आज निकलेगी भोले की बारात, हजारों भक्त बनेगे बराती
विगत 42 वर्षों से दुर्गा चौक पर मां देवी विराज रही है
बैतूल। गर्ग कॉलोनी दुर्गा चौक पर मां दुर्गा की भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसे देखने के लिए दूर दूर से भक्तगण आ रहें हैं। इस संबंध में आयोजक श्री गणेश रामायण मंडल के अध्यक्ष भैया लाल नानकर ने बताया कि वर्ष 1964 में मंडल की स्थापना की गई थी। यह मंडल बढ़-चढक़र धार्मिक कार्यक्रमों आयोजित करता रहा और वर्ष 1980 पहली बार दुर्गा चौक गर्ग कॉलिनी में देवी जी की स्थापन की गई। जो निरन्तर 42 वे वर्ष में चालू है। शुरू में गणेश रामायण मंडल के सदस्य गणपति नानकर द्वारा जगह पर ही मूर्ति बनाई जाती थी। गर्ग कॉलोनी में इस चौक का नाम भी दुर्गा चौक देवी जी की स्थापना के कारण ही रखा गया है। पीढ़ी दर पीढ़ी दुर्गा चौक पर देवी जी की स्थापना निरंतर चलती आ रही है। भैया लाल नानकर ने बताया कि उनके इस 68 वर्ष पुराने मंडल में नई पीढ़ी के सदस्य राहुल मिश्रा, कन्हैया कीरोदे, शेरू नानकर, श्रीकांत साहू, प्रवीण ठाकुर, शंकर नानकर,चंदू, मोहन प्रजापति, आनंद सोनी, विष्णु दुपल्ली, संगम एवं अन्य इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे है। आज शनिवार रात्रि 9 बजे शिव विवाह का आयोजन दुर्गा चौक पर होंगा। जिससे हजारों श्रद्धालु इस विवाह में शामिल होंगे एवं जनप्रतिनिधी एवं गणमान्य देवी के पंडाल में अपनी अर्जी लगाते है और सभी अर्जियां मातारानी स्वीकार लेती है। आयोजकों ने सभी से प्रतिमा दर्शन और शिव बारात में शामिल होने का आग्रह किया है।
.jpeg)
Comments
Post a Comment