जेएनयू में छात्रों के साथ मारपीट का मामला
एनएसयूआई ने केन्द्र सरकार का किया पुतला दहन 



बैतूल। एनएसयूआई बैतूल द्वारा जेएनयू में घुसकर छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट के विरोध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के निर्देश पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन जेएच कॉलेज के सामने किया। इस संबंध में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गौरव खातरकर ने बताया कि जेएनयू में विगत कई दिनों से एबीवीपी एवं लेफ्ट के छात्र संगठनों द्वारा लगातार विवाद हो रहा था। इसके पश्चात अचानक जेएनयू के छात्र-छात्राओं एवं प्रोफेसरों के साथ मारपीट करना स्पष्ट दर्शाता है कि यह कृत्य केन्द्र सरकार के संरक्षण में छात्रों पर हमला किया गया है। एनएसयूआई के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अभिषेक पंवार ने बताया कि छात्रों के साथ कैंपस में घुसकर मारपीट होना केन्द्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। ब्लाक अध्यक्ष आकाश गंगारे ने बताया कि केन्द्र में भाजपा की सरकार आने के बाद छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार बड़ी है। एनएसयूआई जेएनयू में हुई इस मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करती है। इस अवसर पर एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष दिलराज सिंह ठाकुर, जिला महासचिव ब्रजेश माली, गिरिराज चौकीकर, ब्लाक आईटी सेल जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर, उपाध्यक्ष रवि पंवार, ब्लाक आईटी सेल अध्यक्ष कल्पेश पाल, विशाल बारवे, नितिन विश्वास, आकाश मोगरे, ओमप्रकाश पंवार, रूपेश मेहरा, मनीष साहू, हिमंाशु पाटिल, आकाश लोखंडे, अक्षय मालवीय, लोकेश फुलकर, रोहित लोखंडे, निखिल नागवंशी, मयंक गायकवाड़, नितेश जावरे, आलेख वर्मा आदि मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog