Posts

Showing posts from April, 2022
Image
 हर्षोल्लास से मनाया संत श्री आशारामजी बापू का अवतरण दिवस चिखलार स्थित आश्रम में भंडारे के साथ हुए कई कार्यक्रम     बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के तत्वावधान में संत श्री आशारामजी बापू का 86 वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि बैतूल के चिखलार स्थित आश्रम में गुरूवार श्री पादुका पूजन, प्रार्थना, गुरुवंदना, श्री आशारामायण पाठ, जप, ध्यान, भजन, कीर्तन, सत्संग के साथ पूज्य सदगुरुदेव का मानस पूजन किया गया। पूज्य बापूजी के उत्तम स्वास्थ्य व शीघ्र ससम्मान रिहाई हेतु महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप कर प्रार्थना की गई। जिले के भजन गायक राजेन्द्र मालवीय द्वारा एक से बढक़र एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। पाँच रंगों के चाँवल से स्वास्तिक बनाकर उस पर 86 दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती की गई साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें जिले भर के साधकों के साथ चिखलार व आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष राजेश मदान के साथ अनूप मालवीय, सुरेंद्र कुंभारे, राकेश पठारे, प्रभा...
Image
 आज मनाया जायेगा संत श्री आशारामजी बापू का अवतरण दिवस  चिखलार स्थित आश्रम में भंडारे के साथ होंगे कई कार्यक्रम       बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के तत्वावधान में संत श्री आशारामजी बापू का 86 वां अवतरण दिवस पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि बैतूल के चिखलार स्थित आश्रम में आज गुरूवार प्रात: 9 बजे से श्री पादुका पूजन, प्रार्थना, गुरुवंदना, श्री आशारामायण पाठ, जप, ध्यान, भजन, कीर्तन, सत्संग के साथ पूज्य बापूजी के उत्तम स्वास्थ्य व शीघ्र रिहाई हेतु महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप व वैदिक मंत्रों के साथ हवन कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 12 बजे 86 दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती की जाएगी साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें जिले भर के साधक व अन्य सैंकड़ो श्रद्धालु शामिल होंगे। श्री मदान ने जिले के समस्त साधकों व धर्म प्रेमी जनता से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
Image
 पुष्प वर्षा कर हजारों श्रद्धालुओं को चना प्रसादी वितरित की श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री योग वेदांत सेवा समिति ने की सेवा बैतूल। जिले में श्री हनुमान जन्मोत्सव पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर में घर-घर में भगवा ध्वज लहराया गया वहीं व्यापारियों व समाजसेवी संस्थाओं ने भी भव्य स्वागत द्वार व भगवा पताका फहराकर कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शीतल शर्बत व चना प्रसादी वितरित कर स्वागत किया। सामाजिक कार्यों में अग्रणी शहर की समाजसेवी संस्था श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा भी गंज चौक में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा, तिलक लगाकर एवं चना प्रसादी वितरित कर भव्य स्वागत किया। समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्राओं का इसी तरह के सेवाकार्य आयोजित कर भव्य स्वागत किया जाता है।श्री मदान द्वारा समिति सदस्यों व परिवार के साथ गंज में श्री बालाजी महाराज की आरती कर रथ खींचा गया। आयोजित सेवा कार्य में समिति जिलाध्यक्ष राजेश मदान के साथ युवा सेवा संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, भूपेश मदान, मोहन मदान, किशोरी झरबड़ेे, कृष्णा ...
Image
 निकली भव्य वाहन और शोभा यात्रा झांकिया बनी आकर्षण का केन्द्र बैतूल। कोरोन काल के दो वर्ष की खामोशी के बाद शनिवार पूरे शहर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। बैतूल शहर का सबसे बड़ा त्यौहार श्री हनुमान जन्मोत्सव पूरे हर्षोउल्लास से मनाया गया जिसमें घरोघर झंडे लहराए गए, दीप प्रज्जलित और जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। इस जन्मोत्सव में वाहन रैली और भव्य शोभा यात्रा आकर्षण का केन्द्र रही। श्री हनुमान मंदिर समिति गर्ग कॉलोनी समिति अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी ने बताया कि आज रैली, भव्य शोभा यात्रा और झांकियों में भगवान श्री राम और भगवान श्री हनुमान के जीवन पर आधारित चलित झांकिया भी निकाली गई। वाहन रैली और शोभा यात्रा श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर पर ही संपन्न हुई। जिसका जगह-जगह आत्मीय स्वागत सत्कार किया गया।
Image
 श्री हनुमान जन्मोत्सव  16 को , होंगे अनेक कार्यक्रम बैतूल। आज शनिवार पूरे शहर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में श्री हनुमान मंदिर समिति गर्ग कॉलोनी समिति अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी ने बताया कि  16 अप्रैल को  रैली ओर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसका जगह-जगह स्वागत सत्कार किया जाएगा। श्री सोनी ने बताया कि झांकियों में भगवान श्री राम और भगवान श्री हनुमान के जीवन पर आधारित चलित झांकिया भी निकाली जाएगी।  निकलगी भव्य शोभायात्रा श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा शाम 4 बजे श्री हनुमान मंदिर से, दुर्गा चौक,शारदा मंदिर, किरण किराना स्टोर के सामने, मस्जिद के सामने से, वैष्णव मंदिर ढीमर मोहल्ला, सांई मंदिर, पाल किराना से राम मंदिर राम नगर, स्टेशन रोड से अंडर ब्रिज, भाजपा कार्यालय, गंज पेट्रोल पंप, कांतिशिवा चौक, शनि मंदिर, तांगा स्टैंड, एचडीएफसी के सामने से, गंज मस्जिद चौक, दिलबहार चौक, कांतिशिवा चौक से होते हुए श्री हनुमान मंदिर पर शोभा यात्रा संपन्न होगी। यात्रा का स्वागत जगह-जगह किया जाएगा।  वाहन ...
Image
 हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य वाहन रैली बैतूल। श्री हनुमान मंदिर समिति और श्री हनुमान मंदिर जन्मोत्सव समिति गर्ग कॉलोनी के संयुक्त तत्वावधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री हनुमान मंदिर समिति अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी ने बताया कि 16 अप्रेल शनिवार श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाला वाहन रैली निकाली जाएगी। वाहन रैली का प्रारंभ सुबह 9 बजे श्री हनुमान मंदिर से, शारदा मंदिर, राम मंदिर, गंज अंडर ब्रिज, शनि मंदिर गंज, एचडीएफसी बैंक, जेएच कॉलेज, विकास नगर, हमलापुर चौक, दादाजी की कूटी, मुर्गी चौक, लल्ली चौक, मुल्लाजी का पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, कोठी बाजार मस्जिद चौक, टिकारी हनुमान मंदिर, लिंक रोड, कारगिल चौक, गेंदा चौक, बडोरा मंडी के पश्चात श्री हनुमान मंदिर पर वाहन रैली संपन्न होगी। रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। आयोजकों ने युवाओं से रैली में शामिल होने की अपील की है।