Posts

Showing posts from 2023
Image
 श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे शिवमंदिर में निकाली कलश यात्रा बैतूल। अयोध्या में रामलाला के दर्शन के लिए समस्त हिन्दू समाज द्वारा कलश यात्रा, पूजन-अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में शिव मंदिर राजेन्द्र वार्ड में हर्षोउल्लासा से कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के नगर समरस्ता प्रमुख भूपेन्द्र और बस्ती अरूण परिहार ने बताया कि अयोध्या का निमंत्रण घर-घर पहुंचाना है। मंदिर समिति प्रमुख ब्रजेश अक्कु मगरे ने बताया कि 22 जनवरी को और उसके पश्चात लगातार वार्ड से रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु निरंतर पहुंचेगे। कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। 
Image
 हफ्तें में एक बार फास्टिंग जरूर करें:डॉ.काशिफ विख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ ने सेमीनार में दी सलाह बैतूल। गेंहू की जगह मोटा अनाज चुने क्योंकि गेंहू में ग्लुटिन की बहुत अधिक मात्रा होती है जो शुगर और ह्रदय रोग का कारण बनता है। गेंहूं के स्थान पर ज्वार, बाजारा, मक्का आदि को चुने। लेटेस्ट रिसर्च से यह प्रमाणित हो चुका है। यह बात गंज मस्जिद में आयोजित ह्रदय रोग से कैसे दूर रहें विषय पर सेमीनार के दौरान विख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ क्रिसेंट अस्पताल नागपुर के डॉ.काशिफ सैय्यद ने कही। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में युवा भी ह्रदय घात का शिकार हो रहें हैं। जिसके पीछे का सबसे बड़ा कारण अनियमित दिनचर्या है। डॉ.काशिफ ने कहा कि खान-पान और मन: स्थिति और नींद सहित अन्य कारणों को संतुलित करने की जरूरत है। उन्होने रेड मीट से बचने की सलाह दी और हफ्ते में एक दिन फास्टिंग करो। सन् 2016 में फास्टिंग विषय पर शोध करने वाले जापान के वैज्ञानिक योशिनोरी ओसुमी को नोबल पुरूस्कार मिला था। डॉ.काशिफ ने कहा कि यह जीवन बहुत अनमोल है इसका ख्याल हमको ही रखना होगा। उन्होने बताया कि स्वस्थ जीवन का बेहद सिम्पल राज है कि तना...
Image
 जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में  सैकड़ो कार्यकर्ता नागपुर अधिवेशन के लिए रवाना जीतू पटवारी का किया  भव्य स्वागत बैतूल। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरूवार को नागपुर में अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में शिरकत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सडक़ मार्ग से नागपुर पहुंचे। बैतूल पहुंचने पर श्री पटवारी भोपाल का फोर लेन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रात: काल इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों को देखकर जीतू पटवारी भावविभोर हो गए। उन्होंने कहा कि संघर्ष का समय है और हम सब मिलकर के मेहनत करेंगे तो  निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। इस अधिवेशन में सुनील शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता नागपुर पहुंचे।  अधिवेशन में शिरकत करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक बृजभूषण पांडे, महासचिव समीर खान पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष नारायण धोटे, धीरू शर्मा सुनील जेधे, राहुल परते, राकेश शर्मा, सूरज मंडरे, मु...
Image
 गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए श्री योग वेदांत सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन, हर्षोल्लास से मनाई गीता जयंती बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में श्री राधाकृष्ण मंदिर बैतूल गंज में शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी पर गीता जयंती का कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही गीता जी को राष्ट्रीय ग्रंथ का दर्जा दिलाने के लिए कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम अंतर्गत श्री राधाकृष्ण मंदिर गंज में पंडित अनंतराम तिवारी द्वारा श्री योग वेदांत सेवा समिति के संरक्षक राजेश मदान से श्रीमदभगवद गीता का विधिवत पूजन करवाया गया। श्री मदान ने गीता जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिस दिन अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था उसे गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है यह मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी को मनाई जाती है और इस दिन विधिपूर्वक भगवान श्रीहरि का पूजन व उपवास करने पर हर तरह के मोह से मोक्ष मिलता है इसलिए इसका नाम मोक्षदा एकादशी रखा गया है। उन्होने कहा कि पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू ने भ...
Image
 गणित से डरो नहीं खेल-खेल में सीखो मानसरोवर द स्कूल में गणित मेला संपन्न बैतूल। विश्व विख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर मानसरोवर द स्कूल में गणित मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में गणित विषय को खेल खेल में कैसे सीखें यह मॉडल्स, गेम्स, गणित पार्क, नृत्य एवं गायन के माध्यम से मेले में आए सभी लोगों को स्कूल के बच्चों द्वारा समझाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ कान्तु दीक्षित द्वारा दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता एवं छात्र छात्राओं के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर लाने के विषय में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया ,उन्होंने कहा कि गणित रटने का नहीं समझने का विषय है,लगातार अभ्यास से ही बच्चे गणित में निपुण हो सकते हैं। उन्होने कहा कि मेले में प्रस्तुत आकृतियों और गणित पार्क से शिक्षक शिक्षण अधिगम को प्रभावी बनाने के लिए प्रयोग किया गया। जिससे शिक्षार्थियों को कक्षा शिक्षण और सीखने के बाद के परिणामों को प्राप्त करने में भी मदद करता है। गणितीय ज्यामिती आकृतियों को सरल तरीके से कक्षा का आनंदमय वातावरण का निर्माण कर सीखा जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक निलय डा...
Image
 उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रीय हिन्दू सेना सम्मानित बैतूल। पूर्व सैनिक संघ के द्वारा विजय दिवस के अवसर पर रैली और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम एवीएसएम, वीएसएम सेवानिवृत्त डॉ.पीएन त्रिपाठी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। संघ के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर पंढरी डांगे ने बताया कि इस मौके पर जिले के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया साथ ही जिले में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे संगठनों को भी सम्मानित किया गया। इस तारतम्य में राष्ट्रीय हिन्दू सेना को गौ रक्षा, रक्तदान और पीडि़त मानवता की सेवा के लिए सम्मानित किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, तहसील संयोजक विक्रांत कनाठे, प्रखंड उपाध्यक्ष राहुल खवादे, प्रखंड संयोजक रोहित भलावी मौजूद थे। संगठन के पदाधिकारियों को शाल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर श्री डांगे ने कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना से अपेक्षा की जाती है कि वह इसी तरह भविष्य में भी निरंतर समाज और राष्ट्र हित में अपना योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद थे। 
Image
 विश्व एड्स जागरूकता पखवाड़ा संपन्न अनेक प्रतियोगिताएं हुई संपन्न बैतूल। लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना बैतूल के द्वारा विश्व एड्स जागरूकता पखवाड़ा (लैट्स कम्युनिटि लीड) अंतर्गत जेएच कॉलेज एड्स जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ.रविकांत उइके के मार्गदर्शन में और जिला नोडल अधिकारी एड्स डॉ.आनंद मालवीय के निर्देशन में आयोजित किया गया था। जिसमें रेड रिबन, राष्ट्रीय सेवा योजना, एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.विजेता चौबे राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जीपी साहू, डॉ.शीतल खरे,डॉ.राजा धुर्वे, एआरटी काउंसलर दिनेश भवंरकर, आईसीटीएसी अनिता लोखंडे मौजूद थे। कार्यक्रम प्रबंधक निर्देश मदरेले ने बताया एचआईवी एड्स के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि एचआईवी वायरस क्या होता है। उन्होने बताया कि यह कैसे मानव शरीर में प्रवेश करता है इससे कैसे बचा जा सकता है विस्तार पूर्वक समझाया। साथ ही ने छात्रों को यूनिवर्सल प्रिकॉशंस और 1097 टोल फ्र...
Image
 प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र गंज में हुआ स्वीकृत  बैतूल। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र प्रचार-प्रसार और जागरूकता की कमी के कारण बैतूल में मरीज सस्ती दवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहें हैं। सदर क्षेत्र में दो जन औषधि केन्द्र खुले थे जिसमें से मरीजों के नहीं पहुंचने से एक केन्द्र बंद हो गया है। अब एक सुखद खबर है कि गंज मस्जिद काम्प्लेक्स बैतूल में एक प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र स्वीकृत हुआ है। केन्द्र की प्रोपराईटर फौजिया बानों ने बताया कि शीघ्र ही केन्द्र का शुभारंभ किया जाएगा। फौजिया बानों ने बताया कि सरकार की यह एक महत्वकांक्षी योजना का लाभ देश के कई हिस्सों में खासकर निम्न मध्यम वर्गीय और गरीब तबका लाभ ले रहा है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र की दवाईयां बेहद सस्ती और गुणवत्तापूर्ण हैं और बाजार में बिकने वाली दवाईयों की तुलना में 90 प्रतिशत तक की बचत की जा सकती है। इसको एक उदाहरण से समझा जा सकता है कि सेनेटरी पैड केन्द्र पर 1 रूपए का 1 उपलब्ध होता है। क्षेत्रवासियों ने इस सस्ते विकल्प का स्वागत किया है और कहा है कि इसकी आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी।...
Image
 ‘समूदाय को नेतृत्व करने दो’ एड्स जागरूकता पर कार्यक्रम संपन्न बैतूल। योर्स सोशल सोसायटी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना बैतूल द्वारा मप्र राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम 2023 की थीम ‘समूदाय को नेतृत्व करने दो’ के अंतर्गत एचआईवी, एड्स के बारे में  जागरूकता फैलाने के लिए समुदाय को नेतृत्व करने दे के सन्दर्भ में उच्च जोखिम समूह समुदाय एवं योर्स सोशल सोसायटी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन में जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत में  रेड रिबिन एचआईवी स्क्रीनिंग का आयोजन किया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उईके एवं जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आनंद मालवीय के मार्गदर्शन में और रेलवे स्टेशन प्रबंधक अशोक कटारे एवं स्टेशन मास्टर वीरेंद्र पालीवाल एवं रेल्वे पुलिस जीआरपी थाने के कर्मचारियो की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एचआईवी एड्स की जानकारी के साथ यौन रोगों टीबी की बीमारी के विषय मे एवं  1097 टोल फ्री नम्बर के बारे में बताया गया।  इस जागरूकता अभियान में सामु...
Image
 श्रद्धा और धूमधाम से मनाई भैरव जयंती बैतूल। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान परशुराम चौक सागौन बाबा दरबार में श्री सागौन बाबा दरबार निराला समिति द्वारा भगवान श्री बटुकनाथ काल भैरव जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर समिति के सदस्य अनिल कुबड़े ने बताया कि मंगलवार को भगवान श्री बटुकनाथ काल भैरव जयंती के उपलक्ष्य में श्री बटुकनाथ काल भैरव का अभिषेक, हवन-पूजन और श्रृंगार, उत्सव आयोजित किया गया।  दोपहर प्रसादी वितरण और भण्डारे का आयोजन भी किया किया गया। श्री कुबड़े ने कहा कि भैरव, शिव के गण और पार्वती के अनुचर माने जाते हैं। सच्चे मन से जो भी इनकी उपासना करता है,उसकी सुरक्षा का भार ये स्वयं उठाते हैं और अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। साथ ही भैरवजी की पूजा से भूत-प्रेत,नकारात्मक शक्तियां और ऊपरी बाधा आदि जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बाबा भैरव का दर्शन लाभ और प्रसादी ग्रहण की।
Image
 डरना मत, यह असली का शेर नहीं है बैतूल। जिले में अक्सर शेर-तेंदुए की आने की आहट की खबरें आती रहती हैं। अब जंगल में एक जगह शेर दिखाई दे रहा है। इस शेर से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह असल का शेर नहीं है। युवा चित्रकार व कला गुरु श्रेणिक जैन के साथ मिलकर उनकी टीम,खेड़ी की उमा सोनी व वेदांत अग्रवाल ने अर्जुन गोंदी के समीप जंगलों में चट्टान के ऊपर यह चित्रकार की है। शेर का यह चित्र बहुत ही मनमोहक, आकर्षक और जीवंत लग रहा है। जिसे देखकर राहगीर  अपने वाहन रोककर वहां कुछ समय व्यतीत करते हैं लुत्फ उठाते हैं और शेल्फी ले रहें है। लोगों को यह शेर बहुत ही पसंद आ रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व में भी श्रेणिक और उनकी टीम द्वारा जंगलों में पशु-पक्षियों के चित्र उकेरे हैं। उनका उद्देश्य है कि लोग जगंल, पशु, जानवर के प्रति संवेदनशील हो। श्री जैन और उनकी टीम की सभी से सराहना की है। 
Image
 संविधान हमारा सुरक्षा कवच, संगोष्ठी संपन्न बैतूल। संविधान दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र बैतूल द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीहोर लेखपाल राजेंद्र शर्मा, डॉ.महेश गुंजल, पूर्व लेखापाल शंकर राव कनाठे, प्राचार्य नरेंद्र ठाकुर, राधेलाल वानखेडे की उपस्थिति में और डॉ.एसआर गायकवाड की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा ने संविधान निर्माण से लेकर विभिन्न कर्तव्य से अवगत करवाया साथ ही संविधान के महत्व पर अपनी बात रखी। नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संविधान मूलभूत कर्तव्य को प्रदान करने वाला है। श्री गायकवाड़, मीरा उईक, हर्षिता भारद्वाज ने कहा कि संविधान सुरक्षा कवच है वह अपने मौलिक कर्तव्य अधिकारों को दिलाने में अहम भूमिका रखता है। धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा एनवायके की विस्तृत जानकारी प्रदान की। एनवायके द्वारा प्रत्येक कार्यालय में उद्देशिका भेंट की गई है जिससे कि हम हमारे संविधान के महत्व को समझ सकें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से स...
Image
 धूमधाम से मनाई जाएगी भैरव जयंती बैतूल। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान परशुराम चौक सागौन बाबा दरबार में श्री सागौन बाबा दरबार निराला समिति द्वारा भगवान श्री बटुकनाथ काल भैरव जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में समिति के सदस्य अनिल कुबड़े ने बताया कि 5 दिसम्बर मंगलवार को भगवान श्री बटुकनाथ काल भैरव जयंती के उपलक्ष्य में श्री बटुकनाथ काल भैरव का अभिषेक, हवन-पूजन और श्रृंगार, उत्सव आयोजित होगा, जिसमें दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रसादी वितरण और भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा। श्री कुबड़े ने भी से उपस्थित होने व श्री बटुक काल भैरव बाबा जी का मंदिर निर्माण कार्य जो कि अभी निमार्णाधीन है उसमें सहयोग का अनुरोध किया है। 
Image
 आंवला नवमी हर्षोउल्लास से मनाई आंवले के वृक्ष में होता है देवी-देवताओं का वास बैतूल। शास्त्रों में वर्णन आता है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष का पूजन और उसके समीप किया गया जप-ध्यान-सत्कर्म और भोजन का पुण्यफल अक्षय हो जाता है। इसे ध्यान रखते हुए टैगोर वार्ड की महिलाओं द्वारा समाजसेवी राजेश मदान के निवास के सामने लगे आंवले के वृक्ष का हल्दी, कुमकुम, चांवल से तिलक और घी के दीपक व कपूर से आरती के बाद ओम धात्रेय नम ओम नमो भगवते वासुदेवाय जैसे वैदिक सिद्धिदायी मंत्रों से पूजन करके आँवले के वृक्ष की यानि कानि च पापानि जन्मांतर कृतानि च। तानि सवार्णि नश्यन्तु प्रदक्षिणे पदे-पदे। मंत्र बोलकर नौ परिक्रमा की गई तत्पश्चात आँवले के वृक्ष के नीचे बैठकर जप, ध्यान और भोजन करने का विशेष पुण्यदाई सत्कर्म किया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के संरक्षक राजेश मदान ने आँवले की महिमा बताते हुए कहा कि आँवले का वृक्ष साक्षात विष्णु जी का स्वरूप है इस वृक्ष में समस्त देवी देवताओं का वास होता है आंवला नवमी पर इसके दर्शन, स्पर्श और पूजन से सैकड़ों गोदान का फल प्राप्त होत...
Image
 पूर्व गणतंत्र परेड शिविर के लिए अंजली चयनित बैतूल। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के जेएच कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छाया और रासेयो स्वयंसेविका अंजली नागोरे का चयन हुआ है। जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे ने बताया कि अंजली के साथ बीयू की 6 छात्राओं का भी चयन हुआ है। जो पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2023 में सहभागिता करने वाले संजय उइके ने बताया कि चयनित स्वयंसेवक बैतूल जिले की कला संस्कृति, पारम्परिक लोकनृत्य एवं लोकगीतों के साथ शिविर में हिस्सा लेंगे। शिविर में पूरे देश से 200 स्वयंसेविका हिस्सा लेंगे। इन स्वयंसेविका में से 8 का चयन 26 जनवरी नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए होगा।  इन्होने दी बधाई अंजली नागोरे की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ.राकेश तिवारी, राहुल सिंह परिहार, डॉ.गोपाल प्रसाद साहू, डॉ.शीतल खरे, वरिष्ठ स...
Image
 मतदान सबसे अनिवार्य कार्य एनएसएस ने रैली निकालकर किया मतदाताओं को जागरूक बैतूल। जेएच कालेज  में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता पर नारे लेखन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं रैली के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। रैली कॉलेज से कालापाठा तक रैली निकाली गई। यह अभियान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में निकाली गई। इस मौके पर एनएसएस के जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोगरे रैली को संबोधित करते हुए कहा की सभी को मतदान करना चाहिए। डॉ.डोंगरे ने कहा कि मतदान को सबसे अनिवार्य कार्य समझें और अपना कतव्र्य समझ कर मतदान अवश्य करें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू ने कहा की बिना लोभ लालच के मतदान करना चाहिए और मतदान को एक त्योहार के रूप मे मनाना चाहिए। डॉ.शीतल खरे ने कहा की मतदान के प्रति सभी 18 वर्ष से उपर के वयस्क व्यक्तियों को जागरुक होना चाहिए एवं अपने मतदान का शत प्रतिशत उपयोग करना चाहिए। रैली के दौरान फल, सब्जी विके्रताओं, दुकानदारों और राहगीरों को स्वयंसेवकों ने मतदान का महत्व समझाया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे बालकिशोर अमरुते, कोमल ...
Image
 सेना में रहते हुए देश की सेवा करना गर्व का क्षण:रिटायर्ड मेजर बच्चों को देश सेवा में जाने हेतु जानकारी दी बैतूल। बच्चों के भविष्य और देश भक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य को लेकर सरस्वती विद्या मन्दिर कालापाठा में कक्षा 10वीं के बाद एनडीए से भारतीय सेना में पायलट, इंजीनियर, अफसर कैसे बन सकते हैं इसकी जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य वक्ता रिटायर्ड मेजर एआर कटरे जिन्होंने इण्डियन आर्मी उल्लेखनीय है कि श्री कटरे ने सेना में अपनी 32 वर्ष सेवा दी है जिसमें 10 वर्ष ईएमसी सेन्टर भोपाल में सेवा प्रदान की व 1999 के कारगिल युद्ध में भी सम्मिलित रहे। बच्चों को देश सेवा में जाने के लिए प्रेरित करते हुए अपने उद्बोधन में श्री कटरे ने कहा कि सेना में रहते हुए देश की सेवा करना गर्व का क्षण होता है। उन्होने कहा कि नेशनल डिफेंस एकेडमी साल में दो बार परीक्षा कराती है यह परीक्षा अप्रेल व सितम्बर में आयोजित होती है इस परीक्षा हेतु सोलह वर्ष छ: माह से उन्नीस वर्ष छ: माह तक की उम्र वाले बच्चे सम्मिलित हो सकते हैं। भौतिक, रसायन, गणित विषय का ज्ञान रखने वाले के हष्ट-पुष्ट, स्वस्थ नौजवान बच्चे जनरल एबि...
