Posts

Showing posts from January, 2020
Image
सभी विद्याओं की देवी की उपासना का पर्व बसंत पंचमी हिन्दू वाहिनी ने मनाई बसंत पंचमी बैतूल। विशाल हिन्दु वाहिनी संगठन द्वारा ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ वसंत पंचमी   मनाई। संगठन की महिलाओं ने मां सरस्वती की पूजा वंदना करके बच्चों को ज्ञान और अपने व्यवहार के विषय पर बातचीत की और इस त्यौहार के महत्व से अवगत कराया। इस मौके पर कल्पना तरूडकर ने कहा कि वसंत ऋ तु के आगमन की खुशी के बीच मनाया जाता है वसंत पंचमी पर्व। इस पर्व को विद्या की देवी सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है और शिक्षाविद् और छात्र मां शारदे की पूजा कर उनसे और अधिक ज्ञानवान बनाने की प्रार्थना करते हैं। हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार आज ही के दिन ही ब्रह्माण्ड के रचयिता ब्रह्माजी ने सरस्वती की रचना की थी। शीतल खंडेलवाल और माधुरी मांडलेकर ने कहा कि देवी भागवत में उल्लेख मिलता है कि माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी को ही संगीत, काव्य, कला, शिल्प, रस, छंद, शब्द शक्ति जिह्वा को प्राप्त हुई थी। वसंत पंचमी पर पीले वस्त्र पहनने, हल्दी से सरस्वती की पूजा और हल्दी का ही तिलक लगाने का भी विधान है। पीला रं...
Image
बच्चों में टीकाकरण है बेहद जरूरी नुक्कड़ नाटकों और लोकगीतों से दिया संदेश  बैतूल। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के आदेश के परिपालन में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का प्रचार-प्रसार जिले में नाटक व लोकगीतों के माध्यम से किया जा रहा है। लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुलताई, आमला, आठनेर सहित पूरे बैतूल जिले में नुक्कड़ नाटक एवं लोकगीत कलाकारों द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से टीकाकरण का लाभ और महत्व बताया जा रहा है। लक्ष्मण भारती कव्वाली पार्टी भोपाल के कलाकारों  लक्ष्मण भारती, मुकेश भारती, बिरजु भट्ट, गणेश, अत्माराम, दीपक भट्ट द्वारा जिले में गीत, नाटक के माध्यम से बच्चों में टीकाकरण का महत्व बताया गया। कलाकार दल के टीम लीडर लक्ष्मण भारती ने बताया कि लोगों को लोकगीत के माध्यम से बताया कि पूर्ण टीकाकरण से बच्चों में होने वाली विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित और स्वस्थ्य रखा जा सकता है और बच्चों में होने वाली विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित बचाया जा सकता है। मुकेश भारती ने बताया कि 21 से 31 जनवरी तक पूरे जिले में इन कलाकारों का दल गांव-गांव पहुंच कर नुक्क...
Image
सृष्टि को अभी नहीं बचा पाए तो कभी नहीं बचा पाओगे किड जी का वार्षिकोत्सव संपन्न बैतूल। किड जी स्कूल का वार्षिकोत्वक ‘सृष्टि’ खुशबु लॉन में मानव अधिकार एंटी करप्शन ब्युरो की प्रदेश सचिव एवं उम्मीद की किरण अभियान की संयोजक नीलम वागदे्र के आतिथ्य में और प्राचार्य श्रीमती मंजुला पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर श्रीमती पाठक ने बताया कि सृष्टि थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को यह समझाना था की सृष्टि ईश्वर की रचना है और इसे अभी ही बचाओ नहीं तो कभी नहीं बचा पाओगे। नीलम वागदे्र ने कहा कि बच्चों के दिमाग में जो भी डाल दिया जाता है वह उसे जिंदगी भर नहीं भूलते हैं ऐसे में इस कार्यक्रम के माध्यम से मनोरंजन के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का जो प्रयास किया गया है वह निश्चित ही सरहानीय है और ऐसे ही कार्यक्रम उन मन-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ देते हैं। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने स्वच्छता अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आर्कषक प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों पर उन्होने तालियां बटोरी और दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन समन्वयक खुशबू सतीजा ने किया। कार्य...
Image
षटतिला एकादशी पर वृद्धाश्रम में सत्साहित्य व तिल गुड़ के लड्डु किए वितरित बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ बैतूल के तत्वावधान में सोमवार मातोश्री वृद्ध आश्रम उड़दन में षटतिला एकादशी के अवसर पर सभी वृद्धजनों को संत श्री आसाराम जी बापू के सत्साहित्य के साथ तिल गुड़ के लड्डु वितरित किए। युवा सेवा संघ बैतूल के  जिला अध्यक्ष राजेश मदान व अन्य साधकों द्वारा सभी वृद्धजनों से आशीर्वाद फिर उन्हें भगवन्नाम जप व हरिओम का गुंजन करवाके हास्य प्रयोग करवाया। इस मौके पर अतिथि के रूप में भाजपा के गंज नगर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठी बाजार नगर मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य व युवा सेवा संघ के अनूप मालवीय तथा बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष अजय देवकते मौजूद थे। मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है ईश्वर ने हमें प्रेरित कर इस नेक सेवा कार्य के लिए आपके पास भेजा है हम उनके प्रति ह्रदय पूर्वक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। विक्रम वैद्य ने कहा कि माँ-बाप की सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं है सारे तीर्थ माँ-बाप के चरणों में ही वास करते है। अनूप मालवीय ने कहा कि हर जीव में न...
Image
सुमित गुगनानी प्रदेश सोशल मीडिया और आइटी सेल के उपाध्यक्ष बने बैतूल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशानुसार, केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे एवं कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनिल शर्मा की अनुशंसा पर एवं ऑल इंडिया युथ कांग्रेस वर्कर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उबेद खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश खडसे एवं आईटी सेल राष्ट्रीय सचिव दर्शन सतीजा द्वारा सुमित गुगनानी को ऑल इंडिया युथ कांग्रेस वर्कर कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया और आइटी सेल नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर ईष्टमित्रों और परिजनों ने बधाई दी है। 
Image
बच्चों मनमोहक प्रस्तुति के साथ ‘उमंग’ संपन्न बैतूल। विद्या भूमि पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘उमंग’ शिक्षाविद कांत दीक्षित, प्रकाश धोटे, श्रीमती कमाविसदार, विरेन्द्र अग्निहोत्री, बंटी खान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर कांत दीक्षित ने कहा कि आज का परिवेश बदला रहा है और शिक्षा के साथ खेलों में भी उन्नति के अवसर मिल रहें हैं। कमाविसदार ने कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करो और उसे पाने के लिए मेहनत करो क्योंकि सफलता का शार्टकट नहीं होता है। उन्होने कहा कि खेल तुमको हमेशा अनुशासन और अच्छा इंसान बनने का सबक देता है, खेल खेलो लेकिन हमेशा मैदान पर ना कि मोबाईल पर। संपन्न कार्यक्रमों प्रश्नोत्तरी में प्रथम तृप्ती मिश्रा, द्वितीय शारदा शर्मा, मेंहदी में प्रथम निकीता, द्वितीय पायल रही। इसके अलावा नृत्य, नाटिका आदि में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन कमलेश उबनारे व अचित पाठक द्वारा व आभार अहद खान द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर शाला प्रबंधन स...
Image
मंदिर तोड़े जाने का गंज मंडी के व्यापारियों ने किया विरोध जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन बैतूल। गंज मंडी में रामलीला मैदान के पास निर्मित होने वाले कॉम्प्लेक्स की खुदाई हेतु हिंदुओं की आस्था के केंद्र प्राचीन शिव मंदिर को 5 जनवरी को नगरपालिका प्रशासन द्वारा बुलडोजर व सब्बल द्वारा मूर्तियों को हटाया गया। जिससे हिंदुओ की आस्था पर गहरी चोट पहुँची है मंदिर तोड़े जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक संगठनों व समाजसेवियों सहित धर्म प्रेमी जनता ने कड़ा विरोध जाहिर करते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मंदिर तोडक़र हमारी आस्था से खिलवाड़ किया गया है और अब नगरपालिका द्वारा हरे-भरे पीपल पेड़ को काटने का प्रयास किया जा रहा है जिसका हम विरोध करते हैं और मंदिर, पेड़ और कुए के लिए न्यायालय की शरण में जाना पड़ा तो वहां भी जाएंगे। व्यापारियों द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर मंदिर तोड़े जाने की घटना के विरोध में आपत्ति दर्ज कराते हुए हर भरे पीपल वृक्ष को न काटने का आग्रह किया गया। साथ ही व्यापारियों द्वारा यह भी कहा गया कि ...
