अपने आस-पास के लोगों को साक्षर बनाने की दिलाई शपथ
शिक्षकों को भेंट किए उपहार
बैतूल। गुरूवार पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इसी तारतम्य में विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में पारमिता जन सेवा समिति एवं कल्याकारी जन सेवा समिति द्वारा न्यू बैतूल स्कूल में बच्चों को
शिक्षा का महत्व और देश निर्माण में योगदान पर मार्गदर्शन और अपने आसपास के निरक्षर लोगो को साक्षर बनाने हेतु शपथ दिलाई। साथ ही साथ चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत स्कूल प्रांगण में स्वच्छता एवं पौधारोपण किया गया। धरनी धरा जैविक खाद द्वारा साक्षरता दिवस पर छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने वाले शिक्षकों को डायरी और पेन भेंट किए। इस अवसर पर पारमिता जन सेवा समिति से लीना ठेमस्कर, कल्याकारी जनसेवा समिति के मनीष पांडे, अर्पित वराठे, परमानंद ठेमस्कर सविता गोस्वामी, दीक्षा स्थापक, सूर्यदीप त्रिवेदी, सोनू ललित जसूजा, शिवम गोस्वामी एवं स्कूल प्राचार्य देवेन्द्र कुमार ठाकुर, संदीप कौशिक, सरिता मिश्रा, वीना पाण्डे, बेलवंशी मैडम, जयसिंहपुरे मैडम, महेश गोयल, नवनीत साहू, अजय कुमार शुक्ला,रमेश जोगी,राजेश पटने,हरीश दवण्डे, राकेश साबले, असीम जोसेफ,अजय कुमार तिवारी, राकेश कुमार सोनी, पवन खातरकर, जयदीप रूनवाल, बाबूलाल परपची, सोना टेकाम, रजनी चौहान, रामचंद्र दुबे, रमेश यादव रेखा पवार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment