भगत सिंह सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारी
धूमधाम से मनाई भगतसिंह जयंती
बैतूल। शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर गुरूवार भगत सिंह चौक पर भगतसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में उनके विचारो और बलिदान को याद करते हुए उनके श्री चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों की ओर से वयोवृद्ध 99 वर्षीया श्रीमती शकुंतला भाटिया के द्वारा भगत सिंह की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित किए गए। सैनानी परिवारों की ओर से अजय मिश्रा ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्रो.शंकर सातनकर ने भगत सिंह के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम के संयोजक रमेश भाटिया ने जालियां वाला बांग की हृदय विदारक घटना को याद करते हुए श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सैनानी परिवारो की ओर से राजेंद्र लाहाटे, दीपक आंबेकर, जगदीप वर्मा, राजेश जोशी, मधुकर वर्मा , बिजेंद्र भाटिया , अरविंद प्रकाश भाटिया, अनिल भुसारी चिचोली उपास्थित रहे। मसीही परिवार की ओर से दिनेश जोसेफ, सिख परिवार की ओर से दलजीत सिंह अरोड़ा, लक्की साहनी, बंटी गौतम, सुरिंदर सिंह सलूजा, अस्मित सिंह, सोहन सिंह, मुस्लिम समाज की ओर से रिदवान अली,आशिक अली, सलीम पटेल, गणमान्य नागरिक प्रदीप खंडेलवाल, यादोंराव कुंभारे, नारायण मिश्रा, हेमन्त पगारिया, मनीष दीक्षित, अमरीश शर्मा, दीपक नामदेव, नंदकिशोर घोटेकर, आलोक झरबडे, लक्ष्मी नारायण मालवीय, प्रवीण तिवारी, गुड्डु जोशी 75 क़दम के साथी नवल सिंह ठाकुर, चन्द्र प्रकाश भाटिया, राजेश जोशी, इंदरप्रीत सिंह इंदी वालिया, सुखजीत सिंह, शंकर चावरिया, और बड़ी संख्या मे मुस्लिम समुदाय के नागरिक गणों ने उपस्थित होकर शहीद ए आजम भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। तंबाकू का सेवन त्यागने वाले शब्बीर भाई का नागरिक अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र कवि प्रो.चंद्र शेखर त्रिपाठी ने अपनी ओजस्वी वाणी मे वीर रस की कविता का पाठ किया। आनंद प्रजापति भगत सिंह को भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारियों में से थे। बाली सरदार और पप्पी शुक्ला ने कहा कि भगत सिंह अच्छे वक्ता, पाठक व लेखक भी थे। उन्होंने कई पत्र-पत्रिकाओं के लिए लिखा व संपादन भी किया। उनकी मुख्य कृतियां, एक शहीद की जेल नोटबुक, सरदार भगत सिंह:पत्र और दस्तावेज, भगत सिंह के संपूर्ण दस्तावेज हैं। तपन मालवीय और मुकेश वर्मा ने भगत सिंह को याद करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का भावपूर्ण संचालन सुरेंद्र मानेकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्नू जसूजा की ओर से लगातार आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम मे उपस्थित जनसमुदाय ने मिलादुलनबी के अवसर पर जुलुस पर पुष्प वर्षा कर भाईयो बेटियों का स्वागत किया गया। आयोजन समिति कार्यक्रम के लिए सहयोग के नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्कर का आभार व्यक्त किया गया।

Comments
Post a Comment