खाटु श्याम निशान पदयात्रा 16 को
जिले से 14 को जत्था होगा रवाना
बैतूल। रिंगस राजस्थान से खाटु श्यामा बाबा दरबार के लिए भव्य निशान पदयात्रा निकाली जाएगी। श्री खाटू श्याम युवा सेवा समिति कोसमी बैतूल के अध्यक्ष अरूण चढ़ोकार ने बताया कि निशान पदयात्रा 16 अगस्त, शुक्रवार को निकलेगी जिसके लिए 14 अगस्त को जिले से एक सैंकड़ा से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा। श्री चढ़ोकार ने सभी भक्तों से आव्हान किया है कि वे निशान यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment