ओझाढ़ाना की नपा ने हमेशा की है अनदेखी नपा अध्यक्ष से बोले आझा ढाना निवासी गंदगी में रह रहें है बैतूल। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने ओझाढ़ाना पहुंचकर वहां की स्थिति देखी। इस मौके पर ओझाढाना निवासी मनोहर धुर्वे ने नगर पालिका अध्यक्ष को बताया कि आधा ओझाढाना लोहिया वार्ड में आता है और आधा राजेन्द्र वार्ड में आता है और ओझाढ़ाने के दोनो ही हिस्सों में में बिलकुल भी विकास कार्य नहीं हुए हैं और नगर पालिका द्वारा हमारे क्षेत्र की अनदेखी की जाती रही है और यहां भयंकर गंदगी का आलम है।। सुनील आहके ने बताया कि यहां नाली नहीं होने से गंदा पानी बाहर निकल करबह रहा है और गंदगी और बदबू से लोग परेशान हैं साथ ही सडक़ निर्माण नहीं किया गया है। मोहित धुर्वे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पट्टा लगभग 60 लोगों को पट्टा नही मिला है जो यहां तकरीबन 60 वर्षो से निवासरत हैं। ओझाढाना निवासियों ने शीघ्र ही नाली, सडक़ और पट्टे देने की मांग की। इस अवसर पर लोहिया वार्ड पार्षद सोमती धुर्वे राजेन्द्र वार्ड पार्षद अर्चना साहू, मोहित धुर्वे, रोहित परते, विनोद धुर्वे, सुखमन उइके, बंटी आहके आदि...