Posts

Showing posts from July, 2024
Image
 आनंद धाम में किया 50 पौधों का रोपण बैतूल। यह पौधारोपण का सबसे उचित समय है क्योंकि अभी पौधे को रोपने के बाद इन्हें सींचने की आवश्यकता नहीं होती है और यह जल्दी पनप जाते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आनंद धाम भारत भारती बैतूल में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 50 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर समाजसेवी कश्मीर लाल बत्रा, अजय भार्गव, श्री डांगे, अशोक श्रीवास, नित्या सेवा समिति के बलराम जसूजा, सुरेन्द्र कपूर, दीपक पाल, हरीश गढ़ेकर, राहुल मालवीय, विनीत मेहतो, दिनेश मानकर, राहुल मालवीय आदि उपस्थित थे। बलराम जसूजा ने बताया कि समिति द्वारा जिले में अनेक स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है और भविष्य में भी पौधारोपण एवं पूर्व में लगाये पौधों की देखभाल का कार्य निरंतर किया जाएगा।
Image
 बैंक ऑफ बड़ोदा ने 117वां स्थापना दिवस मनाया बैतूल। पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई समितियां जागरूक होती है परन्तु बैंक सेक्टर भी पीछे नहीं हैं। खाटूश्याम मंदिर कोसमी में बैंक ऑफ बड़ोदा लिंक रोड टिकारी ब्रांच द्वारा बैंक का 117वां स्थापना दिवस पौधारोपण कर मनाया। इस संबंध में बैंक के प्रबंधक शिवम वर्मा ने बताया कि आज 21 पौधों का रोपण किया गया जिसमें आंवला, शमी, जामुन, कदम, लक्ष्मी तरू, सप्तपर्णी, पीपल, रामफल, रूद्राक्ष, बेल के पौधों का रोपण किया गया। नीरज सोनी और देवश शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि जिस तरह बैंक ने आज वट् वक्ष का रूप ले लिया है उसी तरह आज लगाए गए पौधे भी वृक्ष का रूप बनें। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी सुजीत उइके, राजकुमार धुर्वे, अर्जुन पंवार, रूपेश उइके, विनोद परते सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
Image
 चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगवाने विधायक से मिले कैट व्यापारी विधायक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में उठाई मांग बैतूल। विगत दिनों गंज व्यापारी के घर के नीचे गोदाम में चोरी की वारदात को लेकर शहर के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगवाने कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बैतूल के पदाधिकारी एवं गंज क्षेत्र के व्यापारी बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से सोमवार सुबह उनके निवास पर मिले और शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगवाने और विगत 15 दिनों के भीतर घटित चोरी का शीघ्र खुलासा करवाने की मांग करते हुए अन्य कई समस्याओं से अवगत कराया। कनफेडऱेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बैतूल के प्रचार सचिव राजेश मदान ने बताया कि शहर में विगत दो सप्ताह के भीतर चोरी की कई वारदातें  हो चुकी है जिनका अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। शनिवार की ही रात्रि को हथियारबंद 8 नकाबपोश डकैतों द्वारा व्यापारी फारूख मेमन के निवास पर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों द्वारा बैतूल के सक्रि...
Image
 पर्यावरण संरक्षण का जिम्मा अब युवाओं पर गायत्री परिवार ने किया पौधारोण बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार बैतूल श्रीराम युवा मंडल इकाई द्वारा एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर में 25 पौधों का रोपण किया। जिसमें आम, जाम, आंवला आदि छायादार पौधों का रोपण छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार द्वारा शाला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को सही मार्ग पर चलने और सत्कर्म की प्रेरणा देते हुए पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया।  गायत्री परिवार के वरिष्ठ मधु वर्मा ने पौधों की महत्ता के बारे में छात्रों को बताया कि ऑक्सीजन के बिना हम जीवित नहीं रह सकते। गायत्री शक्ति पीठ  बैतूल के ट्रस्टी रोशनलाल पटैया ने कहा कि गायत्री मंत्र संमृद्धि का मंत्र है। सभी के कल्याण के लिए गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए और प्रत्येक बच्चे को एक पौधा पालने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का जिम्मा अब युवाओं पर है। इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ रोशन लाल पटैया, मुकेश वर्मा, हरेंद्र शर्मा, मनीष धोटे, अनिल साह...
