नए वर्ष पर नई पहल, 
जिला अस्पताल में जनसहयेाग से मरीजों के परिजनों के लिए लग रही बैंचे

बैतूल। जिला चिकित्सालय बैतूल परिसर में मरीजों के परिजनों के बैठने के लिए सीमेंट कंक्रीट की बेंच डॉक्टर सोनल डागा के प्रयास से जन सहयोग से लगवाई जा रही है। इस संबंध में डॉ.सोनल डागा ने बताया कि देखने में आ रहा है कि मरीजों को बैठने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए लोगों से बात की गई और बहुत ही सकारात्मक परिणाम सामने आ रहें हैं। लोग अपने परिवार जनों की स्मृति में बैंच भेंट कर रहें हैं।  पहले चरण में सात बैंच लगाई जा चुकी है जिसमें से चार बैंच स्वयं डॉ. सोनल डागा द्वारा,  एक अभय इंडस्ट्री द्वारा, एक होटल श्री एंड पैलेस तथा एक बेंच ओम मेडिकल बैतूल गंज द्वारा दी गई है। इस सब से प्रेरित होकर जिला अस्पताल के अन्य डॉक्टर्स, स्टाफ, समामसेवी और संस्थाएं आगे आ रही हैं। 

Comments

Popular posts from this blog