निर्भया के अपराधी फांसी पर लटके, आतिशबाजी कर जताई खुशी बैतूल। देश के बहुचर्चित निर्भया मामले पर दोषियों को शुक्रवार फांसी दिए जाने की खबर जैसे ही बैतूल शहर में पहुंची तो शहर के समाजसेवियों व आम जनता ने दी गई सजा का स्वागत करते हुए गंज चौक पर मिठाई वितरित कर व आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस मौके पर युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने कहा कि सात साल के लंबे इंतजार के बाद हुए फैसले में आज निर्भया को इंसाफ मिला है न्यायपालिका द्वारा ऐसे मामलों में दोषियों को तो शीघ्र कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए परन्तु इस कानून का दुरुपयोग करने वालों को भी कड़ी सजा होनी चाहिए जिससे किसी निर्दोष को सजा न होने पायें। विगत दिनों बैतूल में हुई मासूम बच्चों की हत्या व एक बच्ची वसुंधरा के अपहरण के दोषियों को भी कानून द्वारा कड़ी सजा मिलनी चाहिए। समाजसेविका व कराटे प्रशिक्षक तपिशा पूजा अमझरे ने कहा कि निश्चित ही इस फैसले से महिलाओं को अब सुरक्षित होने का एहसास हो रहा है कानून ने दोषियों को कड़ी सजा दी है जिससे हमारा मनोबल बढ़ा है। अभी भी एक दरिंदा उम्र का हवाला देकर नाममात्र की सजा पाकर बच गया उसे ...