Posts

Showing posts from October, 2019
Image
विशाल हिन्दू वाहिनी ने मनाई सार्थक दीपावलीे गरीबों को कपड़े किए वितरित बैतूल। विशाल हिन्दु वाहिनी संगठन द्वारा मातोश्री वृद्धा आश्रम में बूजुर्गो को फल, मिष्ठान वितरित कर एवं ओझाढाना में गरीबों को कपड़े वितरित कर सार्थक दीपावली मनाई। इस मौके पर संगठन की जिला अध्यक्ष कल्पना तरूडकर ने बताया कि खुशीयां बांटने से दुगनी होती है और खासकर मातोश्री में बुजुर्गो का आर्शीवाद और कपड़े मिलने पर बच्चों की मुस्कान अमूल्य है। नीलम वागद्रे ने कहा कि हिंदू परंपरा वसुधैव कुटुम्बकम की रही है जिसमें हमारा विश्वास है कि सारी धरती के प्राणी अपना परिवार है। इस अवसर पर अनिता तरूडकर, कंचन वागद्रे, दिव्यांशु तरूडकर,तेजस वागद्रे, हिमांशु वागद्रे, लालू पवार,लक्ष्य परिहार, तोषी वागद्रे सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 
Image
मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप की राशि दी जाए भाजयुमों ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संगठन के नगर मंडल मंत्री युवा मोर्चा लक्की यादव के नेतृत्व में मेधावी छात्रों को लेपटॉप की राशि के संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में लक्की यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में मेधावी विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को 25 हजार रूपए की लेपटॉप राशि प्रदान की जाती थी और परन्तु प्रदेश सरकार ने यह वादा किया था कि इस सत्र में मेधावी छात्रों को यह राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रदेश सरकार ने पांच माह पश्चात भी राशि प्रदान नहीं की है जिसके कारण गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा में समस्या आ रही है। श्री यादव ने कहा कि शीघ्र ही राशि नहीं मिली तो भाजयुमों आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपते समय देवेन्द्र साहू, धीरज साहू, रितिक नागले, संकेत ठाकुर, पवन यादव, श्रेयांश चौहान, संदीप गुप्ता, शिवम विश्वकर्मा, ऋषभ यादव, प्रशांत यादव, रोहित नायर, निक्की नामदेव, आकाश पंवार, शुभम अमोले आदि मौजूद थे।  ...
Image
युवाओं ने मनाई वृद्धाश्रम में दीवाली फोटो-युवा हिन्दू समाज न्यूज़ बैतूल। दीपावली के उपलक्ष्य में युवा हिन्दू समाज के युवाओं द्वारा मातोश्री वृद्धाश्रम उड़दन में बुजुर्गो को मिष्ठान और फल वितरण कर दीवाली मनाई। इस मौके पर निक्की राजपूत एवं बिट्टु ठाकुर ने बताया कि बुजुर्गो के आर्शीवाद बिना दीपावली अधूरी है और यहां जो रह रहें हैं उनके साथ दीपावली मनाने में आनंद दुगना हो गया। कार्यक्रम के अंत में कमलेश तिवारी को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर यश ठाकुर, श्रयांस चौहान, शिवा पाटनकर, रितिक नागले, पलक सिसोदिया, पवन यादव, लक्की यादव, शुभम बामने, मोहित यादव, संकेत ठाकुर, बालवीर बिसंदरे, गोलू बामने, निक्की नामदेव, सागर सोनी, आदि मौजूद थे। 
Image
मप्र का प्रतिनिधित्व करने उइके रवाना बैतूल। जेएच कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक संजय उइके बीएससी द्वितीय वर्ष का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए हुआ है। इस संबंध में जेएच कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि यह परेड महलगांव ग्वालियर में 30 अक्टुबर से 8 नवंबर तक चलेगी। डॉ.मगरदे ने कहा कि बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में 80 प्रतिभागियों के बीच चयनित होकर संजय ने जिले का मान बढ़ाया है। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपालप्रसाद साहू ने बताया कि पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भागीदारी हेतु मप्र के दल में बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय  से 4 छात्र व 3 छात्राओं का चयन किया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा पूर्व गणतन्त्र दिवस परेड शिविर 2019 ग्वालियर का आयोजन रासेयो क्षेत्रीय केंद्र भोपाल की संगठन व्यवस्था में किया जाएगा। इनकी उपलब्धि पर रासेयो क्षेत्रीय केन्द्र निदेशक भोपाल डॉ अशोक श्रोती, मप्र राज्य संपर्क अधिकारी आरके विजय, विश्वविद्यालय कार्यकम समन्वय डॉ अनन्त कुमार सक्सेना, मुक्त इक...
Image
डॉ.एसएन सुब्बाराव 14 को आएंगे बैतूल तैयारियों को लेकर एनवायपी की बैठक संपन्न बैतूल। राष्ट्रीय युवा योजना इकाई बैतूल की बैठक मार्गदर्शक डॉ.महेन्द्र गिरी, बीआर पंवार, संरक्षक बीआर कुबड़े की उपस्थिति में और अध्यक्ष रामनारायण शुक्ला की अध्यक्षता में  एक निजी होटल में संपन्न हुई। इस मौके पर डॉ.गिरी ने बताया कि बैठक में 14 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध गांधीवादी विचार डॉ.एसएन सुब्बाराव के बैतूल आगमन की रूपरेखा तैयारी की गई। बैठक में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमें उपाध्यक्ष इबरार कुरैशी, फरहाना शेख, पवन नारायण साहू, सचिव निलेश चढ़ोकार, सहसचिव रोहित जोठे, कोषाध्यक्ष संतोष पंवार, संगठन सचिव मदन यादव, मीडिया प्रभारी ललित तायवाड़े, विस्तारक अविनाश जावलकर, ब्लाक समन्वयक सतीश सलामे, महाविद्यालय प्रभारी संजय उइके को नियुक्त किया गया। 
Image
दिवाली की पूर्व संध्या पर बजरंग सेना किया रक्तदान और फल वितरण बैतूल। बजरंग सेना के नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष विकास महाजन ने बताया कि दीपावली के पूर्व लोगों में खुशियां बांटने के उद्देश्य से और जिला उपाध्यक्ष प्रकाश वजारे, नगर उपाध्यक्ष जगदीश वजारे, तहसील संयोजक राहुल पारधे, नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश प्रजापति, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती बबीता बुआड़े, नगर उपाध्यक्ष श्रीमती लीला पाल के नियुक्ति होने पर संगठन के  पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को सुबह जिला चिकित्सालय बैतूल में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरण किया गया साथ ही संगठन की कार्यकर्ता कु.नैना द्वारा जरूरतमंद को रक्तदान किया गया। इस मौके पर संगठन के जिला संयोजक सुनील परिहार, जिला सहसंयोजक अजय देवकते, तहसील संयोजक पवन पवार, सतीश उबनारे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

दीपावली के पूर्व गरीबों को ठंडी से बचने हेतु वितरित किये गर्म कम्बल फल,मिठाई, नमकीन पैकेट व सत्साहित्य भी वितरित किया

Image
बैतूल। संत श्री आसारामजी बापू की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ व महिला उत्थान मंडल बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के उपलक्ष्य में सेलगांव के ग्राम घोघरी में सैकड़ों गरीबों को ठंड से बचने के लिए कम्बल के साथ दीपावली हर्षोउल्लास के साथ मनाने के लिए मिठाई,फल,दीपक, नमकीन पैकेट, टॉफियां, व सत्साहित्य आदि का वितरण तथा हरिनाम संकीर्तन कराते हुए बच्चों में सुसंस्कारों का सिंचन किया गया व लेखन सामग्री वितरित की। इस मौके पर श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि समिति द्वारा पूज्य बापूजी की सत्प्रेरणा से हर वर्ष दीपावली के पूर्व दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे गरीबों के बीच जाकर उन्हें ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े व कम्बल के साथ मिठाई फल व अन्य कई तरह की राहत सामग्री हर वर्ष वितरित की जाती है। इस वर्ष भी सेलगांव के ग्राम घोघरी में सामग्री वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दूरदराज के क्षेत्रों से सैकड़ों महिला पुरुष व छोटे बच्चे शामिल हुए। दीपावली से पूर्व दैनिक उपयोग क...
Image
मेडिकल रिप्रेन्सेटेटिव यूनियन एमआर के लिए संघर्ष करती रहेगा मप्र मेडिकल रिप्रेन्सेटेटिव यूनियन की बैठक संपन्न बैतूल। मप्र मेडिकल रिप्रेन्सेटेटिव यूनियन बैतूल के तत्वावधान में होटल उत्सव में प्रदेश सचिव निशिकांत पंड्या, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्निीहोत्री, प्रदेश सदस्य गिरीश चौहान के आतिथ्य में और बैतूल संगठन के अध्यक्ष हंसराज मालवी की अध्यक्षता में जिला बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर सचिव रामेश्वर झरबड़े ने संगठन के प्रगति प्रतिवेदन का वाचन किया। उपाध्यक्ष अंकुश कड़वे ने बताया कि कुछ कंपनियों द्वारा मेडिकल रिप्रेन्सेटेटिव का शोषण किया जा रहा है जैसे पीएफ और बानस आदि नहीं दिया जा रहा है और अत्याधिक टार्गेट देकर उसे पूरा करने के लिए प्रताडि़त किया जाता है। कोषाध्यक्ष सागर खांडवे ने बताया कि संगठन विगत कई वर्षो से मेडिकल रिप्रेन्सेटेटिव के हक की लड़ाई लड़ता रहा है और भविष्य में भी एकजुट होकर संघर्ष करता रहेगा। बैठक में राहुल कनाठे, राहुल झरबड़े, सतीष उघड़े, मानव ठाकुर, कमलेश मगरदे, बलदेव धोटे, राजा पारधे, गजानन पाटनकर, शुभम दुबे, अरूण कड़वे, लखन बर्डे, रवि खोडख़े, जितेन्द्र बारंगे, नर...
Image
सिगरेट से जीवन कैसे होता है तबाह, बच्चों ने पेंटिंग से बताया बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल के तेरह बच्चों की टीम ने मिलकर विचार को साकार रूप दिया है। बच्चों ने धुम्रपान मुक्ति के लिए एक प्रोजेक्ट बनाया है जिसमें दिखा है कि सिगरेट की लत व्यक्ति को किस तरह बर्बाद कर देती है। इस परिकल्पना के साकार दृश्य में एक व्यक्ति बैठा हुआ है और उसने अपने जीवन इतनी सिगरेट पी चुका है कि वह पूरा बर्बाद हो गया है, उसके पूरे शरीर में सिगरेट के अलावा कुछ नहीं बचा और चेहरा कंकाल हो गया है। उसकी मृत्यु हो गई और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानों वह अफसोस कर रहा है कि काश सिगरेट की लत न लगाई होती तो इस तरह परिवार व जीवन धुंए में न उड़ गया होता। बच्चों ने इस प्रोजेक्ट स्टॉप टेबेको के माध्यम से सचेत किया है कि वक्त रहते आप भी संभल जाए और तंबाकू को त्याग दे। इस प्रोजेक्ट को युवा चित्रकार व कला शिक्षक श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में महिमा खवसे, पलक पंवार, अदिति राठौर, भव्या रघुवंशी, स्नेहा पंवार, अक्षरा इन्हें, चेताली अंबुलकर, कृतिका पंवार, वैष्णवी पंवार, राजश्री हुद्दार, सौम्या गावंउे, अवनी शुक्ला, आद्या तोमर ने ...
Image
गौसेवकों पर हमला, राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम से एसडीओपी बैतूल को गौवंश तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने और पांढुरणा में  गौसेवकों पर गौसेवकों द्वारा हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि 18 अक्टुबर को सुबह बजरंग दल मुलताई के कार्यकर्ताओं ने सूचना के आधार पर गौवंश तस्करी के लिए ले जाते हुए भरे वाहन का पीछा किया। तेज गति से जा रहे गौवंश तस्करों का वाहन पांढुरना एनएय बायपास के करीब 1 किमी पटाखा फैक्ट्री के पास गौवंश का वाहन अनियंत्रित होकर नाले में घुस गया। जिसमें से गौवंश तस्कर उतरे और बजरंग दल कार्यकर्ताओं महेन्द्र साहू व भूपेश साहू, उपेन्द्र पाठक, ऋषि साहू, भूपेश आलोने पर बुरी तरह जानलेवा प्रहार किया और आंखों में मिर्ची डालकर लात घूसे एवं डंडे से मारपीट की। जिसके कारण कार्यकर्ता महेन्द्र साहू व भूपेश साहू को हाथ पैर एवं सिर पर गंभीर चोटें आई हैं बेहोशी की हालत में उन्हें नाले में फेंक दिया और कार्यकर्ताओं से नगदी, मोबाईल, अंगुठी, छीनकर तो...
