Posts

Showing posts from December, 2022
Image
 घरों, मंदिरों व आश्रमों में हर्षोल्लास से मनाया गया तुलसी पूजन दिवस  श्री योग वेदांत सेवा समिति ने किए आयोजन  बैतूल। तुलसी जी की महिमा व लाभों से जन-जन को परिचित करवाने व युवाओं को नैतिक पतन और अवसाद से बचाकर भारतीय संस्कृति के सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से पूज्य संत श्री आशारामजी बापू द्वारा 25 दिसम्बर 2014 से तुलसी पूजन दिवस की शुरुआत की गई थी। उन्ही की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रविवार को घरों, मंदिरों, आश्रमों, वृद्धाश्रमों व सार्वजनिक स्थलों में तुलसी पूजन दिवस के कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाए गए। बैतूल में श्री राधाकृष्ण मंदिर गंज में पंडित अनंतराम तिवारी द्वारा, शनिदेव मंदिर गंज में पंडित लोकेश मिश्रा द्वारा, सांई मंदिर गर्गकोलोनी में शैलेन्द्र बिहारिया द्वारा व संत श्री आशारामजी आश्रम चिखलार में साधकों द्वारा विधिवत तुलसी पूजन कार्यक्रम संपन्न करवाए गए। जिसके अंतर्गत साधकों ने तुलसी जी व सदगुरुदेव का तिलक, अक्षत, पुष्पवर्षा, तुलसी नामाष्टक पाठ, आरती व परिक्रमा कर पूजन किया। पूज्य बापूजी के...
Image
 पंडित प्रदीप मिश्रा से निर्दोष संत के समर्थन का किया आह्वान  बापूजी पर हुए झूठे केस से कराया अवगत, किया साहित्य भेंट बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के साधकों ने भोगीतेडा स्थित फॉर्महाउस में पहुंचकर पंडित प्रदीप मिश्रा जी को संत श्री आशारामजी बापू पर विगत 10 वर्ष पूर्व लगे झूठे आरोपों की जानकारी देकर उनके  समर्थन में आगे आने का आह्वान किया। समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने पंडित प्रदीप मिश्रा जी का शॉल, श्रीफल, माल्यार्पण व बापूजी का सत्साहित्य भेंट कर भव्य स्वागत किया तत्पश्चात 10 वर्षों से जेल में बंद निर्दोष हिन्दू संत पर हुए झूठे केस की वर्तमान स्थिति से अवगत कराकर 50 वर्षों से उनके द्वारा किए जा रहे समाज सेवाकार्यों की जानकार दी। उन्होने कहा कि धर्मान्तरण रोकने वाले एक 86 वर्षीय हिन्दू संत को न्यायपालिका व केंद्र सरकार ने आज तक कोई राहत नही दी। श्री मदान ने बापूजी की पहल पर 25 दिसम्बर 2014 से मनाए जाने वाले तुलसी पूजन दिवस व 14 फरवरी 2007 से शुरू होने वाले मातृ पितृ पूजन दिवस की भी जानकारी देते हुए घर घर मे, मंदिरों में, विद्यालयों महाविद्यालयों व सार्वजनिक...
Image
 स्व.मालवीय हिन्दुत्व के लिए हमेशा मुखर रहे स्व.मालवीय को विहिप ने दी श्रद्धांजली बैतूल। विगत 30 नवम्बर को विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष मनमोहन मोलवीय का निधन हो गया था। विहिप बजरंग दल ने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के हॉल में श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर स्व.मालवीय को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर विभाग सहमंत्री महेन्द्र साहू ने कहा कि मनमोहन मालवीय हिन्दुत्व के लिए हमेशा मुखर होकर संघर्ष करते रहे और उन्होने हिन्दुओं को संगठित करने में महत्ती भूमिका निभाई थी। प्रांत सहधर्म प्रसार प्रमुख भूपेन्द्र पवांर ने कहा कि स्व.मालवीय में नेतृत्व की अद्भुत क्षमता थी जिसके चलते उन्होने पूरे जिले में एक सक्रिय संगठन खड़ा किया था। पूर्व विभाग मंत्री श्याम टेकपुरे ने कहा कि श्री मालवीय परिपक्व सोच के साथ निर्णय लेते थे और संगठन को उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होने कहा कि स्व.मालवीय का जाना संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है। कार्यक्रम का संचालन सुनील पांसे ने और आभार विशाल भौरासे ने व्यक्त किया। विभाग धर्माचार्य प्रमुख रूपेश यादव, जिला सहमंत्री विशाल भौरासे, यशवंत सूर्यवंशी सुनील पंासे, र...
Image
 गीता को मिले राष्ट्रीय ग्रंथ का दर्जा, सौंपा ज्ञापन  श्रीकृष्ण का तुलसी से विवाह करवाकर हर्षोल्लास से मनाई गीता जयंती बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से मोक्षदा एकादशी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर गंज में पूर्ण हर्षोल्लास से गीता जयंती मनाई। समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान व साधकों द्वारा श्री गीताजी का विधिवत पूजन किया। इसके बाद गीता महात्म्य व अध्याय का पाठ कर श्री कृष्ण जी का तुलसीजी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार व बाजे-गाजे से हर्षोल्लास पूर्वक विवाह भी संपन्न कराया गया एवं आरती व प्रसादी के साथ मासिक पत्रिका ऋषिप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री मदान ने कहा कि न्यायालयों में गीता पर हाथ रखवाकर कसमें तो खिलाई जाती है लेकिन विद्यालयों में गीता नही पढ़ाई जाती है। वर्तमान में विद्यार्थियों में भय, चिंता व मानसिक अवसाद अत्यधिक बढ़ रहे है ऐसे में गीता का ज्ञान उन्हें निर्भय, प्रसन्न व विवेकवान बनाकर सही दिशा प्रदान करेगा। इसीलिए हमारी संस्था द्वारा पूज्य बापूजी की प्रेरणा से भगवद गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करवाने की म...