Posts

Showing posts from May, 2024
Image
 नशा शरीर, बुद्धि और पैसों का नाश करता है:मंजु दीदी बैतूल। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भाग्य विधाता भवन द्वारा नशा मुक्ति जागृति अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने सभी को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और किस प्रकार से आज तंबाकू जैसा  जहर मनुष्य के जीवन को खत्म कर रहा है। लोग टेंशन और डिप्रेशन में आकर तंबाकू, गुटखा, जर्दा बीड़ी, सिगरेट का सेवन करते जा रहे है और अपने शरीर को कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रस्त करते जीवन को खत्म कर रहे हैं। मंजु दीदी ने कहा कि नशे से शरीर, सामाजिक प्रतिष्ठा और बुद्धि के नाश के साथ आर्थिक नुकसान भी होता है। जिसके कारण परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होने बताया कि जीवन को राजयोग मेडिटेशन के द्वारा तंबाकू से मुक्त कर सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित  सभी ने स्वयं और समाज के हर लोगों को तंबाकू और उससे बने पदार्थ से मुक्त बनाने का संकल्प किया।
Image
 तंबाकू एक धीमा जहर:बीके अर्चना बहन रेल्वे स्टेशन पर चलाया नशा मुक्ति अभियान बैतूल। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा रेलवे स्टेशन बैतूल में नशा मुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में चित्रों के द्वारा तंबाकू के नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। शुभारंभ अवसर पर बीके अर्चना बहन ने बताया कि तंबाकू एक धीमा जहर है जिसमें निकोटिन पाया जाता है। इसको तो गधा जानवर भी नहीं खाता और मनुष्य जैसा समझदार प्राणी अपने हाथों की लकीरों को मिटा-मिटा कर खाता है। सिगरेट पीने में अपनी शान समझते हैं और बीड़ी से अपने कलेजे को जला रहा है जिससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां होती है और वे अकाल मृत्यु के गर्त में जा रहे है। इसलिए इस तंबाकू को आज से ही न लेने का संकल्प करें। ब्रह्मा कुमारीज द्वारा सिखाए जाने वाले राजयोग मेडिटेशन से संकल्पों को बल मिलता है। इसे सीख कर सदा के लिए नशे से मुक्त हो जाए। रेलवे स्टेशन पर इस व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का शुभारंभ स्टेशन प्रबंधक वीके पालीवाल, निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल राजेश बनकर, बीके सविता, बीके प्रतिभा, एवं बीके अर...
Image
रिटेल एक्सपो संपन्न बैतूल। गर्मी के चलते कूलर और एसी का बिजली बिल बहुत अधिक आ रहा है जिसके कारण लोग परेशान है। इसे देखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोलर आदि पर अपनी सरल और सुगम ऋ ण सुविधा को लोगों तक पहुंचाने के लिए रिटेल एक्सपो का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र प्रमुख क्षेत्रीय कार्यालय नर्मदापुरम  राजकुमार सेन ने और रिटेल अस्ति विभाग के प्रमुख विनोद उपाध्याय की की विशेष उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर रिटेल एक्सपो में कार डीलर्स के अलावा प्रतिष्ठित बिल्डर्स भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नए उधारकर्ताओं को सैंक्शन लेटर प्रदान किए गए। क्षेत्र प्रमुख श्री सेन ने उपस्थित सभी ग्राहकों का अभिवादन करते हुए बैंक के रिटेल लोन उत्पादों जैसे की हाउसिंग लोन, वाहन ऋ ण, शैक्षणिक ऋ ण और विशेषकर किसी भी बैंक से प्राप्त हाउसिंग लोन पर यूनियन रूफटॉप ( सोलर ) स्कीम के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर यूनियन बैंक की बैतूल सिटी में कार्यरत सभी तीनों  शाखाओं के शाखा प्रबंधक सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।
Image
 नाला सफाई के नाम पर नपा कर रही खानापूर्ति स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप बैतूल। बारिश के पहले शहर का डे्रनेज सिस्टम सुधारने नगर पालिका परिषद बैतूल ने सफाई का काम शुरू किया है। बारिश में नलों में बाढ़ नहीं आ जाए इसीलिए 5 किमी के अंतर्गत पोकलेन चलाकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह मोती वार्ड में झाडिय़ों और मलबा निकाला जा रहा है। चक्कर रोड इंडियन पब्लिक स्कूल के पीछे वाले नाले की सफाई के बाद असंतुष्ट दिख रहे रहवासियों ने बताया कि नगर पालिका इस अभियान के तहत खानापूर्ति कर रही है नालों की गहन सफाई नहीं कर रही है। रहवासी अनिल झाम ने कलेक्टर बैतूल और सीएमओ बैतूल को ज्ञापन सौपंते हुए बताया कि यह नाला आधा किमी लंबा है परन्तु सफाई लगभग 100 मीटर तक खानापूर्ति की जा रही है। उन्होने बताया कि वर्षाकाल में गंदगी, बदबु के साथ सांप निकलते रहते हैं। स्थानीय रहवासियों ने मांग की है कि नाले की संपूर्ण सफाई की जाए।
Image
भगवान बुद्ध के मेडिटेशन को पूरी दुनिया ने अपनाया  ग्राम जावरा में मनाई बुद्ध जयंती बैतूल। ग्राम पंचायत जावरा में जातिगत बंधनो से ऊपर उठकर सभी समुदायों के त्योहारों  एवं विशेष दिवसों को सहर्ष मनाया जाता है। कुछ पारंपरिक सोच के अनुसार त्यौहारो को समुदाय के आधार पर वर्गीकृत कर दिया गया है। लेकिन ग्राम जावरा में पिछले कुछ सालों से त्योहारों एवं विशेष दिवसों को सभी समुदाय के गणमान्यों द्वारा मिलकर हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसी तारतम्य मे इस पूर्णिमा पर ग्राम जावरा में पूर्व जनपद सदस्य सुखदेव सराटकर, गिरिधर सराटकर, जनपद सदस्य पंकज वंजारे, अध्यक्ष कुनबी समाज पुनाजी कापसे, होमदेव धोटे एवं अन्य गणमान्यों के आतिथ्य में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एमआर तायड़े द्वारा किया गया। अतिथि उद्बोधन में पंकज वंजारें, पुनाजी कापसे, इंद्रदेव कोसे उपसरपंच एवं होमदेव धोटे द्वारा भगवान बुद्ध की विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के मेडिटेशन को आज पूरी दुनिया अपना रही है जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। आरसी गायकवाड़ पूर्व उद्यान अधिकारी द्वारा भगवान बुद्...
