दिवाली की पूर्व संध्या पर बजरंग सेना किया रक्तदान और फल वितरण


बैतूल। बजरंग सेना के नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष विकास महाजन ने बताया कि दीपावली के पूर्व लोगों में खुशियां बांटने के उद्देश्य से और जिला उपाध्यक्ष प्रकाश वजारे, नगर उपाध्यक्ष जगदीश वजारे, तहसील संयोजक राहुल पारधे, नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश प्रजापति, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती बबीता बुआड़े, नगर उपाध्यक्ष श्रीमती लीला पाल के नियुक्ति होने पर संगठन के  पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को सुबह जिला चिकित्सालय बैतूल में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरण किया गया साथ ही संगठन की कार्यकर्ता कु.नैना द्वारा जरूरतमंद को रक्तदान किया गया। इस मौके पर संगठन के जिला संयोजक सुनील परिहार, जिला सहसंयोजक अजय देवकते, तहसील संयोजक पवन पवार, सतीश उबनारे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog