सैलून संचालक ने किया नवाचार सैलून संचालक की अनूठी पहल की हो रही सरहाना कबाड़ से जुगाड़ बैतूल। कोरोना महामारी के चलते इससे संक्रमण को लेकर लोग काफी सचेत हैं खासकर दाढ़ी- कटिंग बनवाते समय। ऐसे में गंज के सैलून संचालक सुरेश नगदे ने एक नवाचार किया है जिसमें उन्होने अखबार को बीच में से उतना गोल काट लिया जाता है जिसमें से ग्राहक का सिर निकल जाए और इस तरकीब से ग्राहक को कपड़ा लपेटना नहीं पड़ता है। श्री नगदे ने बताया कि कई ग्राहकों के मन में संदेह होता है कि कपड़ा बार-बार तो नहीं बदला गया है या धुला नहीं है तो इससे संक्रमण का खतरा हो सकता है लेकिन अखबार को एक बार उपयोग कर फेंक दिया जाता है। सुरेश नगदे बताते हैं कि रद्दी कागज आसानी से 10 रूपए किलो के भाव से मिल जाता है और इसकी लागत नहीं के बराबर होती है और ग्राहक के मन में कोई शंका नहीं होती है। सुरेश नगदे के इस कबाड़ से जुगाड़ के नवाचार और उनके ग्राहकों की सेहत के प्रति संवेदनशीलता की सभी सरहाना कर रहें हैं।