Image
 जरूरतमंदों की भी हर्षोल्लास से मनेगी दीपावली, अब उन्हें नही लगेगी ठंडी श्री योग वेदांत सेवा समिति व महिला उत्थान मंडल ने आयोजित किया भंडारा फोटो- बैतूल। सबका मंगल सबका भला करने वाले पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति व महिला उत्थान मंडल बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के पूर्व भंडारे का आयोजन किया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि ग्राम पंचायत अनकावाड़ी के आदिवासी ग्राम घोड़ावाड़ी में महिला उत्थान मंडल द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कम्बल के साथ दीपावली को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए मिठाई, फल, वस्त्र, दीपक, तेल, बाती, नमकीन पैकेट के साथ छोटे बच्चों को लेखन सामग्री और सत्साहित्य आदि का भी वितरण किया गया एवं हरिनाम संकीर्तन कराते हुए बच्चों में सुसंस्कारों का सिंचन किया और युवाओं को संकल्प करवाके व्यसन मुक्ति के उपाय भी बताए गए। महिला उत्थान मंडल बैतूल की संरक्षक श्रीमती सुनीता आनेराव ने बताया कि दीपावली से पूर्व देश भर की समितियों व आश्रमों के अलावा बैत...
Image
 राहुल परते प्रदेश सचिव बने बैतूल। कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आदेशानुसार मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव व राष्ट्रीय सचिव मानसिंह राठौर की सहमति से डॉ.विक्रांत भूरिया द्वारा राहुल परते को मप्र युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ती पर जिला प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी, विधायक सुखदेव पांसे, जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, विधायक निलय डागा, प्रदेश सचिव समीर खान, विधायक धरमु सिरसाम, आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम व शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।  इन्होने दी बधाई इनकी नियुक्ति पर राकेश रक्कु शर्मा, डॉ.सुनील पंवार, शिवांश शर्मा, शुभम मालवीय, चेतन नागले, सुदेश मालवीय, राजा शर्मा, मोनू वाघ, मोहसीन पटेल, योगेश गुप्ता, संतोष यादव, राहुल लोहाडिय़ा, संजय साहू, विशाल धुर्वे, विजय पारधी, मुकेश झारे, प्रशांत राजपूत, गोविंद साहू, राजेश कडम्बे, निक्की मालवीय, मो.बिस्मिल, मो.सूफी, मो.दानिश, देवेन्द्र शिवहारे, शादाब खान, मो.आकीब, मो.शेख रहमान, शेख शादिब, अजय सलाम, चिन्टू मोर्य, रोहित चावड़े, विशाल धुर्वे, पंकज पटेल, पुनीत साहू, पप्पू...
Image
शस्त्र और शास्त्र एक दूसरे के पूरक एएचपी ने किया शस्त्र पूजन बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने राम मंदिर रामनगर में शस्त्र पूजन किया। शस्त्र पूजन मंदिर के पुरोहित पंडित प्रवीण शर्मा के द्वारा विधि विधान से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस मौके पर पंडित शर्मा ने कहा कि शस्त्र पूजन का उल्लेख हिन्दू ग्रंथों में मिलता है जो हमारी परंपरा का हिस्सा है। जिसमें हम शस्त्र और शास्त्र दोनो को समतुल्य महत्व देते हैं। जिला महासचिव मुकेश वरवड़े ने कहा कि शस्त्र की महत्ता शास्त्र के साथ ही है। यह दोनो एक दूसरे के पूरक हैं। जिला उपाध्यक्ष सोहनलाल राठौर ने कहा कि  नगर अध्यक्ष शैलेष चंदेलकर ने कहा कि हिन्दू शास्त्रों के अनुसार किसी भी देवी-देवताओं ने दमन के लिए नहीं बल्कि अमन और न्याय के लिए शस्त्र उठाए थे। इस अवसर पर सागर शेषकर, सारंग ठाकुर, छोटू पंवार, अमित शर्मा, राकेश वराठे, मानव वरखड़े सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Image
नपा की उदासीनता के चलते  बहुमूल्य पानी मुख्य मार्गो पर बह रहा बैतूल। जब रोम जल रहा था तब नीरो चैन की बंसी बजा रहा था। ऐसा ही कुछ शहर में देखने को मिल रहा है। गंज प्रायमरी स्कूल से बाबू चौक तक मुख्य मार्गो से पाईप लाईन फूटी हैं जिसके कारण पानी बहकर रोड पर आ रहा है। गौरतलब है कि पुराने ट्रेक रिकार्ड को देखते हुए कुछ दिनों के बाद ही पानी की कमी को झेलना पड़ सकता है। ऐसे में पानी का व्यर्थ बहना नगर पालिका परिषद की लापरवाही को दर्शाता है। वार्डवासी ने बताया कि मौखिक रूप से सीएमओ ओपी भदोरिया से विगत 10-15 दिनों पहले निवेदन किया गया था। साथ ही सीएम हेल्प लाई में शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है, परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। जब शहर के मुख्य मार्गो पर यह आलम है तो अन्य जगह का क्या हाल है समझा जा सकता है। अभी भी एक दिन की आड़ में नल आ रहें हैं। रोज पानी की आपूर्ति नहीं करना दर्शाता है कि पानी पर्याप्त नहीं है तो ऐसे में पानी को व्यर्थ बहने देने समझ से परे है और स्थानीय जनप्रतिनिधि का मौन भी सवालिया निशान पैदा करता है। बनने वाली है यहां टू वे सडक़ कॉलेज चौक से मस्जिद चौक तक टू वे सडक़ बनने व...
Image
 घोरसे को मिली पीएचडी बैतूल। जेएच कॉलेज में रसायन शास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ प्रो.मनोज कुमार घोरसे को पीएचडी की उपाधि मिली है। श्री घोरसे को ‘फाईटोकेमिकल स्टेडी ऑफ मेडिसनल आईलसीड प्लांट लीनम यूसिटाटिसिमम एंड गजोटिया एबिसिनिका विथ स्पेशल रिफरेंस टू काम्प्रेटिव पोटेन्सी’ विषय पर शोध उपरांत यह पीएचडी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई है। ग्राम आठनेर के कृषक भगवान सिंह घोरसे एवं माता श्रीमती मुन्नी बाई घोरसे के पुत्र श्री घोरसे ने यह पीएचडी शासकीय नर्मदा कॉलेज नर्मदापुरम के  प्राध्यापक डॉ.एसके उदयपुरे और गाईडेंस में व सहायक मार्गदर्शक जेएच कॉलेज के प्राध्यापक डॉ.जीपी साहू के कोगाईडेंस में पूर्ण की है। इनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ.राकेश तिवारी, विभागध्यक्ष प्रो.ओपी खत्री, डॉ.एकनाथ निरापुरे, प्रो.महेन्द्र सलाम, डॉ.युगलकिशोर सरले, प्रो.दुर्गेश राने, मंगल धुर्वे, विजय राठौर, निखिल वर्मा, नीरज ठाकुर, डॉ.अनिता धुर्वे, कॉलेज स्टॉफ सहित ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है। 
Image
हर्षोल्लास से मनाया बापूजी का आत्मसाक्षात्कार दिवस  बैतूल। संत श्री आशारामजी बापू के 60 वें आत्मसाक्षात्कार दिवस पर श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के तत्वावधान में चिखलार स्थित आश्रम में अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए। इस मौके पर समिति के संरक्षक राजेश मदान  ने बताया कि कार्यक्रम अंतर्गत पादुका पूजन, मानस पूजन, ध्यान, प्रार्थना व पूज्य बापूजी के ऑडियो सत्संग का आयोजन हुआ। साथ ही बापूजी की शीघ्र ससम्मान रिहाई व आयु, आरोग्यता, यश, कीर्ति, पुष्टि में वृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना और महाआरती कर प्रसाद वितरण किया। जिसके बाद जरूरतमंद बच्चों को मिठाई और फल वितरित किए गए। पूरे विश्व में हर वर्ष संत श्री आशारामजी बापू का आत्मसाक्षात्कार दिवस विश्व सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे ध्यान रखते हुए ही ऐसे अवसरों पर समिति द्वारा जरूरतमंदों को भोजन, फल, मिठाई व दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं वितरित कर नि:स्वार्थ भाव से सेवा की जाती है। आयोजन के बाद सेवाकार्यो के विषय में विचार विमर्श किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों साधक भाई बहन शामिल हुए सभी ने एक दूसरे को आत्मसाक्षात्कार दिवस की ब...