Image
समाज के युवा जनकल्याकारी कार्य के लिए आगे आएं: निलय डागा यादव समाज का नववर्ष मिलन कार्यक्रम संपन्न बैतूल। यादव समाज की बजरंग मंदिर समिति का नववर्ष मिलन समारोह बैतूल विधायक निलय डागा के आतिथ्य में और समिति अध्यक्ष समिति सुनील यादव की अध्यक्षता में बजंरग मंदिर कृष्णपुरा वार्ड टिकारी में संपन्न हुआ। इस मौके पर निलय डागा ने कहा कि यादव समाज गौ माता की सेवा के लिए जाना जाता है और गौमाता भारत की लाईफ लाईन है। श्री डागा ने कहा कि यादव समाज के युवा समाज हित में आगे आएं और जनकल्याणकारी कार्य जैसे पर्यावरण और जल संरक्षण को भी महत्व दें। कार्यक्रम के अंत में विधायक निलय डागा के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज यादव ने व आभार गोपाल यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डैनी भावसार, राकेश शर्मा, उषभ गोठी, बब्बा राठौर, मोनू बढोनिया, संतोष दीवान सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद थे। 
Image
जेएनयू में छात्रों के साथ मारपीट का मामला एनएसयूआई ने केन्द्र सरकार का किया पुतला दहन  बैतूल। एनएसयूआई बैतूल द्वारा जेएनयू में घुसकर छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट के विरोध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के निर्देश पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन जेएच कॉलेज के सामने किया। इस संबंध में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गौरव खातरकर ने बताया कि जेएनयू में विगत कई दिनों से एबीवीपी एवं लेफ्ट के छात्र संगठनों द्वारा लगातार विवाद हो रहा था। इसके पश्चात अचानक जेएनयू के छात्र-छात्राओं एवं प्रोफेसरों के साथ मारपीट करना स्पष्ट दर्शाता है कि यह कृत्य केन्द्र सरकार के संरक्षण में छात्रों पर हमला किया गया है। एनएसयूआई के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अभिषेक पंवार ने बताया कि छात्रों के साथ कैंपस में घुसकर मारपीट होना केन्द्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। ब्लाक अध्यक्ष आकाश गंगारे ने बताया कि केन्द्र में भाजपा की सरकार आने के बाद छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार बड़ी है। एनएसयूआई जेएनयू में हुई इस मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करती है। इस अवसर पर एनएसय...
Image
नए वर्ष पर नई पहल,  जिला अस्पताल में जनसहयेाग से मरीजों के परिजनों के लिए लग रही बैंचे बैतूल। जिला चिकित्सालय बैतूल परिसर में मरीजों के परिजनों के बैठने के लिए सीमेंट कंक्रीट की बेंच डॉक्टर सोनल डागा के प्रयास से जन सहयोग से लगवाई जा रही है। इस संबंध में डॉ.सोनल डागा ने बताया कि देखने में आ रहा है कि मरीजों को बैठने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए लोगों से बात की गई और बहुत ही सकारात्मक परिणाम सामने आ रहें हैं। लोग अपने परिवार जनों की स्मृति में बैंच भेंट कर रहें हैं।  पहले चरण में सात बैंच लगाई जा चुकी है जिसमें से चार बैंच स्वयं डॉ. सोनल डागा द्वारा,  एक अभय इंडस्ट्री द्वारा, एक होटल श्री एंड पैलेस तथा एक बेंच ओम मेडिकल बैतूल गंज द्वारा दी गई है। इस सब से प्रेरित होकर जिला अस्पताल के अन्य डॉक्टर्स, स्टाफ, समामसेवी और संस्थाएं आगे आ रही हैं। 
Image
स्कल्पचर के माध्यम से बच्चों ने बताया हर पेन खत्म होने से पहले इतिहास लिख चुका होता है बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल की परिधी विनोद पडलक, अक्षरा गौरीशंकर इन्हें व चेताली अनिल अंबुलकर ने अपने कला गुरू व युवा चित्रकार श्रेणिक जैनके मार्गदर्शन में हजारों खराब हो चुके पेनों का उपयोग करते हुए स्कल्पचर तैयार किया है व दीवार पर भी पेनों के पैटर्न से डिजाईन तैयार की है। शीतकालीन अवकाश का सद्उपयोग करते हुए छुट्टियों का लाभ लिया। श्रेणिक जैन ने बताया कि बच्चों ने यह स्कल्पचर नए वर्ष के स्वागत में तैयार किया गया है जिसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। इसे पेन से इसलिए बनाया गया है क्योंकि हर खाली पेन अपनी स्याही से इतिहास लिख चुका होता है। बच्चों के अपने पेन का जितना उपयोग किया होगा वह उसके भविष्य निर्माण में उतनी ही भूमिका अदा करेगी। बच्चों के इस प्रयास की शाला प्रबंधन ने सराहना की है। 
Image
श्री मुंजे अच्छे शिक्षक होने के साथ नेतृत्व क्षमता के भी धनी:डीडी उईके पुराने साथी की सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बैतूल। जिला सचिव नियमित शिक्षक संगठन बैतूल एवं मण्डई बुजुर्ग शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए अरविन्द कुमार मुंजे के निवास बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र के सांसद डीडी उईके द्वारा उन्हें सम्मानित कर उनके स्वस्थ एवं सुखमय दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई और सहभोज में हिस्सा लिया। इस मौके पर डीडी उइके ने कहा कि अरविंद हमारे संघर्ष के दिनों के साथी हैं। श्री मुंजे अच्छे शिक्षक होने के साथ नेतृत्व क्षमता के भी धनी हैं। इस अवसर पर नियमित शिक्षक संगठन बैतूल के जिलाध्यक्ष रघुवर प्रसाद सोनी, नियमित शिक्षक संगठन जिला कोषाध्यक्ष एमएल कोकाटे, समग्र शिक्षक संगठन जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद साहू, धनराज उपासे, अशोक सोनी, एमआर बारस्कर, सुरेश कुमार राठौर तथा अन्यान्य आहूत अतिथियों ने भी सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी।