देवी जागरण में झूमें श्रोता, वृद्धजनों का किया सम्मान
चरण पखारकर शाल श्रीफल भेंटकर पूजन किया
बैतूल। वैसे तो हर नवरात्रि उत्सव के दौरान देशभर में देवी जागरण का आयोजन किया जाता है किंतु टैगोर वार्ड में विघ्नहर्ता गणेश मंडल द्वारा आयोजित मां कालका जागरण मंडली के देवी जागरण में कुछ अनूठा ही कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भजन गायिका सविता मिश्रा, सुरेश रामपूरे, सुनील चरडे, अरुण परिहार व दीक्षा साहू के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के चरण पखार, तिलक लगाकर, शाल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया और आशीर्वाद लिया। विघ्नहर्ता गणेश मंडल के अनंत गोयल ने बताया कि आरती के बाद भजनों की प्रस्तुति के बीच श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने माता-पिता व
बुजुर्गों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। मंडल के सभी सदस्यों ने बुजुर्गों के रूप में पधारे हरबंशलाल आहूजा, श्रीमती निर्मल आहूजा, दयाल सिंह रघुवंशी, श्रीमती लज्जा रघुवंशी, श्रीमती इंदुबाला खत्री गोविंदराव जैन, श्रीमती विमल जैन, सोमनाथ बतरा, श्रीमती लीला बतरा,एमपी अग्रवाल,श्रीमती सुशीला देवी अग्रवाल सदन आर्य श्रीमती कला आर्य, श्रीमती तारा बाई जोशी व श्रीमती जसोदा लुनिया का अभिनंदन किया। वार्ड के दिवंगत हुए बुजुर्गों में स्व.श्रीमती सुमित्रा देवी भल्ला व स्व.मदनलाल लुनिया की स्मृति में उनके परिवार के सदस्यों को शाल श्रीफल भेंट किया व कालका जागरण ग्रुप के संचालक जगदीश मालवीय व गायिका सविता मिश्रा का भी शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। साथ ही मंडल के सक्रिय सदस्य मोहन मदान के जन्मदिवस के अवसर पर गायिका सविता मिश्रा द्वारा तिलक व माता की चुनरी उड़ाकर उन्हें आर्शीवाद दिया। मंडल के अनंत गोयल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल के सभी सक्रिय सदस्य आशीष भल्ला,अमन इंगले,परम सलूजा, प्रभव अग्रवाल, अंकित पंवार,चारू मिश्रा,गगन जैन, मुकुल जैन, लक्की मदान, तानिया पटेरिया, पुनीत यतिन बतरा, पुलकित साहू, तानिया मदान,पूनम इंगले,नयन सलूजा, चेल्सी सलूजा, खुशी जैन, परि आर्य,यूशी मदान,भूमि भल्ला, भूमि टंडन, अंकिता खडसे सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी श्रद्धालु मौजूद थे।
Comments
Post a Comment