गौसेवकों पर हमला,
राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम से एसडीओपी बैतूल को गौवंश तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने और पांढुरणा में गौसेवकों पर गौसेवकों द्वारा हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि 18 अक्टुबर को सुबह बजरंग दल मुलताई के कार्यकर्ताओं ने सूचना के आधार पर गौवंश तस्करी के लिए ले जाते हुए भरे वाहन का पीछा किया। तेज गति से जा रहे गौवंश तस्करों का वाहन पांढुरना एनएय बायपास के करीब 1 किमी पटाखा फैक्ट्री के पास गौवंश का वाहन अनियंत्रित होकर नाले में घुस गया। जिसमें से गौवंश तस्कर उतरे और बजरंग दल कार्यकर्ताओं महेन्द्र साहू व भूपेश साहू, उपेन्द्र पाठक, ऋषि साहू, भूपेश आलोने पर बुरी तरह जानलेवा प्रहार किया और आंखों में मिर्ची डालकर लात घूसे एवं डंडे से मारपीट की। जिसके कारण कार्यकर्ता महेन्द्र साहू व भूपेश साहू को हाथ पैर एवं सिर पर गंभीर चोटें आई हैं बेहोशी की हालत में उन्हें नाले में फेंक दिया और कार्यकर्ताओं से नगदी, मोबाईल, अंगुठी, छीनकर तोडफ़ोड़ कर सामान अपने साथ लूट कर ले गए, उपेन्द्र पाठक, ऋषि साहू, भूपेश आलोने को भी चोटें आई हैं। बैतूल में भी पाढर, नीमपानी, पचामा, देशावाड़ी, छुरी, पलासपानी, जामझिरी, खेड़ीसावंलीगढ, ताप्ती ढाना, बैतूल बाजार आदि ग्रामों से गौसेवकों द्वारा कई दफा गौवंश तस्करों की गाडिय़ां पकड़ी गई परन्तु गौतस्करों के हौसलें बुलंद है और तस्करी पर विराम नहीं लग पा रहा है। बैतूल में भी गौसेवकों की जान का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पांढुरणा की घटना में संलिप्त आरोपियों को शीघ्र हिरासत में लिया जाए और उनपर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए। इसके पश्चात हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी के निधन पर संगठन द्वारा मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य मंत्री कमलनाथ और गृह मंत्री मप्र शासन बाला बच्चन को भी प्रेषित की गई है। इस अवसर पर जिला संयोजक पवन मालवीय, जिला अखाड़ा प्रमुख कमलेश खडिय़ा, जिला प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे, राजु चरपे, पुष्प रावत, संजय दाबड़े, तहसील संयोजक युवराज नागले, तहसील प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष खाड़े, गौरक्षा प्रमुख जितेन्द्र प्रजापति, मीडिया प्रमुख सूरज खडिय़ा, अध्यक्ष पिंटु उइके, सहसंयोजक अर्जुन प्रजापति, नगर अध्यक्ष अजय खवादे, सहसंयोजक रोहण पटवा, संयोजक यश ढोलेकर, प्रखंड अध्यक्ष दीपक कोसे, संयोजक पंकज ठाकरे, सहसंयोजक हरिपाल नागले, मंत्री धीरज पंवार, उपाध्यक्ष राजा कुंभारे, प्रखंड मंत्री सचिन पारधे, अध्यक्ष विजय पंवार आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment