जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की नई साडिय़ां और कपड़े
सेवा कार्य कर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
बैतूल। कहा जाता है कि खुशिया बांटने से बड़ती है इसी उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू सेना हमेशा से अगृणी रही है और निरंतर सेवा कार्य करती रही है चाहे फिर वह कोरोना काल जैसी विषम परिस्थतियां ही क्यों ना हो। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह परमार के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार संगठन द्वारा सेवा कार्य किए गए। संगठन के विभाग महामंत्री राजकुमार सेमकर ने बताया कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिरों के सामने, रहेन बसेरा में परित्यागता, जरूरतमंद, गरीब, निराश्रित महिलाओं को नई साडिय़ा और कपड़े वितरित किए गए। जिला युवा सेना सह संयोजक अमित यादव ने बताया कि संगठन अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के जन्मदिवस सेवाभावी कार्य कर मनाता है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय एवं मध्य भारत प्रान्त अध्यक्ष पवन मालवीय ने बताया कि संगठन द्वारा रक्तदान, भोजन वितरण, सरकारी अस्पताल-वृद्धा आश्रम में भोजन वितरण, बेसाहारा लोगों को कपड़े वितरण, गौसेवा, कोरोना काल में जंगली लहसुन के तेल का वितरण, अपने व्यय पर लावारिश लाशों का शवदाह संस्कार जैसे अनेक कार्य किए जाते रहें हैं। मध्य भारत प्रान्त प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे एवं विभाग उपाध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि यह संगठन का 271वां सेवा कार्य है। विभाग उपाध्यक्ष मनिष मालवीय एवं आकाश राठौर ने बताया कि यह सेवा कार्य निरंतर चालू रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Comments
Post a Comment