हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य वाहन रैली


बैतूल। श्री हनुमान मंदिर समिति और श्री हनुमान मंदिर जन्मोत्सव समिति गर्ग कॉलोनी के संयुक्त तत्वावधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री हनुमान मंदिर समिति अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी ने बताया कि 16 अप्रेल शनिवार श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाला वाहन रैली निकाली जाएगी। वाहन रैली का प्रारंभ सुबह 9 बजे श्री हनुमान मंदिर से, शारदा मंदिर, राम मंदिर, गंज अंडर ब्रिज, शनि मंदिर गंज, एचडीएफसी बैंक, जेएच कॉलेज, विकास नगर, हमलापुर चौक, दादाजी की कूटी, मुर्गी चौक, लल्ली चौक, मुल्लाजी का पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, कोठी बाजार मस्जिद चौक, टिकारी हनुमान मंदिर, लिंक रोड, कारगिल चौक, गेंदा चौक, बडोरा मंडी के पश्चात श्री हनुमान मंदिर पर वाहन रैली संपन्न होगी। रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। आयोजकों ने युवाओं से रैली में शामिल होने की अपील की है। 


Comments

Popular posts from this blog