संयमित जीवन ही सर्वश्रेष्ठ
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न
बैतूल। श्री हनुमान नगर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा रविवार का नि: शुल्क चिकित्सा शिविर दुर्गा चौक के राजा के समक्ष दुर्गा चौक हनुमान नगर में संपन्न हुआ। जिसमें मरीजों की जांच कर आवश्यकता होने पर उन्हें दवाई भी दी गई। शिविर में कल्याणकारी जन सेवा समिति के माध्यम से गुरुकृपा हॉस्पिटल के डॉ.पाटनकर व डॉ.ब्रजेश खंडागरे ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर डॉ.ब्रजेश खंडागरे ने बताया की गलत खान पान के कारण लोगों की सेहत पर इसका बहुत गहरा असर पड़ रहा है। संयमित जीवन ही सर्वश्रेष्ठ है। इस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भारत माता की आरती हुआ। शिविर में रोगियों को फल वितरित भी वितरित किए गए। शिविर संचालन में अशोक मिश्रा, भैयालाल नानकर, करन प्रजापति, राजू परिहार, गुड्डु ठाकुर, प्रवीण वराठे, विशाल हलदार , मुकेश किरोदे, विक्की सावरकर, बाबा, बिट्टु फरतोड़े, शेरू नानकर, दुपल्ली, आनंद सोनी, सुंदर चौकीकर एवं श्री हनुमान नगर हिन्दू उत्सव समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। बड़ी संख्या में मरीजों ने शिविर का लाभ लिया।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment