रिटेल एक्सपो संपन्न


बैतूल। गर्मी के चलते कूलर और एसी का बिजली बिल बहुत अधिक आ रहा है जिसके कारण लोग परेशान है। इसे देखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोलर आदि पर अपनी सरल और सुगम ऋ ण सुविधा को लोगों तक पहुंचाने के लिए रिटेल एक्सपो का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र प्रमुख क्षेत्रीय कार्यालय नर्मदापुरम  राजकुमार सेन ने और रिटेल अस्ति विभाग के प्रमुख विनोद उपाध्याय की की विशेष उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर रिटेल एक्सपो में कार डीलर्स के अलावा प्रतिष्ठित बिल्डर्स भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नए उधारकर्ताओं को सैंक्शन लेटर प्रदान किए गए। क्षेत्र प्रमुख श्री सेन ने उपस्थित सभी ग्राहकों का अभिवादन करते हुए बैंक के रिटेल लोन उत्पादों जैसे की हाउसिंग लोन, वाहन ऋ ण, शैक्षणिक ऋ ण और विशेषकर किसी भी बैंक से प्राप्त हाउसिंग लोन पर यूनियन रूफटॉप ( सोलर ) स्कीम के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर यूनियन बैंक की बैतूल सिटी में कार्यरत सभी तीनों  शाखाओं के शाखा प्रबंधक सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।


Comments

Popular posts from this blog