Posts

Showing posts from February, 2024
Image
 प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ 29 को बैतूल। दिनांक 29 फरवरी 2024 दिन को गुरूवार प्रात: 9 बजे गंज मस्जिद कॉम्प्लेक्स, यूनियन बैंक के सामने जवाहर वार्ड बैतूल गंज में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ सांसद डीडी उइके, विधायक हेमंत खंडेलवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर एवं सांसद प्रतिनिधि विकास मिश्रा आतिथ्य में किया जाएगा। संचालिका फौजिया बानो ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Image
 अपना पूजन होते देख वृद्धजनों के छलके आंसू शैक्षणिक संस्थाओं, वृद्धाश्रम, घर घर में मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस बैतूल। वर्तमान युवा पीढ़ी में माता-पिता के प्रति आदर व सेवाभाव जाग्रत करने और पाश्चात्य सभ्यता का अंधानुकरण ना कर सनातन हिंदू संस्कृति की महिमा से परिचित कराने के उद्देश्य से हिंदू संत श्री आशारामजी बापू ने 14 फरवरी 2006 से मातृ पितृ पूजन का विश्वव्यापी अभियान शुरू किया था। आज देश विदेश में 14 फरवरी को श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में मातृ-पितृ पूजन दिवस के अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। बुधवार को श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों सहित मातोश्री वृद्धआश्रम में भावपूर्ण वातावरण में मातृ-पितृ पूजन दिवस का कार्यक्रम सेंट्रल बैंक प्रबंधक राजीव रंजन झा के विशेष आतिथ्य एवं वृद्धाश्रम के संचालक मनोज विष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें अतिथियों व साधकों द्वारा बुजुर्गों के पैर पखारकर, तिलक लगाकर, आरती की और मुंह मीठा कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। वृद्धआश्रम के वृद्धजनों की खुशी व सम्मान में उन्हे सात्विक भोजन भी कराय...
Image
 हथेली पर ओम लिख किया शिक्षा का शुभारंभ बसन्त पंचमी उत्सव, विद्यारम्भ संस्कार सम्पन्न बैतूल। बसंत पंचमी उत्सव  सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मप्र के मार्गदर्शन में सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कालापाठा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्या भारती की योजनानुसार विद्यारम्भ संस्कार का अनूठा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। माताओं ने अपनी गोद में नौनिहालों को बैठाकर हवन में आहुति छोडक़र शिशु को मां सरस्वती का स्मरण कर शिशु की शिक्षा प्रारम्भ की। माताओं ने शिशु के दाहिने हाथ पकडक़र ओंकार ध्वनि के साथ ‘‘ओम’’ व स्वास्तिक की आकृति बनवाई, क्योंकि सृष्टि में प्रथम ‘ओम’की उत्पत्ति हुई थी। नगर की सैकड़ों माताओं ने विद्यालय में अपने शिशुओं का विद्यारम्भ संस्कार कराया। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर सरस्वती का पूजन, वन्दना व पंडित आकाश तिवारी के मुखारबिन्द से वेदोच्चारण के साथ वेद पूजन अतिथिद्वय ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित महर्षि अरविन्द शिक्षा समिति की सहसचिव एवं विद्याभारती की शिशु शिक्षा प्रभारी व मुख्य वक्ता श्रीमती रश्मि साहू ने कहा कि शिशु की प्रथम गुरू उसकी मां होती है ।...
Image
 ब्राह्मण समाज का हल्दी कुमकुम संपन्न बैतूल। राधा कृष्ण मंदिर कोठी बाजार में ब्राह्मण समाज का सामूहिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।  जिला अध्यक्ष साक्षी शर्मा ने बताया की यह एक एक सामाजिक समारोह है जिसमें विवाहित महिलाएं अपनी विवाहित स्थिति के प्रतीक के रूप में और अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए हल्दी और कुमकुम का आदान-प्रदान करती हैं।  जितना सुहाग का सामान बांटों उतना ही पुण्य प्राप्त होता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने डॉ.विजेता चौबे ने हल्दी कुमकुम का महत्व बताते हुए विश्व मंगल सभा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भजन, अंताक्षरी, चेयर गेम, फिल्मी गीत ऐसे कई सारे रंगा-रंग रोचक गेम खिलाए गए। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता महिलाओं को पुरूस्कृत किया गया। हल्दी कुमकुम कार्यक्रम के दौरान मन्नू दीक्षित द्वारा साक्षी शर्मा को सनातन ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया और कार्यकारिणी का गठन किया। नवनियुक्त पदाधिकारी साक्षी शर्मा को सभी महिलाओं ने बधाई दी। इस अवसर पर समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थी...
Image
 जेल में गायत्री परिवार ने की लायब्रेरी की स्थापना बंदियों को सत्साहित्य देगा जीवन सुधार की प्रेरणा बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार बैतूल के द्वारा बुधवार को जिला जेल में गायत्री परिवार का युग सहित एवं पुस्कालय के लिए अलमारी गायत्री परिजन श्याम सुंदर हिंगवार द्वारा भेंट की। बंदी जनों को साहित्य के बारे में विस्तार से बताते हुए ट्रस्टी रोशन लाल पटैय्या ने कहा कि जैसे आदमी की भूख मिटाने के लिए भोजन की आवश्यकता होती  है उसी प्रकार आत्मा की भूख मिटाने के लिए युग साहित्य का पठन- पाठन अध्ययन जरूरी है। इससे आत्मा को तृप्ति मिलती है मनुष्य में सद्गुणों का विकास होता है। होशंगाबाद निवासी महेश ठाकुर ने गुरुदेव के द्वारा लिखित 3200 पुस्तकों के बारे में बताया कि गुरुदेव ने जीवन के हर क्षेत्र में पुस्तक लिखी है इनका आप हम सभी को अध्ययन कर अपने जीवन को सफल बनाएं।  प्रेमलाल कुशवाह ने गायत्री परिवार द्वारा जेलों में चलाए जा रहे हैं सुधारात्मक एवं रचनात्मक अभियानों के बारे में बताया। उन्होने कहा कि गायत्री मंत्र लेखन, व्यक्तित्व विकास की क्लास, युग पुरोहित, सुगम संगीत, योग व्यायाम प्रशिक...
Image
 वर्षो बीत गए अभी तक दुकानें नहीं मिली आक्रोशित फुटकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। गंज मंडी में निमार्णधीन कॉम्प्लेक्स में अपनी शिफ्टिंग में हो रही देरी को लेकर फुटकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर फुटकर व्यापारियों ने जनसुनवाई में सीएमओ को गंज मंडी काम्प्लेक्स की 61 दुकानों में 44 दुकान अभी अपूर्ण हैं और 17 दुकानों का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में शिवनंदन श्रीवास ने बताया कि गंज मंडी काम्प्लेक्स में दुकान का आवंटन के लिए चार किस्तों में भरने के आदेश नगर पालिका परिषद ने दिए थे। शिव भोले और भूपेन्द्र पंवार ने बताया कि नपा के आदेश के परिपालन में 60 फुटकर व्यापारियों ने 1 लाख 9 हजार 2 दौ रूपए जमा कर दिए थे। जिसको एक वर्ष हो चुका है। उस समय तत्कालीन सीएमओ ने आश्वासन दिया था की 3 माह में आपको दुकानें आवंटित कर दी जाएगी। काम्प्लेक्स का काम जस के तस पड़ा हुआ है और निकट भविष्य में भी आसार नजर नहीं आ रहें हैं। व्यापारियों ने ज्ञापन में शीघ्र निर्माण कर दुकान आवंटन की मांग रखी। जिस पर सीएमओ ओपी भदौरिया ने कहा कि शीघ्र ही निर्माण कर द...
Image
 जिले के विद्यालयों में आयोजित हो मातृ पितृ पूजन दिवस श्री योग वेदांत सेवा समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बैतूल। युवा पीढ़ी पश्चात्य प्रभाव के चलते भटक रही है। जिसके कारण अपने माता पिता और गुरुजनों के सम्मान का अभाव भी दिख रहा है। इसी पवित्र उद्देश्य को लेकर 14 फरवरी या उससे पूर्व या पश्चात में जिले के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में मातृ पितृ पूजन दिवस के आयोजन किए जाने के आदेश जारी किए जाने हेतु श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में समिति के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से सन 2006 से देशभर के विद्यालयों महाविद्यालयों में 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे युवाओं में माता-पिता और गुरुजनों के प्रति आदर भाव जागृत हो रहा है और वें सुसंस्कारी बन रहे हैं और विद्यार्थियों एवं उनके माता पिता में स्नेहमय सामंजस्य स्थापित हो रहा है। जिससे यह आयोजन अब विश्वव्यापी हो चुका है। हमारी संस्था श्री योग वेदांत सेवा समिति की पहल पर अन्य सामाजिक संगठन...
Image
 ब्युरो ने ठंड से बचने किए कंबल वितरण ब्युरो नि:शुल्क कोचिंग, ऑडियो और नोट्स कराएगा उपलब्ध बैतूल। दिनों दिन ठंड का प्रकोप बड़ता जा रहा है। जिस कारण इस भीषण ठंड से गरीबों को जूझना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्युरो द्वारा रायसेठा गांव में जरूरतमंदों को लगभग एक सैंकड़ा कंबल वितरण किए। साथ ही इस मौके पर राष्ट्रीय महिला सचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल  शासन की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होने बताया कि ब्युरो का प्रयास रहता है कि ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित अधिकारी तक पहुंचाकर उसका निराकरण किया जा सके। ब्युरो के प्रदेश प्रभारी राजेश सरेयाम ने कहा कि जिस भी बच्चे को जरूरत है उसे ब्युरो की ओर से नि:शुल्क कोचिंग, नोटस और ऑडियो उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला सचिव कमलेश गढेकर ने ग्रामीण केा बताया कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं इसलिए उन्हें शिक्षित करें साथ ही उन्होने नशा ना करने और नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया। इस अवसर पर खुशी अग्रवाल, ममता डहाके, कृष्णा पांसे, रेखा गुजरे सहित ब्युरो के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 
Image
 चित्रकार बच्चे चला रहे सेव टाईगर्स मुहिम बच्चों ने दीवार पर बनाया जीवंत टाईगर बैतूल। पूरे विश्व में टाईगर्स की कमी होती जा रही है। जिस पर पशु प्रेमी अपनी चिंता जाहिर करते रहें हैं। मानव ने उनके घरों कब्जा कर लिया है। जिसके कारण आज कभी-कभार वह शहरों की ओर कूच कर जाते हैं। आज के बच्चे टाईगर्स की इस पीढ़ा को समझ रहें हैं। नन्हें चितेरो ने  आरडी पब्लिक स्कूल की खाली पड़ी दीवार पर युवा चित्रकार व कल गुरु श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में शिक्षिका उमा सोनी के साथ मिलकर कक्षा पांचवी की अन्वी लोखंडे ,अव्या बंसल,भूमि साहू ने ट्रेडिशनल टाइगर बनाया है। इन दिनों टाइगर संरक्षण की मूहिम भी विश्व स्तर पर चल रही है। इससे बच्चे भी अछूते नहीं है। चित्रकार बच्चों का कहना है कि आज टाईगर्स को बचना और उसके प्रति लोगों को जागरूक करना आवश्यक हो गया है। बच्चों की पशु संरक्षण के प्रति सोच और सेव टाईगर्स की सभी ने सराहना की है।