Posts

Showing posts from 2024
Image
 भोजन व मिठाई पाकर खिल उठे जरूरतमंद बच्चों के चेहरे सोमवती अमावस्या पर श्री योग वेदांत सेवा समिति ने की सेवा बैतूल। सनातन हिन्दू संस्कृति के शास्त्रों में सोमवती अमावस्या का बहोत महत्व बताया गया है यह तिथि सूर्यग्रहण के बराबर कही गई है जिसमें जप, ध्यान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण के साथ ही अन्न आदि के दान का फल भी अक्षय होता है। संत श्री आशारामजी बापू द्वारा बताई शास्त्र की इन्हीं बातों को ध्यान रखते हुए श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा सोमवार शहर के बड़ोरा व ओझाढाना क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को गरम ताजे भोजन के साथ मिठाई वितरित की। जिससे जरूरतमंद के चेहरे खुशी से खिल उठे। समिति के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में मौन रहकर स्नान के साथ जरूरतमंदों को अन्न, जल और वस्त्र का दान बहुत पुण्यदायी माना जाता है इस दिन दान, पूजा पाठ, व्रत, धार्मिक कार्य आदि सत्कर्मों से व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि और शांति का अनुभव कर सकता है। इस दिन पितृों के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करके दान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। श्री मदान ने बताया कि पूज्य ब...
Image
 आधे घंटे की वर्षा से मुख्य मार्ग पर जमा हुआ नाली का बदबुदार पानी सडक़ तो संभल नहीं रही नाली ही संभाल लो:स्थानीय रहवासी बैतूल। सडक़ों के मामले में फिसड्डी नगर पालिका से नालियां तक नहीं संभाली जा रही है। शनिवार दोपहर लगभग आधे घंटे की बारिश ने फिर एक बार नगर पालिका की पोल खोल दी। शहर के व्यवस्तम और मुख्यमार्ग मस्जिद चौक से बाबू चौक के बीच नाली बुरी तरह से चोक हो गई जिससे नाली का बदबुदार पानी सडक़ पर लबालब भरकर जमा हो गया। इस संबंध में पहले भी वार्डवासियों ने नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारियों आरआई ब्रजगोपाल परते, एआई धुर्वे, आरआई राजेश कुमार सोनी, सतीश कोल्हेकर सहित गणेश वार्ड पार्षद विजय जसुजा से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन हर बार कि तरह वही ढाक के तीन पात। इस मौके पर राजु पंवार ने बताया कि नालियों के ऊपर पक्के लैंटर बन गए हैं जिससे नाली की सफाई नहीं हो पाती है। बलदेव कुमार ने बताया कि लेंटर हटाने के लिए नपा के उक्त अधिकारियों से कई बार संपर्क किया है। परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की है। विजय शर्मा ने बताया कि नाली जो कि बाबू चौक से निकलती है वहां छोटा सा पाईप है जिसके कारण पानी नहीं निकल ...
Image
 आखिरी सांस तक सेवा कार्य में जुटे रहेंगे वरिष्ठ नागरिक संगठन की साधारण सभा संपन्न बैतूल। वरिष्ठ नागरिक संगठन का 28वां सर्वसाधारण सभा गुरूवार को डॉ.शैला मुले के फार्म हाउस चक्कर रोड में संपन्न हुई। कार्यक्रम शिवप्रसाद राठौर, राजीव खंडेलवाल, हरदीप सिंह के आतिथ्य में आयोजित किया गया। संगठन के सचिव केके पांडे ने विगत वर्षो के प्रतिवेदन का वाचन करते हुए बताया कि वरिष्ठ नागरिक संगठन द्वारा विगत 28 वर्षो से जिले के आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाली गरीब जनता की तन-मन-धन से सहायता कर रहा है। संगठन के सचिव केके पांडे ने अपने प्रतिवेदन में कहा कि संगठन अभी तक 10474 मरीजों के मोतिया बिंद के निशुल्क ऑपरेशन करवाए, और वृद्ध आदिवासियों को 2900 ऊनी कंबल, 200 टोपे, महिलाओं और बालक-बालिकाओं को पहनने के कपड़े वितरित किए। साथ ही प्रत्येक शिविर में लगभग 800 -900 लोगों को भोजन महिलाओं को साड़ी ब्लाउज, सुहाग सामग्री और बालक-बालिकाओं को कपड़े वितरित किए। इस सभा में 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के संगठन सदस्यों को अतिथ्यों ने शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संगठन की प्रत्येक गतिविधि में अपनी इच्...
Image
 ठंड से बचने बच्चों को स्वेटर किए वितरित बैतूल। ठंड का भीषण प्रकोप बढ़ता जा रहा है और पारा 6 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। बच्चों को ठंड में परेशानी का मुकाबला करते हुए स्कूल आना पड़ रहा है। ऐसे में शासकीय हाईस्कूल बोरपानी विकासखंड आठनेर प्राचार्य नर्मदा प्रसाद खंडाहे द्वारा छात्रावास बोरपानी के छात्राओ को शीतलहर को ध्यान मे रखते हुए स्वेटर वितरित किए। इस मौके पर खंडाहे ने बताया कि मौसम का सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर होता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए गर्म स्वेटर का वितरण किया गया। छात्रावास बोरपानी अधीक्षक श्रीमति उषा बेले ने इसे सराहनीय पहल बताया।  संस्था शासकीय सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास बोरपानी अधीक्षक श्रीमती उषा बेले व माध्यमिक शिक्षक विक्रम इथापे सहित शाला स्टाफ मौजूद था।
 आंगवाडी केन्द्रों में बन रहे शासकीय योजनाओं के कार्ड जो उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आते ही नहीं हैं आंगनवाडी कार्यकर्ता अपना काम कुशलता से करें या ना करें दूसरे शासकीय काम कर रहीं हैं जो उनके हैं ​ही नहीं। अभी नजर में आ रहा है आंगनवाडी कार्यकर्ता सबंल, ई श्रम आदि कार्ड, पेन कार्ड आदि बनवाने के लिए किसी निजी कम्प्यूटर आपरेटर को बुलवाकर वार्ड के लोगों का काम करवा रहीं हैं। इसके पीछे उनकी मंशा क्या है पता नहीं। जबकि नियमानुसार यह कार्य उनके दायरे में है ही नहीं। लेागों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
Image
 रासेयो राष्ट्र सेवा और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम रासेयो का अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में मुख्य अतिथि डॉ.धर्मेंद्र कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू, डॉ.शीतल खरे, विशेष अतिथि प्रवीण परिहार, नवीन नागल, दीपाली पांडे, हिमांशु पाटिल, कोमल देशमुख, अंजली नागोरे, सुरभि जैन, आयुष घिंडोडे, ऋषक पारिसे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ.धर्मेंद्र कुमार ने कहा रासेयो एक अच्छा माध्यम है जिसमें स्वयंसेवको का व्यक्तित्व विकास होता है। डॉ.गोपालप्रसाद साहू ने कहा की रासेयो स्वयंसेवकों को प्रत्येक गतिविधि में हिस्सा लेना चाहिए जिससे स्वयंसेवक गतिविधि में कुछ ना कुछ सीखेगा और अपना बौद्धिक विकास करेगा। प्रवीण परिहार ने रासेयो की मूल अवधारणाओं से स्वयंसेवकों को अवगत कराया। दिपाली पांडे ने स्वयंसेवक संस्था परिसर में कैसे कार्य करते और रासेयो अवार्ड की जानकारी दी। अंजली नाग...
Image
 राम बिहारी मिश्रा को पत्नी शोक, अंत्येष्टि आज बैतूल। सेवानिवृत्त शिक्षक व समाजसेवी राम बिहारी मिश्रा (बबुआ) की धर्म पत्नी, शेषनारायण मिश्रा की बहू, अनिल व आशू मिश्रा की चाची श्रीमती सुधा मिश्रा का गुरूवार को एक निजी अस्पताल बैतूल में दोपहर एक बजे दुखद निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास दिलबाहर चौक के पास से आज शुक्रवार गंज मोक्ष धाम में 10:30 होगी।
Image
  धूमधाम से मनाई भैरव जयंती हजारों लोगों शामिल हुए भंडारा प्रसादी में बैतूल। श्री सागौनवाले बाबा दरबार निराला समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार काल भैरव जयंती समारोह धूमधाम से सागौन दरबार में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर समिति के अनिल कुबड़े ने बताया कि श्री बटुकनाथ काल भैरव जयंती समारोह में शनिवार बाबा का अभिषेक, हवन-पूजन, श्रंृगार, के पश्चात भंडारा प्रसादी वितरण किया गया। शनिवार रात्रि हजारों ऋद्धालुओं ने बाबा के दर्शन उपरांत प्रसादी ग्रहण की। जिसमें बैतूल के आस-पास के क्षेत्र के लोग भी शामिल थे।  
Image
 धूमधाम से मनाई जाएगी भैरव जयंती श्री सागौनवाले बाबा दरबार निराला समिति की बैठक संपन्न बैतूल। श्री सागौनवाले बाबा दरबार निराला समिति की बैठक रविवार को काल भैरव जयंती समारोह धूमधाम से मनाने को सागौन दरबार में संपन्न हुई। इस संबंध में समिति सदस्य अनिल कुबड़े ने बताया कि श्री बटुकनाथ काल भैरव जयंती समारोह 23 नवम्बर, शनिवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसमें अभिषेक, हवन-पूजन, श्रंृगार, के पश्चात शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रसादी वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति ने सभी से सहयोग और उपस्थित होने का आग्रह किया है। 
