Posts

Showing posts from October, 2025
Image
बड़ती हिंसा, असहिष्णुता, पारस्परिक वैमनस्य शिक्षा की उपेक्षा का परिणाम मूल्य आधारित शिक्षा के उद्देश्य एवं प्रभाव, राष्ट्रीय वेबीनार संपन्न बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में शुक्रवार मूल्य आधारित शिक्षा के उद्देश्य एवं प्रभाव पर एक दिवसीय राष्ट्रीय बेबीनार आयोजित किया गया। वेबीनार में प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण एवं संयोजक डॉ.अनिता सोनी, विभागाध्यक्ष हिन्दी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य एवं विभागाध्यक्ष हिन्दी, गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर छग डॉ.गौरी त्रिपाठी, एवं डॉ.सुरेश गोहे हंसराज कॉलेज, उपअधिष्ठाता छात्र कल्याण दिल्ली विश्वविद्यालय थे। इस मौके पर मुख्य वक्ता डॉ.गौरी त्रिपाठी ने कवि निराला की सरोज स्मृति एवं कामायनी का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा, कर्म और नैतिकता से ही हम मूल्यों का निर्धारण कर सकते हैं। मुख्य वक्ता डॉ.सुरेश गोहे ने स्पष्ट किया कि मूल्य आधारित चिंतन व्यवहारिक दृष्टि से ही करने होगें। डॉ.मीनाक्षी चौबे ने कहा कि समाज में बड़ती हिंसा, असहिष्णुता, पारस्परिक वैमनस्य, स्वार्थपरता मूल्य आधारित...
Image
 गोपाष्टमी कृष्ण की करुणा, प्रकृति और देवत्व के बीच संबंध की याद दिलाती है धूमधाम से मनाई गोपाष्टमी बैतूल। गोपाष्टमी पर गौ माता पूजन बोरीवाले बाबा की तपोभूमि रानीपुर माधव गौशाला आश्रम में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर भव्य गौ माता पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने गौ माता का अभिषेक व आरती की। इस मौके पर प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने कहा कि मान्यता है कि जिस दिन नंद बाबा की आज्ञा पाने के बाद भगवान श्री कृष्ण ने गौ चारण प्रारंभ किया वह कार्तिक मास की अष्टमी तिथि ही थी। तभी से इस पावन दिन को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाने लगा। एकल अभियान श्री हरि कथा जिला अध्यक्ष गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति संस्थापक वीरेंद्र बिलगया ने कहा कि गोपाष्टमी भगवान कृष्ण की दिव्य करुणा और मानव, प्रकृति और देवत्व के बीच पवित्र संबंध की याद दिलाती है। इस त्योहार को भक्ति भाव से मनाने से सुरक्षा, कृतज्ञता और सद्भाव का शाश्वत संदेश प्रबल होता है। इस अवसर पर हनुमान शक्ति जागरण जिला प्रमुख शिवम पात्रेकर राहुल, सनातन सेवा धर्म समिति जिला अध्यक्ष भवानी गावं...