Posts

Showing posts from June, 2025
Image
 बारिश से पूर्व हो सडक़ों की मरम्मत की जाए जर्जर सडक़ों के मुद्दे पर एनएचआरएसीएसीबी ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एनएचआरएसीएसीबी) की महिला इकाई ने जिले में सडक़ों की बदहाल स्थिति को लेकर जनहित में ब्युरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता की मंशानुसार और राष्ट्रीय महिला सचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में मीना खंडेलवाल ने बताया कि आमला रोड, आठनेर मार्ग, जौलखेड़ा से चिचोली की ओर जाने वाले मार्ग सहित कई ग्रामीण संपर्क सडक़ों की अत्यंत दयनीय स्थिति में है बारिश के मौसम में इन सडक़ों की हालत और भी भयावह हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है तथा स्कूली बच्चों, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन सेवाओं की पहुंच प्रभावित हो रही है। ब्यूरो की सक्रिय सदस्य ममता दहाके ने कहा कि हमारी मांग है कि जर्जर मार्गों का तत्काल सर्वे व मरम्मत, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्राथमिकता पर तत्काल सुधार और जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया जाए। उल्लेखनीय है कि एनएचआरएसीएसीबी समाज के उपेक्षित वर्गों की आवाज़ उठ...
Image
 बारी बरई समाज ने अंशिका को किया सम्मानित बैतूल। विगत दिनों जेईई एडवांस के नतीजे घोषित हुए जिसमें अंशिका संजीव राजस ने जेईई एडवांस 2025 में ऑल इंडिया रैंक 5692 हासिल की। इस उपलब्धि से जिले और बारी समाज का नाम रोशन किया। इनकी इस उपलब्धि पर बारी बरई समाज संगठन के तत्वावधान में गुलाबराव पानकर के निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अंशिका को फूल माला पहनाकर, प्रमाण पत्र भेंट कर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समाज के जिला अध्यक्ष गुलाबराव पानकर ने कहा कि अंशिका समाज के छात्र-छात्राओं के लिए रोल मॉडल है। दीपक गुजर और बबलू राजश ने कहा कि अंशिका ने दिखा दिया है कि मेहनत से कोई भी उपलब्धि पाई जा सकती है। इस अवसर पर केशव सातपुते,संजय राउत, सुनील वसुले, निलेश पानकर, गणेश दारोकार, नंदकिशोर दाढे,भैसदही अध्यक्ष गजानन असवार  एवं महिलाओं, अर्चना राजस, आशा पानकर, सुषमा दारोकार,नूतन राजश, ममता पानकर, ललिता पानकर, कविता वसुले सहित समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 
Image
 क्लब फुट डे मनाया, 6 बच्चों की कास्टिंग बैतूल। क्लब फुट के अवसर पर जिला अस्पताल में स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र में क्लब फुट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 6 बच्चों की कास्टिंग भी कराई गई। जिससे उन्हें पैरों की विकलांगता से मुक्ति मिल सकेगी। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.रूपेश पद्माकर और डॉ.प्रकाश चंदेलकर ने बताया कि मप्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विश्व क्लब फुट (पैरों की  जन्मजात विकलांगता) दिवस को जागरूकता माह के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले को क्लब फुट रोग से मुक्त करने के निर्देश जारी करने के साथ ही जन जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भागीदारी करने हेतु क्लब फुट से ग्रसित 6 बच्चों को लेकर अभिभावक पहुंचे जिनके पैरों पर कास्टिंग कराई गई और एक बच्चे को विशेष प्रकार के जूतो का वितरण किया गया। जिससे तीनों बच्चों को पैरों में विकलांगता से मुक्ति मिल सकेगी। संस्था की कविता मालवीय ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिलेटिंग क्लब फुट मुम्बई के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर संस्थ...
Image
 प्रकृति का संरक्षण से ही संभव मानवता का संरक्षण: ब्रह्माकुमारीज प्रकृति ने सुंदर पर्यावरण दिया, हमने अनेक गलतियों से उसे दूषित किया:हेमंत खंडेलवाल बैतूल। प्रकृति ने बहुत सुंदर पर्यावरण हमें दिया परन्तु हमने अपनी अनेक गलतियों से उसे दूषित किया, पर्यावरण को पुन: संरक्षित करके हमें शुद्ध वातावरण का निर्माण करना है यह बात विधायक हेमंत खंडेलवाल ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदीजी ने कहा कि हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के हमें पौधारोपण करने के साथ ही प्रकृति को भी सकारात्मक विचारों द्वारा शुद्ध बनाने की आवश्यकता है। पर्यावरण को संरक्षित करके ही हम अपने जीवन को सुरक्षित कर सकते है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक हेमंत खंडेलवाल, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला बैतूल डॉ.जगदीश घोरे, डॉ मनीष लश्करे,डॉ.कृष्णा मौसिक, डॉ.विनय सिंह चौहान, डॉ.जयदीप पोपली, श्रीमती पुष्पलता साबले, बैतूल सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी, ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे...
Image
 कोटवारों ने वर्दी लेने से किया इंकार कोटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। कोटवार संघ घोड़ाडोंगरी द्वारा कोटवार वर्दी और अन्य सामग्री गुणवत्ता के विषय में कलेक्टर बैतूल के नाम से तहसीलदार घोड़ाडोंगरी को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संघ के  तहसील  अध्यक्ष कन्हैया बानसे से बताया कि घोड़ाडोंगरी तहसील के सभी कोटवारों की वर्दी और अन्य सामग्री की राशि पूर्व से कोटवारों के खातों में डाली जाती थी। जिससे वर्दी व अन्य सामग्री की गुणवत्ता बनी रहती थी। परन्तु इस बार शासन द्वारा सिली सिलाई वर्दी, जूते, टार्च और गर्म कोट प्रदान किए जा रहें हैं जो बहुत ही घटिया किस्म के हैं। वर्दी बेनाप होने से समस्त कोटवार संघ वर्दी और अन्य सामग्री लेने से इंकार करता है और मांग करता है कि राशि कोटवारों के बैंक खाते में डाली जाए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष फूलचद हनोते, सचिव मुकेश भोरवशी, कोषाध्यक्ष सुखनंदन भोरसे सहित समस्त कोटवार संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।