बच्चों में टीकाकरण है बेहद जरूरी
नुक्कड़ नाटकों और लोकगीतों से दिया संदेश 


बैतूल। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के आदेश के परिपालन में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का प्रचार-प्रसार जिले में नाटक व लोकगीतों के माध्यम से किया जा रहा है। लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुलताई, आमला, आठनेर सहित पूरे बैतूल जिले में नुक्कड़ नाटक एवं लोकगीत कलाकारों द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से टीकाकरण का लाभ और महत्व बताया जा रहा है। लक्ष्मण भारती कव्वाली पार्टी भोपाल के कलाकारों  लक्ष्मण भारती, मुकेश भारती, बिरजु भट्ट, गणेश, अत्माराम, दीपक भट्ट द्वारा जिले में गीत, नाटक के माध्यम से बच्चों में टीकाकरण का महत्व बताया गया। कलाकार दल के टीम लीडर लक्ष्मण भारती ने बताया कि लोगों को लोकगीत के माध्यम से बताया कि पूर्ण टीकाकरण से बच्चों में होने वाली विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित और स्वस्थ्य रखा जा सकता है और बच्चों में होने वाली विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित बचाया जा सकता है। मुकेश भारती ने बताया कि 21 से 31 जनवरी तक पूरे जिले में इन कलाकारों का दल गांव-गांव पहुंच कर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगा। 

Comments

Popular posts from this blog