बच्चों मनमोहक प्रस्तुति के साथ ‘उमंग’ संपन्न
बैतूल। विद्या भूमि पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘उमंग’ शिक्षाविद कांत दीक्षित, प्रकाश धोटे, श्रीमती कमाविसदार, विरेन्द्र अग्निहोत्री, बंटी खान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर कांत दीक्षित ने कहा कि आज का परिवेश बदला रहा है और शिक्षा के साथ खेलों में भी उन्नति के अवसर मिल रहें हैं। कमाविसदार ने कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करो और उसे पाने के लिए मेहनत करो क्योंकि सफलता का शार्टकट नहीं होता है। उन्होने कहा कि खेल तुमको हमेशा अनुशासन और अच्छा इंसान बनने का सबक देता है, खेल खेलो लेकिन हमेशा मैदान पर ना कि मोबाईल पर। संपन्न कार्यक्रमों प्रश्नोत्तरी में प्रथम तृप्ती मिश्रा, द्वितीय शारदा शर्मा, मेंहदी में प्रथम निकीता, द्वितीय पायल रही। इसके अलावा नृत्य, नाटिका आदि में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन कमलेश उबनारे व अचित पाठक द्वारा व आभार अहद खान द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर शाला प्रबंधन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और पालकगण मौजूद थे।

Comments
Post a Comment