घरों, मंदिरों व आश्रमों में हर्षोल्लास से मनाया गया तुलसी पूजन दिवस श्री योग वेदांत सेवा समिति ने किए आयोजन बैतूल। तुलसी जी की महिमा व लाभों से जन-जन को परिचित करवाने व युवाओं को नैतिक पतन और अवसाद से बचाकर भारतीय संस्कृति के सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से पूज्य संत श्री आशारामजी बापू द्वारा 25 दिसम्बर 2014 से तुलसी पूजन दिवस की शुरुआत की गई थी। उन्ही की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रविवार को घरों, मंदिरों, आश्रमों, वृद्धाश्रमों व सार्वजनिक स्थलों में तुलसी पूजन दिवस के कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाए गए। बैतूल में श्री राधाकृष्ण मंदिर गंज में पंडित अनंतराम तिवारी द्वारा, शनिदेव मंदिर गंज में पंडित लोकेश मिश्रा द्वारा, सांई मंदिर गर्गकोलोनी में शैलेन्द्र बिहारिया द्वारा व संत श्री आशारामजी आश्रम चिखलार में साधकों द्वारा विधिवत तुलसी पूजन कार्यक्रम संपन्न करवाए गए। जिसके अंतर्गत साधकों ने तुलसी जी व सदगुरुदेव का तिलक, अक्षत, पुष्पवर्षा, तुलसी नामाष्टक पाठ, आरती व परिक्रमा कर पूजन किया। पूज्य बापूजी के...