद्रोही ने बताया की श्री राजपूत को जिले की सक्रिय राजनीती में लाने के लिए जिले भर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक व जुड़े बंधुओ की ओर से विगत दो तीन वर्षो से प्रयास रहे थे। उपस्थित बंधुओ की उपस्थिति में श्री राजपूत ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए समय मांगा। घनश्याम मालवीय ने कहा की अपना स्वयं का दल होना चाहिए क्योंकि बडे राजनैतिक दलों से जिले की जनता अब ऊब चुकी है। अब तक कोई नया चेहरा न होने से जनता की मजबूरी बन गयी थी। अब जिले में समाजसेवियों का नया दल  शिवपाल-सेना होगा। अशोक मिश्रा ने बताया की चुकी श्री राजपूत ने...
Image
कर्नाटक विस चुनाव के नतीजे  भाजपा के पतन की शुरूआत:सुनील शर्मा कर्नाटक की जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न  बैतूल। कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने राहुल गांधी और कमलनाथ जिंदाबाद के नारों के साथ मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जीत का जोरदार जश्न मनाया। इस मौके पर सुनील शर्मा ने कहा कि कर्नाटक की 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है। श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि इसी प्रकार मप्र के आगामी विधानसभा चुनाव में भी शिवराज सिंह चौहान की भ्रष्टचारी सरकार को जनता सबक सिखाएगी और कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। श्री शर्मा ने कहा कि यह भाजपा के पतन की शुरूआत है क्योंकि अब जनता भाजपा के छलावे को समझ चुकी है। प्रदेश सचिव समीर खान ने कहा कि शनिवार के दिन भगवान बजरंग बली ने सत्य का साथ दिया यह जीत बजरंग बली को अर्पित है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्रजभूषण पांडे, धीरू शर्मा, सुनील जेधे, विश्वास दीक्षित, नारायण धोटे, कदीर भाई, अर्जुन वामनकर, सोनू पाल, असलम भाई, संतोष यादव, अनिल मगरकर, करनलाल चंदेलकर, मुकेश झारे, राकेश शर्मा, नफीस खान, जैद खान...
Image
 सेवा कार्य कर मनाया संत सुधांशु महाराज का जन्मदिवस हवन-पूजन, प्रसादी वितरण के साथ मरीजों को भोजन किया वितरित बैतूल। गुरु, विष्णु भी है क्योंकि वह शिष्य की रक्षा करता है गुरु, साक्षात महेश्वर भी है क्योंकि वह शिष्य के सभी दोषों का संहार भी करता है। संत कबीर कहते हैं हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहिं ठौर,  सतगुरु की महिमा अनंत, अनंत किया उपकार लोचन अनंत, अनंत दिखावण हार याने सद्गुरू की महिमा अपरंपार है। विश्व जाग्रति मिशन बैतूल द्वारा जगत गुरू और प्रख्यात कथा वाचक पूज्य संत श्री सुधांशु जी महाराज का जन्मदिवस उल्लास पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम जय अंबे दुर्गा उत्सव समिति प्रांगण महावीर वार्ड में आयोजित किया गया। जिसमें हवन-पूजन, भजन और प्रसादी वितरण किया और  सभी गुरु भक्तों ने पूज्य श्री की लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इससे पूर्व सेवा कार्य अंतर्गत जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को अंकुरित आहार का वितरण एवं दोपहर में जिला अस्पताल में ही मरीजों एवं परिजनों को भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ.विनय सिंह चौहान, रमेश बारस्कर, अशोक ही...