5 पवित्र नदियों के मिट्टी से निर्मित हुए दुर्गा चौक का राजा 

आयोजन समिति का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज


बैतूल। हनुमान नगर हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में आज रविवार प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक नि: शुल्क चिकित्सा शिविर दुर्गा चौक के राजा हनुमान नगर गर्ग कॉलोनी के समक्ष दुर्गा चौक पर  सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में गुरुकृपा हॉस्पिटल बडोरा एवं डॉ.ब्रजेश खंडगरे व उनकी टीम अपनी सेवाएं देंगी। उल्लेखनीय है कि 14.5 फिट की राजा रुद्र प्रिय इच्छापूर्ति महा गणपति जी की मूर्ति का निर्माण जबलपुर के प्रसिद्ध  कलाकार राहुल प्रजापति द्वारा गंगा, छिपरा, नर्मदा, ताप्ती और माचना की पवित्र नदियों की मिट्टी से किया गया है। साथ ही आज ही रात्रि 8 बजे भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें जबलपुर, नागपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल के प्रसिद्व कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। मूर्ति सभी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है और पूरे जिले से श्रद्धालुगण दर्शनलाभ के लिए बड़ी संख्या में आ रहें हैं। 


Comments

Popular posts from this blog