Image
 दुर्गा चौक पर महामाई की हुई स्थापना 20 को निकलेगी भव्य शिव बारात बैतूल। नवरात्र आते ही जिले में अनकों स्थानों पर मां दुर्गा की स्थापना की जा रही है। विगत 43 वे वर्षों से लगातार श्री गणेश रामायण मण्डल द्वारा दुर्गा चौक गर्ग कॉलोनी में  महामाई स्थापना जाती रही है। इस वर्ष भी मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई है। आयोजन समिति के भैयालाल नानकर ने बताया कि मां दुर्गा जी के नाम से ही गर्ग कॉलोनी के चौक का नाम दुर्गा चौक के नाम से पहचाना जाता है। इन नवरात्र में प्रतिदिन अनेक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हवन-पूजन, भंडारा आदि निरंतर शरद पूर्णिमा तक किए जाते है। नवरात्र के छठवें दिन 20 अक्टूबर को प्रतिवर्षानुसार भव्य शिव बारात निकालकर दुर्गा चौक संपन्न कराई जाएगी। रामलु दुपल्ली ने बताया कि बैतुल जिले के श्रद्धालु दुर्गा चौक पर माता जी के दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाभ लेने दूर-दूर से श्रद्धालु आते है। श्री गणेश रामायण मण्डल के सदस्य अशोक मिश्रा ने सभी से दर्शन लाभ लेने का आग्रह किया है। 
Image
 सर्वपितृ अमावस्या को चिखलार आश्रम में हुआ सामूहिक श्राद्ध सैकड़ों लोग हुए शामिल बैतूल। सनातन हिंदू धर्म के शास्त्र अनुसार पितरों की तृप्ति व प्रसन्नता के लिए अधिक से अधिक लोगों को सर्वपितृ अमावस्या पर शास्त्रीय विधि से श्राद्ध तर्पण का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा शनिवार को संत श्री आशारामजी बापू आश्रम रानीपुर रोड़ चिखलार में ब्रह्मचारी ब्राह्मण के मार्गदर्शन में सामूहिक श्राद्ध तर्पण का आयोजन किया गया। समिति संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि आश्रम में पूर्ण विधि विधान से सामूहिक श्राद्ध और भंडारा किया गया। जिसमें जिले भर से सैकड़ों साधक भाई बहन शामिल हुए। साथ ही पितृ पक्ष से जुड़ी गलत धारणाओं का सही समाधान भी बताया गया। श्राद्धकर्ता प्रात: ही आश्रम पहुंचना शुरू हो गए जिन्हे सभी प्रकार की पूजन सामग्री वहीं प्रदाय की गई थी। श्राद्ध तर्पण के बाद समिति द्वारा आश्रम में सभी श्राद्धकर्ताओं के भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। अब हर वर्ष आश्रम में व्यापक रूप में आयोजन किया जाएगा। श्री मदान ने बताया कि 16 अक्टूबर सोमवार को चिखलार स्थित आश्रम में ही दोप...
Image
 प्रदर्शनी में 200 बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा बैतूल। चित्रकला प्रदर्शनी बच्चों को अपने कला दिखाने का सर्वोत्तम मंच है। जिसमें कला को जानने वाले चित्रों की प्रशंसा ही नहीं करते कमियां भी बताते हैं जिससे कलाकार को निखरने में सहायता मिलती है। आरडी पब्लिक स्कूल में भव्य चित्रकला प्रदर्शनी का स्कूल की डायरेक्टर रितु खंडेलवाल की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। जिसमें लगभग 200 बच्चों ने अपनी कलाकृतियों प्रस्तुत की। युवा चित्रकार श्रेणिक जैन ने बताया की सभी बच्चों ने बखूबी अपनी भावनाओं को कैनवास के माध्यम से व्यक्त किया है। प्रदर्शनी में विभिन्न कैटेगरी में 16 अलग-अलग अवार्ड दिए गए हैं। अवार्ड पेंटिंग में कार्य कुशलता के आधार पर वितरित किए गए। शिक्षिका उमा सोनी ने बताया की सभी की पेंटिंग एक से बड़ कर एक रही और सभी ने बखूबी मेहनत कर इन्हें कैनवास पर उतारा। जिसमें कुछ पेंटिंग का चयन करने के लिए पेरेंट्स का भी योगदान रहा। जहां एक और प्रदर्शनी चल रही थी वहीं पर एक नन्हे बच्चों के समूह ने लाई पेंटिंग का भी प्रदर्शन किया। संबोधी पांडा, भूमि साहू,अव्या बंसल, अनुज्ञा खेड़ले, पीहू माथुरकर, स्वरापा...
Image
 माता मंदिर दुर्गा उत्सव समिति का हुआ गठन सुमित मालवीय अध्यक्ष, प्रियेश भावसार सचिव बने बैतूल। माता मंदिर समिति खंजनपुर की दुर्गा उत्सव को लेकर माता मंदिर में बैठक रमेश चन्द्र मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें प्रतिवर्षानुसार दुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाने पर विचार विमर्श किया गया और समिति का गठन किया गया। जिसमें सुमित मालवीय को अध्यक्ष, प्रियेश भावसार सचिव, सिद्धांत मालवीय उपाध्यक्ष, गौरव मालवीय कोषाध्यक्ष, अमन सोनी सहसचिव और कार्यकारिणी सदस्यों में संतोष सोनी, योगेश सोनी, नरेन्द्र सोनी, अनिल पांडे, निक्की राठौर, कल्पेश भावसार, शिरिष मालवीय, मंटू वर्मा, भूपेन्द्र राजपूत, कीर्ति भावसार, ओमप्रकाश सोनी का मनोनयन किया गया। बैठक में विशेष रूप से नर्मदा मालवीय, विजय मालवीय, धमेन्द्र मालवीय, देवेन्द्र मालवीय, संजय भावसार, मोहित मालवीय, संदीप सोनी, मनोज मालवीय, योगेश मालवीय, रमाकांत अवस्थी सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 
Image
 लकड़ी के टुकड़ों से बनाया आकर्षक आर्ट पीस बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल की कला शिक्षिका उमा सोनी ने अपने गुरु एवं युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में लकड़ी में कार्विंग और कटिंग कर उसे बहुत ही आकर्षक पक्षी व स्टैंड के रूप में तैयार किया है। जो देखने में बहुत ही मनमोहक लग रहा है। उमा सोनी का कहना है कि घर में लगभग किसी ने किसी रूप में लड़कियां पड़ी रहती है जो जला दी जाती है या फेंक दी जाती है। यदि उसे जला दिया जाए तो प्रदूषण होता है और फेंक दिया जाए तो कोई उपयोग में नहीं आती। परन्तु उसमें थोड़ी सी कलाकारी की जाए तो वह बहुत ही आकर्षक व सुंदर सामग्री के रूप में परिवर्तित की जा सकती है। जिसे सजावटी सामान के रूप में उपयोग किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि भारत में लकड़ी पर कारीगरी की बहुत पुरानी परंपरा रही है परन्तु अब यह कलाकारी लुप्त होती जा रही है। यह अच्छे संकेत है कि युवा कलाकार फिर से इस दिशा में काम कर रहें हैं। उमा के इस आर्ट पीस की सभी सराहना कर रहे हैं। 
Image
 डॉ.अशोक साबले के चौक का सौंदर्यीकरण किया जाए क्षत्रिय लोन्होरी कुन्बी समाज महिला संगठन ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। क्षत्रिय लोन्होरी कुन्बी समाज महिला संगठन के तत्वावधान में स्व.डॉ.अशोक साबले चौक का सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर सीएमओ नगर पालिका परिषद और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रेखा बारस्कर ने बताया कि पूर्व विधायक और मंत्री स्व.अशोक साबले के नाम से स्थापित भगतसिंह वार्ड स्थित डॉ.अशोक साबले चौक का सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई है कि क्षत्रीय लोन्हारी कुन्बी समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चौक की यथा उचित रूपरेखा तैयार कर शीघ्र सौंदर्यीकरण किया जाए। इस अवसर पर जमुना पंडाग्रे लता कनाठे, वंदना काले, कल्पना चढ़ोकर, सिद्धलता महाले, सोनु धोटे, मनीषा कनाठे, प्रवीणा कुबडे, सोनाली वागद्रे, मोनिका धोटे, दीपमाला धोटे सहित समाज की महिलाएं मौजूद थे। 
Image
 भगत सिंह सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारी धूमधाम से मनाई भगतसिंह जयंती बैतूल। शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर गुरूवार भगत सिंह चौक पर भगतसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में उनके विचारो और बलिदान को याद करते हुए उनके श्री चरणों में  पुष्पांजलि अर्पित की गई। सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों की ओर से वयोवृद्ध 99 वर्षीया श्रीमती शकुंतला भाटिया  के द्वारा भगत सिंह की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित किए गए। सैनानी परिवारों की ओर से अजय मिश्रा ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्रो.शंकर सातनकर ने भगत सिंह के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम के संयोजक रमेश भाटिया ने जालियां वाला बांग की हृदय विदारक घटना को याद करते हुए श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सैनानी परिवारो की ओर से राजेंद्र लाहाटे, दीपक आंबेकर, जगदीप वर्मा, राजेश जोशी, मधुकर वर्मा , बिजेंद्र भाटिया , अरविंद प्रकाश भाटिया, अनिल भुसारी चिचोली उपास्थित रहे। मसीही परिवार की ओर से दिनेश जोसेफ, सिख परिवार की ओर से दलजीत सिंह अरोड़ा, लक्की साहनी, बं...
Image
 दुर्गा चौक के राजा के दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु बैतूल। हनुमान नगर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा गणेश जी आकर्षक प्रतिमा प्रतिवर्षानुसार दुर्गा चौक, गर्ग कॉलोनी में विराजित की गई। जबलपुर के कलाकारों द्वारा बनाई गई इस प्रतिमा के समक्ष रोजाना गणेश जी की आरती के साथ साथ भारत माता की आरती की जा रही है। इस पंडाल में आकर्षक झांकी एवं चौक पर साज सज्जा की गई है। जिसे देखने के लिए जिले से दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे है। समिति के मूकेश कीरोंदे ने बताया कि कल गुरूवार भण्डारा एवं 29 को भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। समिति में अश्विनी ठाकुर, राहुल नानकर, मूकेश मंडल, विक्की सावरकर, यशराज पाल, रोशु नानकर, बंटी मिश्रा, शिवा गुप्ता, रितेश मण्डल, मोंटी मण्डल, विशाल हलदर, मेघराज पाल, तुषार धोटे, प्रितेश मालवी, संदीप गुप्ता, श्रेयांस ठाकुर, सारंग सिंह चौहान, कन्हैया किरोदे , कैलाश नानकर ने सभी से दर्शन लाभ लेने का आग्रह किया है।