Image
 सस्ते लोन के प्रलोभन से होने वाली ठगी से बचें आर्थिक जागरूकता शिविर संपन्न बैतूल। आज के समय सोशल मीडिया के माध्यम से सस्ते लोन का प्रलोभन देकर लोगों के साथ ठगी की जा रही है। ऐसे ही आर्थिक, स्वास्थ्य और गृह लोन को लेकर लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से कोठी बाजार बस स्टैंड में कल्याणकारी जनसेवा समिति जिसमें एलआईसी एचएफएल, एलआईसी, स्टार हेल्थ कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस मौके पर एलआईसी के विकास अधिकारी विशाल शर्मा ने बताया कि एलआईसी ही जीवन सुरक्षा के साथ निश्चित रिटर्न देता है। एलआईसी हाउसिंग के नितिन शुक्ला ने बताया कि कुछ लोग पम्पलेट छपवाकर कम दस्तावेज में कम दर पर तुरंत गृह लोन का लालच देते हैं इससे सतर्क रहना चाहिए। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस कम फीस के साथ कम ब्याज की दरों पर आसानी से हाउसिंग फाइनेंस उपलब्ध करवाता है। स्टार हेल्थ के सीनियर एग्जीक्यूटिव विनय मंडाले ने बताया कि गलत जीवन शैली के कारण आजकल कई बीमारियां सुनने में आ रही है और इलाज में मध्यम वर्गीय परिवार की माली हालत खराब होते देखी जा सकती हैद्ध। ऐसे में पॉलिसी की हेल्थ सुविधा से अस्पताल के खर्चों से मुक्ति मिलती ह...
Image
 जरूरतमंदों को भोजन व मिठाई वितरित कर मनाया जन्मदिवस बैतूल। भारत में भी पाश्चत्य सभ्यता का अनुपालन करते हुए अपना जन्मदिवस केक काटकर, महंगी पार्टियां आयोजित कर फिजुलखर्च मनाने लगे हैं। ऐसे में जिले में समाजसेवी है जो अपना जन्मदिवस दिवस जरूरतमंदों के बीच जाकर उन्हें ताजा भोजन, मिठाई, वस्त्र आदि का वितरण कर मनाते है। जिससे उन्हें आत्मिक प्रसन्नता का अनुभव होता है। साथ ही वें अपने परिजनों, मित्रों एवं श्री योग वेदांत सेवा समिति के साधकों को भी इसी तरह अपना जन्मदिवस मनाने के लिए प्रेरित करते है। यहां हम बात कर रहे है श्री योग वेदांत सेवा समिति के संरक्षक एवं समाजसेवी राजेश मदान की जो समय समय पर जरूरतमंदों की सेवा का कोई न कोई अवसर खोज ही लेते है। श्री मदान ने मंगलवार को श्री गंगा सप्तमी और विष्णुपदि संक्रांति के पुण्यदायी योग में अपने जन्मदिवस पर चिखलार स्थित संत श्री आशारामजी आश्रम में बड़दादा के दर्शन व परिक्रमा कर माथा टेका और आसपास के जरूरतमंद आदिवासियों के बीच पहुंचकर उन्हें गरम ताजा भोजन, मिठाई और वस्त्र वितरित किए तत्पश्चात  श्री हनुमान डोल मार्ग के नजदीक वानरों को चने का वि...
Image
 सेवा कार्य कर मनाया संत सुधांशु महाराज का जन्मदिवस हवन-पूजन, प्रसादी वितरण के साथ मरीजों को भोजन किया वितरित बैतूल। गुरु का ज्ञान और शिक्षा ही जीवन का आधार है। गुरु के बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी है। सनातन अवधारणा के अनुसार इस संसार में मनुष्य को जन्म भले ही माता-पिता देते हैं लेकिन मनुष्य का सही अर्थ गुरु कृपा से ही प्राप्त होता है। गुरु जगत व्यवहार के साथ भव तारक, पथ प्रदर्शक भी होते हैं। विश्व जाग्रति मिशन बैतूल द्वारा गुरूवार को जगत गुरू और प्रख्यात कथा वाचक पूज्य संत श्री सुधांशु जी महाराज का जन्मदिवस विश्वकर्मा मंदिर में उल्लास पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें हवन-पूजन, भजन और प्रसादी वितरण किया और  सभी दीक्षित गुरु भाई एवं बहनों ने पूज्य श्री की लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इससे पूर्व सेवा कार्य अंतर्गत जिला अस्पताल में प्रात: मरीजों और उनके परिजनों को अंकुरित आहार का वितरण एवं दोपहर में जिला अस्पताल में ही मरीजों एवं परिजनों को भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर भजन गायक  डैनी सावन कुमार, डॉ.विनय सिंह चौहान, श्रीमति रेखा बारस्कर द्वारा मधुर...