दीपावली से पूर्व जरूरतमंदों को कम्बल, मिठाई व सत्साहित्य वितरित किया श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा की गई सेवा से जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी बैतूल। देश भर में दीपावली का पर्व सभी हर्षोल्लास से अपने परिजनों के साथ तो मनाते है किंतु समाज सेवा में अग्रणी जिले की संस्था श्री योग वेदांत सेवा समिति, बैतूल के साधक संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से प्रतिवर्ष दीपावली पर आदिवासी क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच जाकर उन्हें कम्बल, मिठाई, वस्त्र, दीपक, तेल, बाती व सत्साहित्य के साथ दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं वितरित करके ही दीपावली मनाते है। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि दीपावली जैसे हर्षोल्लास के पर्व पर कोई भी जरूरतमंद मायूस न हो सभी के चेहरे खुशी से खिले रहें इस बात को ध्यान रखते हुए समिति द्वारा पूज्य बापूजी की प्रेरणा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिले के ग्राम बोदल पठार में सैंकड़ो जरूरतमंदों व बुजुर्गों को कम्बल, मिठाई आदि के साथ दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं वितरित की गई सर्वप्रथम महिला उत्थान मंडल की अध्यक्ष सुनीता अनेर...
Posts
Showing posts from October, 2021
- Get link
- X
- Other Apps
खुशियां बांटने से बढ़ती है ब्युरो ने लगाया खुशियों का मेला बैतूल। खुशियां बांटने से बढ़ती है यही थीम को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एनएचआरएसीएसीबी) द्वारा पंजाबी धर्मशाला गंज में खुशियों का मेला आयोजित किया। मेला ब्युरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं ब्यूरो की राष्ट्रीय महिला उपसचिव मीना खंडेवाल के नेतृत्व में खुशियों का मेला का आयोजन हुआ। ब्युरो के सदस्यों ने दीपावली पर स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखते हुए साफ सफाई करवाने का भी निर्णय लिया है। खुशियों के मेले में ब्युरो के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को मात्र 10 रूपए में जरूरत का सामान जैसे कपड़े, बर्तन, क्रॉकरी आदि वितरित की। यह धन...
- Get link
- X
- Other Apps
मालवीय अध्यक्ष चिकाने सचिव बने मप्र शिक्षक संघ मुलताई के चुनाव संपन्न मुलताई। मप्र शिक्षक संघ मुलताई तहसील के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। चुनाव संयोजक अशोक बोरखड़े के मार्गदर्शन में निर्वाचन अधिकारी केएल चौधरी एवं पर्यवेक्षक सुनील कुमार कवडक़र संपन्न कराए गए। जिसमें तहसील अध्यक्ष बीआर मालवीय, फुस्या पंवार उपाध्यक्ष, सचिव बल्लू चिकाने, सहसचिव अशोक बोडख़े, तहसील कोषाध्यक्ष सहदेव सातपुते, जय प्रकाश परिहार श्रीमती सुनीता नागले, देव राव अड़लक संतोष शिवहरे कार्यकारिणी सदस्य व मनोनीत सदस्य के रूप में अजय गांवड़े दिनेश अवस्थी निर्वाचित हुए। इनके मनोनयन पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी है।
- Get link
- X
- Other Apps
बच्चों ने स्वयं बनाकर किया रावण दहन बैतूल। प्रायमरी स्कूल के पास गणेश वार्ड में मोहल्लों के बच्चों ने रावण का पुतला बनाकर उत्साह के साथ दहन किया। इस मौके पर श्रीमती अर्चना आम्बेकर व प्रीति दुबे ने बताया कि यह रावण दहन स्टेडियम में रावण दहन के पश्चात ही होता है। श्रीमती अपराजिता भार्गव, दिपाली शर्मा व प्रिया भार्गव ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को हमारे धर्म का ज्ञान होता है और वे उत्साह से त्यौहारों में हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीरंग आम्बेकर, प्रथा दुबे, अगस्तय भार्गव, कर्णिक शर्मा, त्रिजल शर्मा, कस्तुरी मिसर,अयांश भार्गव वैभवी मिसर का सराहनीय योगदान रहा।
- Get link
- X
- Other Apps
देवी जागरण में झूमें श्रोता, वृद्धजनों का किया सम्मान चरण पखारकर शाल श्रीफल भेंटकर पूजन किया बैतूल। वैसे तो हर नवरात्रि उत्सव के दौरान देशभर में देवी जागरण का आयोजन किया जाता है किंतु टैगोर वार्ड में विघ्नहर्ता गणेश मंडल द्वारा आयोजित मां कालका जागरण मंडली के देवी जागरण में कुछ अनूठा ही कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भजन गायिका सविता मिश्रा, सुरेश रामपूरे, सुनील चरडे, अरुण परिहार व दीक्षा साहू के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के चरण पखार, तिलक लगाकर, शाल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया और आशीर्वाद लिया। विघ्नहर्ता गणेश मंडल के अनंत गोयल ने बताया कि आरती के बाद भजनों की प्रस्तुति के बीच श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने माता-पिता व बुजुर्गों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। मंडल के सभी सदस्यों ने बुजुर्गों के रूप में पधारे हरबंशलाल आहूजा, श्रीमती निर्मल आहूजा, दयाल सिंह रघुवंशी, श्रीमती लज्जा रघुवंशी, श्रीमती इंदुबाला खत्री गोविंदराव जैन, श्रीमती विमल जैन, सोमनाथ बतरा, श्रीमती लीला बतरा,एमपी अग...
- Get link
- X
- Other Apps
मप्र शिक्षक संघ के सभी ब्लाकों में चुनाव संपन्न बैतूल। मप्र शिक्षक संघ में ब्लाक स्तर पर चुनाव जिला संयोजक अशोक बोरखड़े के मार्गदर्शन में चुनाव संपन्न हुए। और सहसंयोजक दिलीप गीते ने बताया कि जिले के 6 ब्लाकों में चुनाव संपन्न कराए गए जिसमें आमला ब्लाक अध्यक्ष शिवशंकर सोनी, उपाध्यक्ष रामेश्वर यदुवंशी, सचिव अमरसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सुबेर यादव, सहसचिव गीता सोनी, सदस्य गणेश डोंगरे, सुरेश देशमुख, रामराव देशमुख, विनोदी लाल सूर्यवंशी, ललिता उईके, साहेबराव कोसे, बैतूल ब्लाक अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष उज्जवला जैन, कोषाध्यक्ष उदयराम धोटे, सचिव भगवंतराव वागदे्र, सहसचिव रमेश वरकड़े, कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला जैन, सुनीता रावत, अंजली सल्लाम, गंगा पाल, महेन्द्र गुदवारे, ओमप्रकाश भावसार, चिचोली ब्लाक अध्यक्ष गोकुल प्रसाद झरबड़े, उपाध्यक्ष अनिल गोस्वामी, सचिव सुभाष वाधवे, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सूर्यवंशी, सहसचिव मुकेश मासोदकर, कार्यकारिणी सदस्य डंगरू सिंह उइके, अजय सिंह गहलोत, शंकर कहार, आरती चतुर्वेदी, राजीव राठौर, रीना इवने, मुलताई ब्लाक अध्यक्ष सुनील कवडक़र, उपाध्यक्ष मनोहर भिकोंडे, सचिव द...