Posts

Showing posts from March, 2023
Image
 साहू समाज समिति सदर ने शोभा यात्रा का किया भव्य स्वागत बैतूल। गेंदा चौक से हजारों रामभक्तों ने डीजे की धुन पर, अखाड़े, लेाक नृत्य, मनमोहक झांकियों और लोकनृत्य के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा से पूर्व खप्पर आरती की गई जिसमें शहर के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी तारतम्य में साहू समाज समिति सदर द्वारा पद्मशेष नागदेव मंदिर सदर में शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें समाज की महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी की। इस मौके पर अध्यक्ष रामनाथ साहू और प्रचार मंत्री सूर्यकांत साहू ने बताया कि यह स्वागत समारोह प्रथम बार पद्मशेष नागदेव मंदिर में आयोजित किया गया जिसकी परंपरा अब भविष्य में आगे निरंतर जारी रहेगी।  इस अवसर पर समिति के सचिव रविन्द्र गुदवारे, संयोजक सुखदेव साहू, हरिराम साहू, बुधराव साहू, गोविंद प्रसाद साहू, सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद थे। 
Image
 देवेन्द्र लांगड़े जिला अध्यक्ष बने बैतूल। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद की बैठक विगत दिनों दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक पीएल पूनिया के आदेशानुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अशोक मसकोले की सहमति से, केन्द्रीय इस्तपात मंत्री व संरक्षक फग्गनसिंह कुलस्ते की अनुशंसा पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश मसकोले द्वारा देवेन्द्र लांगड़े को बैतूल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, किशोर सिंह परिहार,नवनीत मालवीय, हेमंत पगारिया, हेमंत वागद्रे, जिला अध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति कमल नागले, राजपूत समाज के सौरभ सिंह ठाकुर, जितेन्द्र शर्मा, छन्नु बेले, अरूण गोठी, राहुल क्षत्रपाल, महेश धोटेकर, राजकुमार नागले, राजेश गावंडे, पंकज साह,ू आशीष देशमुख, रविन्द्र खंडारे, रविन्द्र लोखंडे, दीपक कसारे, कृष्णा वानखेड़े, प्रकाश वानखेड़े, डॉ.रमेश काकोडिय़ा सहित ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।
Image
 नाली का पानी आवरफ्लो होकर सडक़ों पर बह रहा मुख्य मार्ग पर हालत खस्ता, बीमारियां बड़ रहीं बैतूल। गंज मस्जिद से बाबू चौक तक सडक़ किनारे नाली आवर फ्लो हो रहीं हैं जिससे पानी सडक़ों पर बह रहा है और बदबु के साथ बीमारियों को न्यौता दे रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान में वायरल किस कदर फैला हुआ है और नगर पालिका प्रशासन उदासीन नजर आ रहा है। स्थानीय रहवासी मनसुख भाई शाह ने बताया कि नाली की सफाई समय पर नहीं होती है और गंदगी का अंबार लगा रहता है। विदित भार्गव ने बताया कि यहां पर सब्जी बाजार भी लगता है और नाली का पानी बहने से बीमारियों का खतरा और बड़ जाता है। देवेन्द्र परिहार ने कहा कि यह शहर की मुख्य सडक़ है इसका यह हाल है तो फिर दूसरी जगह का तो सोचा भी नहीं जा सकता है। इरफान भाई ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों को कई बार दूरभाष पर संपर्क किया गया परन्तु वह हमेशा टाल देते हैं। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में मरीजों की लम्बी लाईनें लग रहीं हैं ऐसे में नगर पालिका परिषद बैतूल को चाहिए की वह तत्काल प्रभावी कदम उठाए जिससे गंदगी जनित बीमरियों पर लगाम लगाई जा सके।
Image
 भारत में महिलाएं प्राचीन काल से ही सशक्त :श्रीमती मीरा सिंग  बैतूल। यौर्स सोशल सोसायटी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना बैतुल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लीगल एडवाइजर वन स्टाप सेंटर एडवोकेट श्रीमती मीरा सिंग और विशेष अतिथी प्रदेशअध्यक्ष राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी महिला संगठन श्रीमती कविता मालवी मौजूद रहीं। इस अवसर पर मीरा सिंग ने महिला सशक्तिकरण विषय पर बोलते हुए कहा की भारत में महिलाएं प्राचीन काल से ही सशक्त रही हैं। 12 वीं सदी के बाद कुछ कुरुतियां आयी थी उस समय भी सशक्त महिलाओं के उदहारण मिलते है। आज भारतीय संविधान ने महिलाओं को विशेष अधिकार दिए हैं। महिलाओं के सतत विकास के लिए कार्ययोजना बनी हैं। बदलाव आ रहा हे पर यह बदलाव धीमा है। सिर्फ महिला दिवस पर ही नहीं वर्ष भर महिलाओं को अपने आप को सशक्त मानना चाहिए। श्रीमती कविता मालवी ने अपने सन्देश में कहा की महिलाएं समाज की वास्तविक वास्तुकार होती हैं। महिला के बिना पुरुष का अस्तित्व नहीं है। जन्म लेने के बाद सबसे पहले हम सभी का साक्षात्कार मां के रूप में एक महिला से ही ...
Image
 विश्व महिला दिवस पर महिला उत्थान मंडल ने सौंपा ज्ञापन  निर्दोष हिन्दू संत की शीघ्र रिहाई शीघ्र की जाए बैतूल। विश्व महिला दिवस के पूर्व पूज्य संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित महिला उत्थान मंडल व श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा निर्दोष हिंदू संत श्री आशारामजी बापू की शीघ्र ससम्मान रिहाई के लिए शुक्रवार को अपर कलेक्टर श्यामेन्द्र जायसवाल को महामहिम राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि महिला उत्थान मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रूपा विश्वकर्मा व अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि लोकहित में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले महापुरुष संत श्री आशारामजी बापू को एक षड्यंत्र के तहत झूठे आरोपों में फसाया गया है और इन आरोपों को सिद्ध करने के लिए न्यायालय के पास एक भी पुख्ता प्रमाण नहीं है। फिर भी निर्दोष बापूजी को आजीवन कारावास की सजा दे दी गई और दस वर्षों से एक दिन की भी जमानत या पेरोल नही दी गई जबकि बड़े-बड़े अपराधी दोष सिद्ध होने के बावजूद आजाद घूम रहे है। इसी प्रकार एक अन्य सुनियोजित षड्यंत्र के तहत दूसरे केस म...