सेवा कार्य कर मनाया संत सुधांशु महाराज का जन्मदिवस

हवन-पूजन, प्रसादी वितरण के साथ मरीजों को भोजन किया वितरित



बैतूल। गुरु का ज्ञान और शिक्षा ही जीवन का आधार है। गुरु के बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी है। सनातन अवधारणा के अनुसार इस संसार में मनुष्य को जन्म भले ही माता-पिता देते हैं लेकिन मनुष्य का सही अर्थ गुरु कृपा से ही प्राप्त होता है। गुरु जगत व्यवहार के साथ भव तारक, पथ प्रदर्शक भी होते हैं। विश्व जाग्रति मिशन बैतूल द्वारा गुरूवार को जगत गुरू और प्रख्यात कथा वाचक पूज्य संत श्री सुधांशु जी महाराज का जन्मदिवस विश्वकर्मा मंदिर में उल्लास पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें हवन-पूजन, भजन और प्रसादी वितरण किया और  सभी दीक्षित गुरु भाई एवं बहनों ने पूज्य श्री की लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इससे पूर्व सेवा कार्य अंतर्गत जिला अस्पताल में प्रात: मरीजों और उनके परिजनों को अंकुरित आहार का वितरण एवं दोपहर में जिला अस्पताल में ही मरीजों एवं परिजनों को भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर भजन गायक  डैनी सावन कुमार, डॉ.विनय सिंह चौहान, श्रीमति रेखा बारस्कर द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में रमेश बारस्कर, अजय पटवारी,दीपक मालवीय,विजेश महाले,अशोक हिरानी, शैलेन्द्र राठौर, विजय सिंह चौहान,अंजली पटवारी,कविता ढोते,रश्मि मालवी,आशा पवार,रज्जु मालवी,नीलू बागरी,अंबिका मारू सहित बड़ी संख्या में गुरुभक्त मौजूद थे। 


Comments

Popular posts from this blog