Posts

Showing posts from July, 2022
Image
 पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को आगे आना होगा:डीडी उइके महिलाओं ने पौधारोपण कर पन्नी मुक्त अभियान चलाया बैतूल। दुर्गा वार्ड क्रमांक 3 आंगनबाड़ी परिसर में पारमिता जन सेवा समिति बैतूल, कल्याणकारी जन सेवा समिति और धरणी धरा जैविक खाद मेकाल एग्रो प्रा.लि. के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे आशा कार्यकर्ता श्रीमती ललिता सहाने ने पौधों के पोषण के बारे में जानकारी दी एवं पन्नी मुक्त कचरा मुक्त स्वच्छता अभियान महिलाओं द्वारा चलाया गया। सांसद दुर्गादास उइके द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूलमाला दीप प्रज्वलन कर पौधारोपण व रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा संकल्प लिया गया। डीडी उइके ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। इस मौके पर धरनी धरा जैविक खाद और हरियाली तीज पर महिलाओं को सुहाग का प्रतीक हरी चूडय़िां हल्दी कुमकुम तिलक लगाकर भेंट की गई।कार्यक्रम में डॉ.ब्रजेश खंडागरे  ने स्वच्छता को जीवन और मानव शरीर के लिए अति आवश्यक बताया। इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिक समाज सेवी राजू मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति, सोनू जसूजा, राहुल मिश्रा, कैलाश दवन्दे...
Image
 युगराज ने जिले का नाम किया रोशन सामाजिक विज्ञान में प्राप्त किए शत प्रतिश त अंक बैतूल। सीबीएसई के घोषित नतीजे में जिले के छात्र युगराज सिंह परिहार ने बुरहानपुर माइक्रोविजन एकेडमी से कक्षा 10वीं में 95 प्रति अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। युगराज ने सामाजिक विज्ञान में शतप्रतिशत अंक लेकर विशेष उपलब्धि हासिल की है। साथ ही युगराम को अंग्रेजी, हिन्दी, गणित व विज्ञान में विशेष योग्यता भी मिली है। युगराज का लक्ष्य आईआईटी है। रिषीराज सिंह परिहार के पुत्र युगराज की उपलब्धि पर अभिषेक किलेदार, सिवेन्द्र किलेदार, अरूण सिंह बिसेन, सुशांत सिंह दीक्षित, विवेक गौतम, सोनू शर्मा, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, योगेन्द्र सिंह परिहार, शशांक सिंह, अतुल सिंह आदि ने बधाइ दी है।  
Image
 साहू विभाग सहमंत्री, भारद्वाज जिला मंत्री बने विहिप ने जारी की हेल्पलाइन  बैतूल। अशोक नगर में विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय प्रांत बैठक केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी, क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा, प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव, प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुई। विभाग मंत्री प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभाग सहमंत्री महेन्द्र साहू, जिला मंत्री मुलताई सुनील भारद्वाज, जिला मंत्री हरदा मनीष शर्मा को दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर संगठन द्वारा हिन्दु समाज की रक्षा के लिए हेल्प लाईन नंबर 7566875560 जारी किया गया। बैठक में जिले से विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे, विभाग धर्माचार्य प्रमुख रूपेश यादव, विभाग गौरक्षा प्रमुख तरूण साहू, जिला सहमंत्री विशाल भौरासे प्रमुख रूप से मौजूद थे। इनकी नियुक्ति पर संगठन के पदधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।