Image
 बारी बरई समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न विधायक ने पुस्तिका का विमोचन बारी बरई समाज अमृत तुल्स औषधि की सेवा देता है:खंडेलवाल बैतूल। बारी बरईं समाज संगठन के तत्वावधान में रविवार केसर बाग में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के आतिथ्य में और समाज के अध्यक्ष संगठन के अध्यक्ष गुलबराव पोटे की अध्यक्षता में समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन और पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। हेमंत खंडेलवाल ने बारी बरई समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि बारी समाज अमृत तुल्य औषधी पान की सेवा करता है। उन्होने कहा कि पान के विषय में हिन्दू शास्त्र और ग्रंथों में उल्लेख है और देवताओं को पान चढ़ता है। इसके बिना पूजा अधूरी है। साथ ही श्री खंडेलवाल ने समाज की यथोचित सहायता के लिए राशि भेंट करने का आश्वासन दिया। साथ ही मंगल भवन के लिए हर तरह का सहयोग की घोषणा की। सचिव निलेश पानकर ने बताया कि जिले में लगभग 5 सौ परिवार निवासरत हैं। मीडिया प्रभारी कमलेश भोपले ने बताया कि कार्यक्रम में छग, महाराष्ट्र और मप्र के सभी जिलेां के स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता की। बैत...
Image
 गौमाता को हम नहीं गौमाता हमको पालती है गौतम गौशाला में गौवर्धन पूजा संपन्न बैतूल। गौवर्धन पूजा के अवसर पर गौतम गौशाला अमदर में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजन का कार्यक्रम हुआ। अतिथि भूमि दानदाता करण राजपूत, शंकर ठाकरे श्रीमती सरपंच, सचिव द्वारा गौ पूजा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर करण राजपूत ने कहा कि गौ पालन के महत्व को प्रतिपादित करते हुए बताया कि गौ पालन एवं गौ उत्पाद का उपयोग कर सपूंर्ण आरोग्य प्राप्त किया जा सकता है। हमारे पुराणों में भी गौ के महत्व को प्रमुखता से स्थान देते हुए उसे पूजनीय बताया गया है। उनके द्वारा पंचगव्य उत्पादों पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसका महत्व प्रतिपादित किया। अतुल शाह ने कहा कि गौमाता को हम नहीं गौमाता हमको पालती है। इस मौके पर उपस्थित पशु चिकित्सकों द्वारा गौमाता के उपचार के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शंकर ठाकरे श्रीमती सरपंच, सचिव, डॉ.राजकुमार मेश्राम, डॉ.नरवरे, पटवारी लीला देशकर, ग्रामीण जन अध्यक्ष अतुल शाह, कोषाध्यक्ष मनोज मेहता, सचिव प्रकाश गोठी सहित संस्था के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
Image
 विशाल भंडारा संपन्न हजारो भक्तों ने लिया प्रसादी लाभ बैतूल। सार्वजनिक श्री नवदुर्गा उत्सव समिति राजेन्द्र वार्ड के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार सिंह पर सवार मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा की स्थापना की गई है। जिसका बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ ले रहे हैं और रोज सुबह शाम होने वाली महा आरती में शामिल हो रहें हैं। आयोजन समिति के पुष्पराज मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। समिति ने सभी से दर्शन लाभ लेने का आग्रह किया है।
Image
 राम, भोले, पार्वती के साथ संवाद करती प्रतिमा दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु बैतूल। राम अपनी श्रद्धा शंकर जी के प्रति और शंकर जी अपनी आस्था राम के प्रति रखते हैं। इसी थीम पर जय भोले शुलपाणी भक्ति मंडल के द्वारा राजेन्द्र वार्ड कालीजी चौक बैतूल बाजार में भगवान श्री राम, भोलेनाथ और पार्वती की मनमोहक प्रतिमा की स्थापना की गई है। इस दौरान झांकी, महाआरती, रांगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहें हैं। आज शुक्रवार भंडारे के साथ आयोजन का समापन होगा। समिति ने सभी भक्तों से प्रतिमा दर्शन और प्रसादी लाभ लेने का आग्रह किया है।
Image
 राज्य स्तरीय विशाल आम दंगल 2 को बैतूल। सभी उस्ताद और खलीफाओं की स्मृति में राज्य स्तरीय विशाल आम दंगल 2 अक्टूबर, बुधवार को दोपहर 12 बजे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। श्री शिव भक्त सेवा समिति, श्री बजरंग व्यायामशाला टिकारी एवं कोठीबाजार , राष्ट्रीय गफ्फु र भाया अखाड़ा, गुलाब अखाड़ा, गिल्डर व्यायाम शाला, राष्ट्रीय बजरंग व्यायामशाला, हनुमान व्यायाम शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में रेफरी कमल कहार (एनआईएस) लक्ष्मण यादव भोपाल रहेंगे। पुरुष वर्ग में पुरस्कार प्रथम 7 हजार रुपए व शिल्ड, द्वितीय 5 हजार व शिल्ड, तृतीय 3 हजार व शिल्ड, चतुर्थ 1551 व कप, पंचम 751 व कप, महिला वर्ग के लिए 1 हजार रुपए द्वितीय 751 , तृतीय 5 सौ रुपए साथ ही दंगल की सभी कुश्तियों पर विजेता को नगद एवं सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