Image
 भाभी की स्मृति में ननदों ने देहदान का लिया संकल्प बैतूल। अपनों की स्मृति को स्थाई बनाने के लिए जनहित व सेवा कार्य से बड़ा कोई काम नहीं है। परिवार में दिवंगतों के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर जनहित में किए गए कार्यों से लोगों की दुआएं तो मिलती ही हैं साथ ही आत्म संतुष्टी का भी अनुभव होता है। समाजसेवी देवेन्द्र बर्थे की धर्मपत्नी स्व.हर्षा बर्थे की पुण्यतिथि पर हर्षा के ननदोयी राजेन्द्र बामनिया, ननद गायत्री बामनिया और कुनाली अधोडकर द्वारा देहदान का संकल्प लिया गया। आज समाज में कई घरों भाभी और ननद में तकरार के किस्से सुनाई देते हैं। ऐसे में आपनी स्वर्गीय भाभी के प्रति यह स्नेह सभी के लिए प्रेरणादायी है। उल्लेखनीय है कि पति देवेन्द्र बर्थे ने हर्षा के जन्मदिन पर इसी वर्ष देहदान का संकल्प लिया है। उनकी पत्नी का दुखद निधन 24 वर्ष की अल्प आयु में दो वर्ष पूर्व हो गया था। देहदान का फार्म डॉ.अरूण जयसिंगपुरे ने भरवाया। डॉ.जयसिंगपुरे ने कहा कि देहदान से आप मृत्यु के बाद भी समाज की सेवा के काम आ सकते हैं। इस अवसर पर रितेश बर्थे, रविन्द्र अधोडकर, परी बर्थे, मिष्ठी बामनिया, विक्रांत बामनिया मौजूद थे...
Image
 नव दम्पत्ति ने पौधारोपण कर की नए जीवन की शुरूआत अनूठी पहल की सभी ने की सराहना बैतूल। पौधारोपण जीवन का अमूल्य यादगार क्षण भी बन सकता है। पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण तो होता ही है परन्तु विशेष मौके पर लगाए गए पौधे स्मृति के साथ बड़ते हैं। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत वर-वधु ने लक्ष्मीतरू का पौधा रोपा। केसर बाग में पूना में पेशे से आईटी इंजीनियर और बैतूल निवासी जूही दारोकर ने मोर्शी निवासी अनुष बेहरे निवासी के साथ विवाह संपन्न होते ही परिसर में लक्ष्मीतरू का पौधा रोपा।  इस मौके पर बारी समाज के अध्यक्ष गुलाबराव पानकर ने कहा कि सभी को अपने जीवन के विशेष अवसर पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। गणेश सुषमा दारोकर और कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक गुजर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आती है। श्रीराम दातिर और केशव सातपुते ने कहा कि युवाओं को आगे आकर केक काटने जैसी पाश्चात्य शैली को छोडक़र पौधारोपण अपनाना चाहिए। इस अवसर पर गजानंद असवार, निलेश पानकर, कमलेश भोपले, कौशल दारोकर, नंदकिशोर दाड़े, प्रफुल्ल पानकर, ज्योति दातिर, ललिता पानकर, सरिता सातपुते, भूमिका गुजर, रानी भ...
Image
 शहर के मुख्य मार्गो पर जमा हो रहा नाली का पानी फैल रही बदबू, बीमारियों का खतरा बढ़ा बैतूल। स्वच्छता में बैतूल को नंबर वन बनने का दिवास्वप्न देख रही नगर पालिका परिषद की खस्ताहाल मुख्य सडक़ें ही विभाग को आईना दिखाने के लिए काफी हैं। गंज मस्जिद से परशुराम चौक तक सडक़ का निर्माण हो रहा है लेकिन पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। मस्जिद से बाबू चौक के मध्य बारिश होते ही नाली का पानी ओवर फ्लो होकर सडक़ों पर जमा हो जाता है और देखते ही देखते तालाब बन जाता है। जिससे बदबू फैलने के साथ ही बीमारियां हो रहीं हैं। इसकी शिकायत स्थानीय रहवासियों ने नगर पालिका में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों और पार्षद को कई बार की है परन्तु नगर पालिका के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहीं हैं। विगत माह नगर पालिका के कर्मचारी आए और थोड़ी बहुत सफाई करवा कर चले गए आज फिर हालात जस के तस बने हुए हैं। प्रभारी सीएमओ ब्रजगोपाल परते ने आश्वासन दिया है कि दो दिनों में नाली की समस्या से निजात दिला दी जाएगी। गणेश वार्ड पार्षद विजय जसूजा ने बताया कि नाली का मार्ग सकरा हो गया है जिसके कारण पानी की निकासी में समस्य...