Posts

Showing posts from September, 2025
Image
 उत्साह के साथ की मां की आराधना दो दिवसीय भव्य गरबा उत्सव संपन्न बैतूल। नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की गरबा के माध्यम से आराधना कर प्रसन्न किया जाता है। केसरियो रंग समिति के तत्वावधान में पुराना रोजगार कार्यालय में दो दिवसीय गरबा महोत्सव संपन्न हुआ। जिसमें सैंकड़ों युवक-युवतियों ने गरबा नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने मां दुर्गा की महाआरती के साथ किया। आयोजन समिति के लोकेश फुलकर, ब्रजेश माली, रितिक कापसे ने उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दर्पण सोनी, यश सूर्यवंशी, कपिल पवार, रितिक श्रवणकर, देवेन्द्र पटने, आदर्श पवार, पुल्कित सातनकर, निखिल सरदार, रूपेश धोटे, चेतन्य पाटिल, नरेन्द्र चंदेल, सचिन अतुलकर, आशीष यादव, पवन पवार, सलोनी गुजरे, दीक्षा उबनारे, प्रिंस श्रीवास्तव, वतन राठौर का सराहनीय योगदान रहा।
Image
 दिलीप ने हैदराबाद में अपने सुरों की छटा बिखेरी यूनिवर्सिटी म्यूजिक मौलाना आजाद हैदराबाद में वर्कशॉप संपन्न बैतूल। कला के क्षेत्र में बैतूल के कलाकार भी जिले का नाम नाम रोशन कर रहें हैं और बड़े बड़े मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहें हैं। यूनिवर्सिटी म्यूजिक मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद में 2 दिन का लाईट म्युजिक वर्कशॉप शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें पूरे देश से विख्यात संगीतकारों ने हिस्सा लिया। इसी तारतम्य में कला क्षेत्र में एशिया की नंबर एक विश्वविद्यालय इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ छग से सम्बद्ध अनहद कला संगीत शिक्षा समिति के संचालक दिलीप रावत को भी आमंत्रित किया गया। गायक दिलीप रावत ने वहां अपने सुरों की छटा बिखेरी और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस तरह के अवसर कम ही आते हैं जब बैतूल के संगीत कलाकारों को इतना बड़ा मंच मिले। इनकी इस उपलब्धि पर बैतूल के सभी संगीत प्रेमियों ने इन्हें बधाई दी है।
Image
  ओझा डाना झोपड़पट्टी में शिक्षा व आत्मनिर्भरता का नया अध्याय नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की ऐतिहासिक पहल बैतूल। बैतूल बड़े-बड़े नेता, अधिकारी और सामाजिक संस्थाएं कदम रखने से भी कतराती हैं वहां ‘नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने ओझा डाना झोपड़पट्टी में शिक्षा व आत्मनिर्भरता का नया अध्याय की ऐतिहासिक पहल करते हुए शिक्षा और आत्मनिर्भरता की मशाल जलाई है। एनएचआरएसीएसीबी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता के मार्गदर्शन में और ब्यूरो की राष्ट्रीय महिला सचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों से ओझाढ़ाना झोपड़पट्टी में शिक्षा और सामाजिक उत्थान का कार्य किया जा रहा है। अब तक 80-100 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ, ब्यूरो ने एक और नया कदम बढ़ाया है। जिन बच्चों ने सातवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी, उन्हें रोजगार-उन्मुख कार्यों के प्रति जागरूक कर करते हुए इन बच्चों को बढ़ईगीरी, बिजली का काम और अन्य तकनीकी कौशलों का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाने की योजना बनाई गई है। जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सम्मानजनक जीवन जी...