Image
  गलत खान-पान से षोषण में कमी पोषण माह अंतर्गत फल आदि किए वितरित बैतूल। वर्तमान समय में अनियमित दिनचार्या और गलत खान-पान के कारण लोगों में पोषण की कमी दिखाई दे रही है। जिससे मुक्ति के लिए शासन की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहें हैं। गणेश वार्ड आंगनवाड़ी क्रमांक भाग 2 में पोषण माह अंतर्गत चुन्नीढ़ाना में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें वार्ड की महिलाओं को फल, आयरन, कैल्शियम और ओआरएस के पैकेट, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार के पैकेट वितरित किए। साथ ही सुपोषण और एनीमिया से बचाव के तरीके बताए गए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा दवंडे, सहायिका रत्ना मालवीय, पोषण समिति की अध्यक्ष लीला पाटिल, उपाध्यक्ष कल्पना देशमुख सहित वार्ड की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थी। 
Image
 ग्लोबल वार्मिंग से कोई भी अछूता नहीं हैं गायत्री परिवार ने 110  पौधे वितरित किए   बैतूल। जनहित कार्यो और पर्यावरण के क्षेत्र में गायत्री परिवार हमेशा से अगृणी रहा है। पर्यावरण को लेकर भविष्य में होने वाले खतरों को देखते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे वृक्ष गंगा अभियान के तहत रविवार को गायत्री प्रज्ञापीठ कोलगांव मे 110 पौधे ग्रामीण भाईयों को वितरित किए। जिन्हें खेत की मेढ़ों पर लगाया जाएगा। जिसमें आम, अशोक, कटहल, आंवला फलदार पौधें वितरित किए गए। इस मौके पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता रोशनलाल पटैय्या ने कहा कि गायत्री परिवार पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में मानता है और ग्लोबल वार्मिंग से कोई भी अछूता नहीं हैं इसी के मद्देनजर यह मूहिम चलाई जा रही है। मुकेश वर्मा, मधु वर्मा, टीकाराम साहू, जगदीश बारपेटे, अनिल साहू, गणेश साहू, राजेंद्र काले, वैभव साहू एवं गायत्री परिवार के परिजन व ग्रामीण भाई बहन उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जगदीश बारपेटे, टीकाराम साहू, श्री सोनी का विशेष योगदान रहा।
Image
 अयोध्या में रामलला की तर्ज पर गणेश जी की प्रतिमा मनमोहक मूर्ति दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालु बैतूल। मूर्तिकार की कल्पनाओं की कोई सीमा नहीं होती है, और वह कहीं से भी प्रेरित होकर मूर्ति को गढ लेता है। विवेकानंद गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में गांधी नगर टैगोर वार्ड में गणेश प्रतिमा स्थापित की है। जो अयोध्या में रामलला की मूर्ति से प्रेरित होकर बनाई गई। मूर्ति इतनी जीवंत है कि किसी की भी नजर इससे हटती ही नहीं है। इस मनमोहक गणेश प्रतिमा को देखने दूर-दूर से लोग आ रहें हैं। समिति ने सभी से प्रतिमा दर्शन का आग्रह किया है। 
Image
 सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सम्मेलन संपन्न बैतूल। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैतूल शाखा एवं बैतूल गंज शाखा द्वारा ग्राहको का सम्मान समारोह आयोजित किया। सम्मेलन तरसेम सिंह जीरा एवं विजीर होशंगाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख रजत मिश्रा की विशेष उपस्थिति में किया गया। भोपाल से आए आंचलिक प्रमुख श्री खीरा ने ग्राहकों को त्वरित सेवा देने की प्रतिबद्धता बताई। ग्राहक सम्मेलन में आए हुए सभी गणमान्य ग्राहकों ने भी बैंक के द्वारा दी जा रही सेवा की प्रशंसा की। साथ में ग्राहकों ने भी अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय के दौरान विभिन्न ऋण योजनाओं और ब्याज के बारे में जानकारी दी। ब्याज पर ही व्यवसायिक ऋण के नए प्रोडक्ट सेंट बिजनेस एवं सेंट जीएसटी ऋण योजना की समुचित जानकारी दी गई। बाद में कम ब्याज दर पर ही होटल निर्माण के लिए सेंट होटल योजना की भी विस्तृत रूप से जानकारी दी। ग्राहक सम्मेलन में विशिष्ट ग्राहक मुकेश खंडेलवाल, राजकुमार अग्रवाल, आलोक मालवीय, पुलकित अग्रवाल, डॉ.विजय साबले, दिनेश बर्डे, आशीष साहू, सुनील हिराणी, योगेश मदान, राजेश मदान, प्रवीण भावसार सहित अन्य सम्माननीय...
Image
 सांप भी प्रकृति का अहम हिस्सा बच्चों ने बनाई पत्थर पर विशालकाय सांप की पेंटिंग बैतूल। सांप शिकारियों, पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मनुष्यों को आर्थिक और चिकित्सीय लाभ प्रदान करते हैं। सांप कई दवाओं का स्रोत भी हैं। सांप के काटने के लिए एकमात्र सिद्ध और प्रभावी उपचार  सांप-विरोधी विष, भी सांप के जहर से हासिल होता है। सांप का जहर घोड़ों और भेड़ों में इंजेक्ट किया जाता है। वन्य प्राणी संरक्षण की दृष्टि से युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में आरडी पब्लिक स्कूल की कला शिक्षिका उमा सोनी, पायल सोलंकी, तिरुपति राव, टीना वर्मा व चेताली अम्बुलकर ने मिलकर जठानदेव में एक चट्टान पर विशालकाय विषधर का चित्र उकेरा जो गुफा से निकलता हुआ प्रतीत हो रहा है। शिक्षिका उमा सोनी ने बताया कि सर्प भी हमारे पर्यावरण और प्रकृति के संतुलन के लिए अति आवश्यक है।  अगर कभी शहरी क्षेत्र में या घरों में निकल जाए तो उन्हें मारने की अपेक्षा सर्प मित्र को बुलाकर वनों में छुड़वा दे। चित्रकार श्रेणिक जैन ने बताया कि हम इस तरह की गतिविधियां समय समय पर करते रहते हैं जिससे वन्य प्...
Image
 प्रधानमंत्री ने जो व्यावसायिक अवसर दिए है उनका लाभ उठाएं:बी सी भरतिया  कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैतूल आए, हुआ भव्य स्वागत बैतूल। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया शनिवार को बैतूल अल्प प्रवास पर आए। जिनका बैतूल के व्यापारी संगठन ने जोरदार स्वागत किया। व्यापारी संगठन कैट के प्रचार सचिव राजेश मदान ने बताया कि बीसी भरतिया का समस्त व्यापारियों ने कर सलाहकार राजीव खंडेलवाल के निवास पर शॉल, श्रीफल और सत्साहित्य भेंट कर भव्य स्वागत कर, उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर श्री भरतिया ने कहा कि संयुक्त परिवार से ही श्रेष्ठ और संगठित समाज बनेगा। प्रधानमंत्री ने जो व्यावसायिक अवसर प्रदाय किए है व्यापारियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। कैट से जुड़ने के बाद ही आपकी बात संसद तक जा सकती है जिससे सरकार ने व्यापार के जो कानून बनाया है उनका संशोधन करवाकर हम व्यवसाय में और भी आगे जा सकते है। बैतूल सहित देशभर में व्यापारियों का युवा संगठन भी होना चाहिए। श्री भरतिया ने बैतूल के व्यापारियों को कैट की आजीवन सदस्यता दिलाई जिनमें ...
