सडक़ पर घूम रहे आवारा पशु बने जान का खतरा
पशु मालिकों पर कड़ी कार्यवाही की जाए
शिवसेना (यूबीटी) ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। शहर में घूम रहे आवारा पशु गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन रहें हैं। इसी मुद्दे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में शिवसेना की युवा विंग के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र छिपने ने बताया कि शहर की सडक़ों पर आवारा पशु घूम रहें हैं। जो दुर्घटना ग्रस्त होकर स्वयं घायल हो रहें हैं या मर जाते हैं साथ ही जिस वाहन से टकराते हैं उससे वाहन चालक भी बूरी तरह चाटिल हो जाता है। निक्की राजपूत और मोनू मेहरा ने बताया कि आवारा पशुओं को शासन द्वारा संचालित गौशाला में या जिले के अन्य गौशालाओं में भिजवाया जाए। सोनु बेसरे और मयंक ठाकुर ने बताया कि आवारा पशु मालिकों को मुनादी के मध्यम से अवगत करवाया जाए। इसके पश्चात पशु पालकों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही एवं पैनाल्टी लगाई जाए। लक्की यादव और मोनू यादव ने बताया कि बैतूल के आम नागरिकों की वर्षो पुरानी मांग है जिसे प्रशासन ने आज तक गंभीरता से नहीं लिया है और प्रशासन की लापरवाही के कारण कई बुजूर्ग, महिलाएं, बच्चों सहित आमजन का जीवन खतरे में है। ज्ञापन में मांग की है कि उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए जनहित में पशु मालिकों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए आवारा पशुओं को गौशाला पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर कुलदीप यादव, राज यादव, तास्वी यादव, रोहन यादव, मोहित यादव, अजय डोंगरे, अंकित केकतपुरे, प्रकाश सूर्यवंशी, पवन यादव, कलश यादव, शशांक राजपूत, आकाश पंवार,भूपेन्द्र तावड़े, गब्बु पंवार, अक्षय चौहान, पलक सिसोदिया आदि शिवसैनिक मौजूद थे।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment