षटतिला एकादशी पर वृद्धाश्रम में सत्साहित्य व तिल गुड़ के लड्डु किए वितरित


बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ बैतूल के तत्वावधान में सोमवार मातोश्री वृद्ध आश्रम उड़दन में षटतिला एकादशी के अवसर पर सभी वृद्धजनों को संत श्री आसाराम जी बापू के सत्साहित्य के साथ तिल गुड़ के लड्डु वितरित किए। युवा सेवा संघ बैतूल के  जिला अध्यक्ष राजेश मदान व अन्य साधकों द्वारा सभी वृद्धजनों से आशीर्वाद फिर उन्हें भगवन्नाम जप व हरिओम का गुंजन करवाके हास्य प्रयोग करवाया। इस मौके पर अतिथि के रूप में भाजपा के गंज नगर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठी बाजार नगर मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य व युवा सेवा संघ के अनूप मालवीय तथा बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष अजय देवकते मौजूद थे। मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है ईश्वर ने हमें प्रेरित कर इस नेक सेवा कार्य के लिए आपके पास भेजा है हम उनके प्रति ह्रदय पूर्वक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। विक्रम वैद्य ने कहा कि माँ-बाप की सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं है सारे तीर्थ माँ-बाप के चरणों में ही वास करते है। अनूप मालवीय ने कहा कि हर जीव में नारायण का वास है आप बुजुर्गों के रूप में हमें साक्षात् नारायण की सेवा का सुअवसर मिला। अजय देवकते ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने माता पिता की कद्र कर उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए। जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने कहा कि वैसे तो समाज में वृद्धाश्रम की कोई जरूरत नहीं है युवाओं को अपने माता-पिता का उसी तरह पालन करना चाहिए जिस तरह माता-पिता ने अपने बच्चों का पालन-पोषण अच्छी तरह किया, उनके उपकारों को भूलना नही चाहिए। श्री मदान ने बताया कि सभी वृद्धजनों को तिल तिल गुड़ के लड्डु खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया एवं पूज्य बापूजी का सत्साहित्य भी वितरित किया और उनके स्वस्थ,सुखी व सम्मानित जीवन हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। 

Comments

Popular posts from this blog