Image
 मुकेश नाईट आज मुकेश की पुण्यतिथि और रंजना सोनी को दी जाएगी श्रद्धांजली बैतूल। दुर्गा चौक हनुमान नगर गर्ग कॉलोनी में आज रविवार रात्रि 8 बजे से विश्व विख्यात और मैलोडी के सरताज स्व.मुकेश की पुण्यतिथि और बैतूल शहर की गायिका रंजना सोनी को गीतों के माध्यम से श्रद्धांजली अर्पित की जाएगी। आयोजन समिति के राहुल मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में मुकेश की आवाज की कार्बन कॉपी कहे जाने वाले चेतानंद गुप्ता, धीरज बोथरा, अशोक टेकाम, डॉ.विनय चौहान, संगीता राठौर, डैनी सावनकुमार, पूनम धोटे, सरीता गुजरकर सहित अन्य सिंगर अपनी सुमधुर अवाज की प्रस्तुति देंगे। आयोजक अशोक नागले, नंदनी तिवारी, मधु गुप्ता, सोनी मामा, सुनील खराबे, विष्णु दुपल्ली, बाबा माथनकर, राजू परिहार, फहीम भाई, श्याम प्रजापति, रिजवान अली, दीपक मालवीय पिंटू चौकीकर, आनंद सोनी, मो.सिराज, संगम ठाकुर, श्रीकांत साहू, किशोर ठाकुर, मनोरंजन हलदार आदि ने सभी संगीत प्रेमियों से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
Image
  सीए की तैयारी कैसे की जाए काउंसलिंग कार्यशाला संपन्न बैतूल। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के द्वारा गुरुवार कैफे एंड सुपर मेगा करियर काउंसलिंग प्रोग्राम 2024 के अवसर पर अधिकृत केरियर काउंसलर सीए दीपक अग्रवाल द्वारा बच्चों के रोजगार व भविष्य के लिए बैतूल के विद्या भूमि पब्लिक स्कूल गंज कक्षा 9वी से 12वी के 200 विद्यार्थियों को और विद्यार्थी पब्लिक स्कूल, रानीपुर में लगभग 150 विद्यार्थियों सीए कोर्स के विषय में मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों को सीए कोर्स के संबंध में उपलब्धियां, आय के स्त्रोत एवं सीए की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी। सीए दीपक अग्रवाल से चार्टर्ड अकाउंटेंट कोर्स संबंधी एवं स्कॉलरशिप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बहुत से विद्यार्थियों ने सीए बनने के जिज्ञासा व्यक्त की। इस अवसर पर विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के संचालक गण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया एवं अग्रवाल दीपक एंड एसोसिएट बैतूल के प्रोपराईटर सीए दीपक अग्रवाल द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि भविष्य में किसी विद्यार्थी को मार्गदर्शन देने के लिए तत्पर रहेंगे । इस कार्यक्रम से चार्टर्ड अकाउ...
Image
 जन औषधि के अग्रदूत किताब केन्द्रीय मंत्री को की भेंट प्रधानमंत्री जन औषधि महत्कांक्षी और जनकल्याणकारी:केन्द्रीय मंत्री बैतूल। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र मस्जिद कॉम्प्लेक्स, यूनियन बैंक के सामने गंज के संचालक अफ्फान नूरानी ने केन्द्रीय मंत्री व सांसद डीडी उइके को डॉ.मनसुख मांडविया द्वारा लिखी गई किताब जन औषधि के अग्रदूत भेंट की। इस मौके पर डीडी उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि दवा की कमी से किसी गरीब की मौत नहीं होनी चाहिए इसी उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री ने यह योजना शुरू की थी जो आज सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में दवाइयों का मूल्य इतना कम है कि कोई भी गरीब इस खर्च को वहन कर सकता है। डीडी उइके ने कहा कि यह सर्वविदित है कि यह दवाइयां उच्च गुणवत्तापूर्ण है व वल्र्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन और जीएमपी द्वारा प्रमाणित हैं। जिसकी गुणवत्ता की अंतिम जांच एनएबीएल लैब से की जाती  है। सांसद प्रतिनिधि विकास मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र की दवाइयां बेहद सस्ती और गुणवत्तापूर्ण हैं और बाजार में बिकने वाली दवाइयों की तुलना में...
