उत्कृष्ट कार्यो के लिए डॉ.बड़वे हुए सम्मानित बैतूल। शासकीय अस्पताल में कुछ ऐसे डाक्टर्स आते हैं जो अपनी सेवा भावना और कौशल के कारण अमिट छाप छोड़ देते हैं। ऐसे ही डॉ.रमेश कुमार बड़वे रहें हैं। जिले में लगभग 30 वर्षो तक शल्य चिकित्सक के रूप में सेवाएं देने वाले डॉ.रमेश कुमार बड़वे को ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ सर्जन मध्यप्रदेश चेप्टर ने इंदौर में उनकी 39वीं ऐनुअल कॉन्फ्रेंस में मेडल देकर सम्मानित किया। यह सम्मान डॉ.बड़वे को गत वर्ष 2021 में उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि डॉ.बड़वे ने एक लाख पुरूष एवं महिला नसबंदी के आपरेशन किए है और बैतूल में सेवाएं देते हुए डॉ.बड़वे ने लगभग 30 हजार सामान्य सर्जरी भी कर चुके हैं। डॉ.बड़वे द्वारा सेवानिवृत्त होने के बाद भी बैतूल जिले से लगाव के कारण आज भी प्रति सप्ताह दो दिन नसबंदी हेतु अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं। डॉ.बड़वे के सम्मानित होने पर ईष्टमित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।