Posts

Showing posts from February, 2023
Image
 पंवार समाज वरिष्ठजन कल्याण मंच की बैठक संपन्न समाज के वरिष्ठजन हुए सम्मानित बैतूल। पंवार समाज वरिष्ठजन कल्याण मंच की मासिक बैठक हनुमान मंदिर परिसर हमलापुर में अध्यक्ष कैप्टन एलआर पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से किया गया। कार्यक्रम में समाज के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक साहबलाल बारंगे, सेवानिवृत्त जूनियर वारंट आफिसर गणपति कामड़ी का सम्मान शाल श्रीफल और पुष्पहार से किया। कल्याण मंच के सचिव अविनाश देशमुख ने संस्था के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होने बताया कि कल्याण मंच का उद्देश्य प्रत्येक मासिक बैठक में दो वयोवृद्ध सामाजिक बंधुओं का सम्मान, वरिष्ठजनों का जन्मदिन मनाना, वन भोजन, धार्मिक यात्रा, मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग प्राणायाम आदि प्रकल्प को संचालित करना है। कार्यक्रम का संचालन बीआर पंवार ने व आभार बाबूलाल कालभोर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में कल्याण मंच के सुंदरलाल हिंगवे, अधिवक्ता सोजरलाल गोहिते, रमेश ओमकार, अरविंद गोहिते, मुन्नालाल डहारे, रामराव डिगरसे, शिवाजी पंवार, हरिराम...
Image
 शिवरात्रि पर संत श्रीआशारामजी आश्रम में जागरण संपन्न निर्दोष संत की शीघ्र रिहाई के लिए हुई सामूहिक प्रार्थना बैतूल। शिवरात्रि पर जहां एक ओर शिवालयों में पूजन अभिषेक करने वालों की भीड़ लगी हुई थी और जगह-जगह मेले लगे हुए थे वहीं दूसरी ओर शहर से 7 किलोमीटर की दूरी पर चिखलार के प्राकृतिक, सुरम्य, एकांत सात्विक वातावरण में स्थित संत श्री आशारामजी आश्रम के शिवालय में शिवरात्रि पर श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा साधकों से सायं 7 बजे से प्रात: 4 बजे तक चारों प्रहर का पूजन करवाया। समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि पूज्य बापूजी ने शिवरात्रि की महिमा बताते हुए कहा कि शिवरात्रि को व्रत उपवास के साथ एकांत में जप, ध्यान, मौन और मानसपूजन करके आत्मशिव की आराधना का विशेष महत्व है। इसी बात को ध्यान रखते हुए आश्रम में कार्यक्रम आयोजित कर शिवलिंग के चारों प्रहर के पूजन, अभिषेक के साथ सामूहिक जप, ध्यान, भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन भी किया गया। जिसमें साधकों ने सनातन हिन्दू संस्कृति की रक्षा व झूठे केस में फसाये गए निर्दोष हिन्दू संत श्री आशारामजी बापू की शीघ्र ससम्मान रिहाई के संकल्प के स...
Image
कुलदीप को मिली पीएचडी की उपाधि बैतूल। नगर के देशबंधु वार्ड निवासी एवं शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में रसायन शास्त्र विभाग में पदस्थ कुलदीप मालवीय को फिजिको केमिकल स्टडी ऑफ ऑर्गेनोमेटेलिक कांप्लेक्स ऑफ इनर ट्रांजिसन मेटल्स विथ एस्कार्बिक एसिड डेरिवेटिव एंड आरएनए बेस विषय पर बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। कुलदीप ने अपना शोध कार्य डॉ.सरिता श्रीवास्तव  भोपाल के निर्देशन में पूर्ण किया है । इस उपाधि में पिताजी रामनाथ मालवीय, माताजी श्रीमती उर्मिला मालवीय, पत्नि श्रीमती निरिका मालवीय,भाई प्रदीप मालवीय, संदीप मालवीय का विशेष सहयोग रहा। श्री मालवीय की इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा डॉ.पीआर चंदेलकर, कॉलेज स्टॉफ वीवीएम प्राचार्य डॉ.के.खासदेव प्राचार्य सहित ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।
Image
 आज सभी विद्यालयों में आयोजित होगा मातृ पितृ पूजन दिवस जिले भर में पूजे जाएंगे लाखों माता-पिता युवा अपने माता-पिता के चरणों में अर्पित करेंगे गुलाब के फूल श्री योग वेदांत सेवा समिति कई जगह आयोजित करेगी कार्यक्रम बैतूल। पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण करने, मोबाईल, टीवी व इंटरनेट से फैल रही अश्लीलता व पाश्चात्य सभ्यता के वेलेंटाइन डे की कुप्रथा से बच्चों तथा युवा वर्ग में कुसंस्कार पनप रहे थे जिससे उनमें अपने माता-पिता के प्रति आदर व सेवा भावना की कमी होती जा रही थी, सहनशक्ति के अभाव से वें चिड़चिड़ेपन के शिकार हो रहे थे इससे द्रवीभूत होकर संत श्री आशारामजी बापू ने सन 2006 से देशभर में मातृ पितृ पूजन दिवस की शरुआत करवाई जिससे बच्चों व युवाओं में अपने माता-पिता के प्रति आदर भावना जाग्रत हो रही है वें ओजस्वी -तेजस्वी बनकर हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर समाज व राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है इसी तारतम्य में श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा पूज्य बापूजी की सत्प्रेरणा से जिले के समस्त शासकीय-अशासकीय विद्यालयों व महाविद्यालयों में 14 फरवरी को मातृ-पितृ...
Image
 ऋणात्मक मूल्यांकन पर लगाई जाए रोक आदिवासी छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। आदिवासी छात्र संगठन बैतूल के द्वारा मप्र कर्मचारी मंडल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन को ना कराने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार धुर्वे ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक  (विषय शिक्षक), प्राथमिक शिक्षक तथा जनजाति कार्य विभाग के तहत पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी विज्ञप्ति जारी हुई है। जितेन्द्र सिंह इवने ने बताया कि परीक्षा में पहली बार ऋणात्मक पद्धति का प्रावधान किया गया है साथ ही 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता भी दी गई है। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे युजीसी नेट, एमपी सेट आदि में ऋणात्मक पद्धति का प्रावधान नहीं होता है। इसे देखते हुए ज्ञापन में ऋणात्मक प्रक्रिया को समाप्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय संघ के श्यामलाल सेलकर, राहुल उइके, अविनाश नर्रे, यशवंत उइके, सतीश चिल्हाटे, नरेन्द्र पंदाम, गोपाल धुर्वे, संतोष सलामें, रत्नेश सिरसाम, पंकेश सलाम,...
Image
 मातृ-पितृ पूजन दिवस निमित्त निकली भव्य हरिनाम संकीर्तन यात्रा बैतूल अपर कलेक्टर सहित जिले भर के साधक हुए शामि ल बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति दुनावा, चिखली व मुलताई के संयुक्त तत्वावधान में पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की पावन प्रेरणा से दुनावा, चिखली और मुलताई में रविवार को छिंदवाड़ा से आई साध्वी प्रतिमा बहन के सान्निध्य में जिले भर में 14 फरवरी को आयोजित होने वाले मातृ-पितृ पूजन दिवस का संदेश देने हेतु भव्य हरिनाम संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। मुलताई समिति के अध्यक्ष दिनेश बाथरे व मुलताई आश्रम संचालक अजय भाई ने बताया कि आयोजित यात्रा में बैतूल के अपर कलेक्टर श्यामेन्द्र जायसवाल व बैतूल समिति अध्यक्ष राजेश मदान सहित  छिंदवाड़ा, बैतूल, मुलताई, दुनावा, सारणी, शोभापुर, आमला, भैंसदेही, आठनेर, सातनेर, मोही, आमला, बिछुआ व खेडलीबाजार आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साधकगण शामिल हुए। जिनके भोजन प्रसादी की व्यवस्था दुनावा में श्रीमति संगीता संतोष कुमार शिवहरे के निवास के सामने की गई। उसके बाद दुनावा में भव्य संकीर्तन यात्रा निकाली गई फिर दोपहर बारह बजे से एक बजे तक ग्राम चि...