Image
 भडूस ने जीती प्रतियोगिता खो खो जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न  बैतूल। शिक्षा विभाग के खेल कैलेण्डर अनुसार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भडूस में जिला स्तरीय खो खो 17 वर्ष बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या शर्मिला बिसेन के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में बैतूल, मुलताई, आमला, घोड़ाडोंगरी, आठनेर ब्लाक की टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें बालक एवं बालिका दोनो वर्ग में बैतूल ब्लाक की शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भडूस की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में मानसरोवर स्कूल के अंकित भिकोंडे, अस्मिता कुंभारे, भडूस स्कूृल के दक्ष राजपूत ने निभाई। विजेता टीम अब दिसम्बर माह में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
Image
 व्यापारी संघ की मांग पर गंज पुलिस चौकी पुन: प्रारम्भ विधायक ने जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख की घोषणा की बैतूल। गंज क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक समय से बंद पड़ी पुलिस चौकी को व्यापारियों की मांग पर 15 अगस्त को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुन: शुरू कर दिया गया है। व्यापारी संघ (कैट) के प्रचार सचिव राजेश मदान ने बताया कि जबसे पुलिस ग्राउंड के पास गंज थाने का शुभारंभ हुआ था तबसे पुलिस विभाग द्वारा गंज क्षेत्र में कई वर्षों से बनी पुलिस चौकी को स्टाफ की कमी के कारण बंद कर दिया गया था, जिसे व्यापारी संघ बैतूल की लगातार की गई मांग पर विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के द्वारा पुन: प्रारम्भ किया गया। जिससे इस क्षेत्र के नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई कि उन्हें जान माल की सुरक्षा, हो रही चोरियों, अपराधों और अपराधियों पर भी अंकुश लग सकेगा। पुलिस विभाग के अनुसार चौकी में 6 पुलिस कर्मियों का स्टाफ रहेगा। जिसमें एक एएसआई व 5 अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहेंगे। श्री मदान ने बताया कि गंज चौकी के जीर्णोद्धार आदि के लिए विधायक हेमंत खंडेलवाल ने 5 लाख रुपए देने क...
Image
 देशभक्ति के गीत पर बच्चों ने दिखाए जौहर मानसरोवर के बच्चों को नृत्य में मिला प्रथम पुरस्कार बैतूल। आजादी की कीमत बच्चों को समझाना आवश्यक है। बच्चों को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों के विषय में जानकारी होना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर मानसरोवर द स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही पुलिस परेड ग्राउंड पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें  मानसरोवर द स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने दर्शकों का मन मोह लिया। मानसरोवर स्कूल के बच्चों में देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया एवं नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री मप्र शासन एवं प्रभारी मंत्री बैतूल नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्य मंत्री द्वारा छात्रों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के संचालक विनय चौहान, डायरेक्टर श्रीमती पुष्पलता साबले, पंकज साबले, हेमराज जसूजा, लीलाराम सरले एवं प्राचार्य एसवी चंद्रशेखर ने बच्चों की उपलब्धि पर दर्शकों एवं  मुख्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किय...
Image
 स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका अहम पटवारी कॉलोनी की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस बैतूल। स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय त्योहार के रूप में पूरे हिंदुस्तान में मनाया गया। इस तारतम्य में पटवारी कॉलोनी की महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं और पूरे हर्षोल्लास से सांस्कृतिक कार्यक्रम कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। जिसकी विशेषता यह रही कि कार्यक्रम में सभी धर्मों की महिलाएं सम्मिलित रही। महिलाओं ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आजादी जो हमें कुर्बानी और संघर्ष के बाद मिली है उसे अक्षुण बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस अवसर पर महिला जागृति मंच की रेखा पंवार, सुनिता बावरिया, अनिता धनराज गुजरे, रेखा डोंगरे, शशिकला पवार, नमा निरापुरे, संगीता प्रजापति, सोनू  पवार, आरती वामनकर, रीना वामनकर, फरहद अंसारी, नाज अंसारी, याशी वामनकर, रूही वामनकर, अर्चना सिंह, गजानंद पवार, रेखा शर्मा, आदि पटवारी कॉलोनी वासी मौजूद थे।
Image
 दिलों में दरार होती है, ऐसे कारणों को दूर करना होगा अखंड भारत दिवस मनाया बैतूल। सरस्वती स्कूल कालापाठा के पूर्व छात्रों एवं आचार्यों ने बुधवार को द्वारा अखंड भारत दिवस की स्मृति में पुण्यभूमि भारत को याद करते हुए कारगिल चौक पर दीप प्रज्वलन कर अखंड भारत का संकल्प लिया और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इस मौके पर प्राचार्य संजय उपाध्याय और शिक्षक नारायण कुंभारे ने कहा कि अखण्ड भारत महज सपना नहीं, श्रद्धा है, निष्ठा है उनके लिए जिनकी आंखों ने भारत को भूमि से अधिक माता के रूप में देखा हो। प्रकाश पाठेकर और भूपेन्द्र पंवार ने कहा कि देश में जिन कारणों से दिलों में दरार पैदा होती है, उन कारणों को दूर करना आवश्यक है। इस अवसर पर शाला स्टॉफ व पूर्व छात्र बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Image
 खाटु श्याम निशान पदयात्रा 16 को  जिले से 14 को जत्था होगा रवाना बैतूल। रिंगस राजस्थान से खाटु श्यामा बाबा दरबार के लिए भव्य निशान पदयात्रा निकाली जाएगी। श्री खाटू श्याम युवा सेवा समिति कोसमी बैतूल के अध्यक्ष अरूण चढ़ोकार ने बताया कि निशान पदयात्रा 16 अगस्त, शुक्रवार को निकलेगी जिसके लिए 14 अगस्त को जिले से एक सैंकड़ा से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा। श्री चढ़ोकार ने सभी भक्तों से आव्हान किया है कि वे निशान यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
Image
 संत श्री आशारामजी बापू के शिष्यों ने की कांवडियों के पैरों की मालिश औषधियां व सत्साहित्य वितरित कर प्रतिवर्ष करते है सेवा बैतूल। सनातन हिन्दू धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार, सबकी खुशहाली की कामना को लेकर विगत 23 वर्षों से भीमपुर के घोघरा घाट से मां ताप्ती का जल कांवड़ में लेकर श्री तपश्री क्लब चिचोली द्वारा हर वर्ष पैदल कांवड़ यात्रा आयोजित की जाती है। इस जल से छोटा महादेव (भोपाली) पहुंचकर शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है यात्रा में कई किलोमीटर से पैदल चल रहे कांवडियों का खेड़ी, देवगांव, भडूस होते हुए बैतूल पहुंचे। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि श्री राधाकृष्ण धर्मशाला गंज में अग्रवाल समाज व व्यापारियों द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा, फलाहार आदि से स्वागत किया गया। जिसके बाद जैन दादावाड़ी पहुंचने पर पूर्व विधायक निलय डागा एवं परिवार द्वारा कांवडिय़ों के भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। यहीं पर श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ बैतूल के साधकों द्वारा पूज्य बापूजी की सत्प्रेरणा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सभी कांवडियों के पैरों पर लग...
Image
 आनंद धाम में किया 50 पौधों का रोपण बैतूल। यह पौधारोपण का सबसे उचित समय है क्योंकि अभी पौधे को रोपने के बाद इन्हें सींचने की आवश्यकता नहीं होती है और यह जल्दी पनप जाते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आनंद धाम भारत भारती बैतूल में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 50 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर समाजसेवी कश्मीर लाल बत्रा, अजय भार्गव, श्री डांगे, अशोक श्रीवास, नित्या सेवा समिति के बलराम जसूजा, सुरेन्द्र कपूर, दीपक पाल, हरीश गढ़ेकर, राहुल मालवीय, विनीत मेहतो, दिनेश मानकर, राहुल मालवीय आदि उपस्थित थे। बलराम जसूजा ने बताया कि समिति द्वारा जिले में अनेक स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है और भविष्य में भी पौधारोपण एवं पूर्व में लगाये पौधों की देखभाल का कार्य निरंतर किया जाएगा।
Image
 बैंक ऑफ बड़ोदा ने 117वां स्थापना दिवस मनाया बैतूल। पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई समितियां जागरूक होती है परन्तु बैंक सेक्टर भी पीछे नहीं हैं। खाटूश्याम मंदिर कोसमी में बैंक ऑफ बड़ोदा लिंक रोड टिकारी ब्रांच द्वारा बैंक का 117वां स्थापना दिवस पौधारोपण कर मनाया। इस संबंध में बैंक के प्रबंधक शिवम वर्मा ने बताया कि आज 21 पौधों का रोपण किया गया जिसमें आंवला, शमी, जामुन, कदम, लक्ष्मी तरू, सप्तपर्णी, पीपल, रामफल, रूद्राक्ष, बेल के पौधों का रोपण किया गया। नीरज सोनी और देवश शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि जिस तरह बैंक ने आज वट् वक्ष का रूप ले लिया है उसी तरह आज लगाए गए पौधे भी वृक्ष का रूप बनें। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी सुजीत उइके, राजकुमार धुर्वे, अर्जुन पंवार, रूपेश उइके, विनोद परते सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
Image
 चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगवाने विधायक से मिले कैट व्यापारी विधायक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में उठाई मांग बैतूल। विगत दिनों गंज व्यापारी के घर के नीचे गोदाम में चोरी की वारदात को लेकर शहर के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगवाने कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बैतूल के पदाधिकारी एवं गंज क्षेत्र के व्यापारी बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से सोमवार सुबह उनके निवास पर मिले और शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगवाने और विगत 15 दिनों के भीतर घटित चोरी का शीघ्र खुलासा करवाने की मांग करते हुए अन्य कई समस्याओं से अवगत कराया। कनफेडऱेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बैतूल के प्रचार सचिव राजेश मदान ने बताया कि शहर में विगत दो सप्ताह के भीतर चोरी की कई वारदातें  हो चुकी है जिनका अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। शनिवार की ही रात्रि को हथियारबंद 8 नकाबपोश डकैतों द्वारा व्यापारी फारूख मेमन के निवास पर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों द्वारा बैतूल के सक्रि...