Posts

Showing posts from April, 2025
Image
 डॉक्टर्स ने आंगनवाड़ी पहुंच कर बताया, गर्भवती महिलाओं पोषण बेहद जरूरी बैतूल। पोषण की पाठशाला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहा है। पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आज रेडक्रॉस के डॉक्टर्स शहर की तिलक वार्ड, टैगोर वार्ड, जयप्रकाश वार्ड,सुभाष वार्ड, विवेकानंद वार्ड की आंगनवाडिय़ों में पहुंचे और वहां उपस्थित गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं एवं छोटे छोटे बच्चों को पोषण, साफ सफाई, मिलेट्स, विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि शिशु के गर्भधारण से लेकर जीवन के तीन वर्ष तक का समय यानी 1000 दिनों तक का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस समय में ही बच्चों की पौष्टिकता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है यही वह समय होता है। जब बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास होता है और यही से वह स्वस्थ भारत की नींव का निर्माण करता है इसलिए नींव मजबूत तो शरीर मजबूत,और शरीर मजबूत तो हमारा देश मजबूत होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इसलिए हमें बच्चों की पोषण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस जन जागरूकता कार्यक्रम में डॉ.आनंद नरवरे, डॉ.प्रियेश पात्री...
Image
 गणगौर वैवाहिक और दाम्पत्य सुख का प्रतीक गणगौर उत्सव उत्साह पूर्वक संपन्न बैतूल। राजस्थानी महिलाओं द्वारा 16 दिन तक मनाए जाने वाले गणगौर उत्सव का समापन समाज की महिलाओं द्वारा उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। यह उत्सव श्रीमती तारा माहेश्वरी के निवास पर भग्गुढाना में विगत 50 वर्षो से स्वनिर्मित प्रतिमाओं का पूजन कर उत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर तारा माहेश्वरी ने बताया कि गणगौर दोनों के मिलन का जश्न मनाता है जिसे वैवाहिक और दाम्पत्य सुख का प्रतीक माना जाता है। गणगौर हिंदू कैलेंडर के पहले महीने चैत्र के महीने में मनाया जाता है। यह वसंत, फसल, वैवाहिक निष्ठा, वैवाहिक आशीर्वाद और संतानोत्पत्ति का उत्सव है। गण भगवान शिव का पर्याय है और गौरी या गौर भगवान शिव की पत्नी देवी पार्वती का प्रतीक है। गणगौर इन दोनों के मिलन का उत्सव मनाता है और वैवाहिक सुख का प्रतीक है। इस अवसर पर तारा माहेश्वरी, सत्यभामा माहेश्वरी, नीलू माहेश्वरी, मधु माहेश्वरी, संगीता माहेश्वरी, रेखा माहेश्वरी, अर्चना माहेश्वरी, रमा माहेश्वरी, संगीता माहेश्वरी, रेखा माहेश्वरी, प्रीति माहेश्वरी, राधिका माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में मह...