मुकेश नाईट आज

मुकेश की पुण्यतिथि और रंजना सोनी को दी जाएगी श्रद्धांजली


बैतूल। दुर्गा चौक हनुमान नगर गर्ग कॉलोनी में आज रविवार रात्रि 8 बजे से विश्व विख्यात और मैलोडी के सरताज स्व.मुकेश की पुण्यतिथि और बैतूल शहर की गायिका रंजना सोनी को गीतों के माध्यम से श्रद्धांजली अर्पित की जाएगी। आयोजन समिति के राहुल मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में मुकेश की आवाज की कार्बन कॉपी कहे जाने वाले चेतानंद गुप्ता, धीरज बोथरा, अशोक टेकाम, डॉ.विनय चौहान, संगीता राठौर, डैनी सावनकुमार, पूनम धोटे, सरीता गुजरकर सहित अन्य सिंगर अपनी सुमधुर अवाज की प्रस्तुति देंगे। आयोजक अशोक नागले, नंदनी तिवारी, मधु गुप्ता, सोनी मामा, सुनील खराबे, विष्णु दुपल्ली, बाबा माथनकर, राजू परिहार, फहीम भाई, श्याम प्रजापति, रिजवान अली, दीपक मालवीय पिंटू चौकीकर, आनंद सोनी, मो.सिराज, संगम ठाकुर, श्रीकांत साहू, किशोर ठाकुर, मनोरंजन हलदार आदि ने सभी संगीत प्रेमियों से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Comments

Popular posts from this blog