निर्दोष संत की रिहाई हेतु सांसद व एडिशनल कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जनप्रतिनिधियों ने उचित मंच पर ज्ञापन पहुंचाने का दिया आश्वाशन बैतूल। निर्दोष हिन्दू संत श्री आशारामजी बापू के साथ विगत 9 वर्षों से हो रहे अन्याय के विरोध में देशभर में श्री योग वेदांत सेवा समितियों, युवा सेवा संघ व महिला उत्थान मंडलों द्वारा बुधवार अन्याय दिवस के रुप में मनाया गया। इसी तारतम्य में श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा सांसद डीडी उइके एवं एडिशनल कलेक्टर श्यामेन्द्र जायसवाल को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पूज्य बापूजी की शीघ्र रिहाई की मांग की गई। इस संबंध में समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि विगत 50 वर्षों से हिंदुत्व, गौ, संतों व भारतीय सनातन संस्कृति और धर्म की रक्षा कर धर्मांतरण रोकने वाले निर्दोष संत श्री आशारामजी बापू को 9 वर्षों से आज तक एक दिन की भी जमानत या पैरोल नहीं दी गई है जबकि तथाकथित घटना के समय लडक़ी वहां मौजूद ही नहीं थी वह तो किसी से फोन पर बात कर रही थी। श्री मदान ने बताया कि लडक़ी बालिग थी जिसकी मेडिकल रिपोर्ट में भी क्लीन चिट मिल चुकी है और एफआईआर में भी ...