देशभक्ति के गीत पर बच्चों ने दिखाए जौहर

मानसरोवर के बच्चों को नृत्य में मिला प्रथम पुरस्कार


बैतूल। आजादी की कीमत बच्चों को समझाना आवश्यक है। बच्चों को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों के विषय में जानकारी होना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर मानसरोवर द स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही पुलिस परेड ग्राउंड पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें  मानसरोवर द स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने दर्शकों का मन मोह लिया। मानसरोवर स्कूल के बच्चों में देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया एवं नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री मप्र शासन एवं प्रभारी मंत्री बैतूल नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्य मंत्री द्वारा छात्रों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के संचालक विनय चौहान, डायरेक्टर श्रीमती पुष्पलता साबले, पंकज साबले, हेमराज जसूजा, लीलाराम सरले एवं प्राचार्य एसवी चंद्रशेखर ने बच्चों की उपलब्धि पर दर्शकों एवं  मुख्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम सेवानिवृत्त उपसंचालक प्रताप सिंह गौर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। यह उपलब्धि निश्चित तौर पर बच्चों की कड़ी मेहनत एवं लगन का फल है। नृत्य कला शिक्षक राहुल ठाकुर कथा संगीत शिक्षक जतिन निंबालकर ने कड़ी मेहनत से बच्चों की इस प्रतिभा को निखारा है। मानसरोवर स्कूल के लिए यह बड़े ही गर्व का विषय है। स्कूल स्टाफ ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog