मोहिनी एकादशी पर जरूरतमंदों को अनाज व फल वितरित किए
श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ ने किया सेवा कार्य

बैतूल। वर्तमान में देश कोरोना महामारी के संक्रमण से जूझ रहा है और देश में लॉक डाउन के कारण मजदूर व जरूरतमंद लोगों को भोजन व दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की अत्यधिक समस्या हो रही है। जिसे ध्यान रखते हुए संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ बैतूल द्वारा सोमवार को मोहिनी एकादशी के अवसर पर बड़ोरा ग्राम के सैकड़ों जरूरतमंदों को अनाज व फल आदि का वितरण किया। इस अवसर पर श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि हमारी समिति द्वारा समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है साथ ही कोरोना से लड़ रहे कर्मवीर योद्धाओं का भी उत्साह वर्धन कर उनका सम्मान किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में अनूप मालवी,राहुल राठौर, विशाल सोनारे, राजेश मदान, प्रवीण तिवारी आदि साधकों का सराहनीय योगदान रहा। 

Comments

Popular posts from this blog