Image
समाज के पिछड़े हुए वर्ग की यथा संभव मदद करे:जायसवाल भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा बैतूल। भगवान सहस्त्रबाहु के आशीर्वाद से कलार समाज के लोगों में पुरूषार्थ से सफलता हासिल करने की कला खून में है। कलार समाज के युवा जहां भी जातें है, जिस भी काम को हाथ में लेते है पूरी लगन और निष्ठा से करते है और उम्मीद से अधिक सफलता भी पाते है। उक्त उद्गार प्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने श्री हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज द्वारा भैंसदेही में भगवान सहस्त्रबाहु की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने के पूर्व शहर के रामकृष्ण बगिया में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। श्री जायसवाल ने सामाजिक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री जायसवाल ने समाज में अभी और अधिक राजनैतिक जागरूकता लाना जरूरी है। समाज का युवा वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है जो प्रशंसनीय है। श्री जायसवाल ने समक्ष सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि वे समाज के पिछड़े हुए वर्ग के लिए आगे बढक़र यथा संभव मदद करे। कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल का बैतूल जिले की सीमा के पू...
Image
आज से रूक जाएंगे ट्रकों के पहिए आज से ट्रक ऑपरेटर एवं ट्रांसपोर्ट अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैतूल ट्रक एडं ट्रांसपोर्ट यूनियन ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। बैतूल ट्रक एडं ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा समस्त मप्र के ट्रक ऑपरेटर एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्वारा आज शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना और ज्ञापन दिया। इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष शैलेन्द्र राठौर और सचिव स्वप्निल चिंटू गौर ने बताया कि विगत दिनो ट्रांसपोर्ट संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ से भेंट की और ट्रक मालिकों की समस्याओं से उनको अवगत कराया। जिस पर उन्होंने कमलनाथ ने कहा कि हमें मप्र के बाढ़ पीडि़त किसानों को मुआवजा एवं राहत देने के लिए रिवेन्यु की जरूरत है। संघ द्वारा 28000 किलो तक की गाडिय़ों का लाइफटाइम टैक्स खत्म कर पुराना क्वार्टर टेक्स चालु करने एवं डीजल, पेट्रोल से 5 प्रतिशत वेट टैक्स कम करने का नवेदन किया मगर उन्होने हमारी यह मांग भी ठुकरा दी। श्री गौर ने कहा कि प्रदेश सरकार का रवैय्या असहयोग का रहा है इसलिए अब मजबूरीवश प्रांतीय आव्हान पर ट्रक और ट्रांस्पोर्टस 5 अक्टुबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर...
Image
पंकज जिला अध्यक्ष, रवि उपाध्यक्ष  बैतूल। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के निर्देशानुसार, बैतूल विधायक निलय डागा की अनुशंसा पर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष गौरव खातरकर द्वारा संगठन की आईटी सेल का जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ठाकुर को और आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष रवि पंवार को नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक पंवार, डिगम्बर पारधी, जितेन्द्र सिंह इवने, उपाध्यक्ष ब्रजेश माली, विधानसभा अध्यक्ष चिंटु ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष आकाश गंगारे, कलपेश पाल, मनीष साहू, गिरीराज चौकीकर, आलेख वर्मा, वकार मेमन, अजय नागले, मयंक गायकवाड़, नितिन विश्वास, प्रहलाद गोचरे, अंशुल चौकीकर, निलेश धुर्वे, आकाश लोखंडे, मंयक पंवार, रोहित लोखंडे, ओमप्रकाश पंवार, हर्षद बजाज, आशीष चढ़ोकार आदि ने बधाई दी है। 
Image
राष्ट्रीय एकता शिविर से लौटे तायवाड़े  फोटो-एकता शिविर न्यूज़ बैतूल। बैंगलोर सेंट्रल यूनीवर्सिटी द्वारा माउंटकार्मल स्वायत्तशासी कॉलेज बैंगलौर द्वारा उपकुलपति प्रो.एस जाफेत, प्रदेश एनएसएस अधिकारी डॉ.गन्नाथ सेठी येक्कर, एनएसएस समन्वयक डॉ.गोविंद गौड़ा, प्राचार्य डॉ.अनुराधा राय सेसाद्रीपुरम कॉलेज बैंगलौर आतिथ्य में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना जेएच कॉलेज के ललित तायवाड़े सहभागिता कर बैतूल लौटे। इस मौके पर ललित तायवाड़े ने बताया कि शिविर में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला, देश के आए प्रत्येक प्रतिनिधि ने अपने-अपने प्रदेश की संस्कृति से ओत-प्रोत मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। श्री तायवाड़े ने बताया कि शिविर में देश की 26 युनिवर्सिटी से 150 और प्रदेश के 6 एनएसएस के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।  रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जीपी साहू ने बताया कि शिविर में ललित तायवाड़े का जिले को प्रतिनिधित्व करना गौरव का विषय है। इनके शिविर से लौटने पर जेएच कॉलेज प्राचार्य डॉ.खेमराज मगरदे, जिला संगठक...