भगत सिंह सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारी धूमधाम से मनाई भगतसिंह जयंती बैतूल। शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर गुरूवार भगत सिंह चौक पर भगतसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में उनके विचारो और बलिदान को याद करते हुए उनके श्री चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों की ओर से वयोवृद्ध 99 वर्षीया श्रीमती शकुंतला भाटिया के द्वारा भगत सिंह की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित किए गए। सैनानी परिवारों की ओर से अजय मिश्रा ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्रो.शंकर सातनकर ने भगत सिंह के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम के संयोजक रमेश भाटिया ने जालियां वाला बांग की हृदय विदारक घटना को याद करते हुए श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सैनानी परिवारो की ओर से राजेंद्र लाहाटे, दीपक आंबेकर, जगदीप वर्मा, राजेश जोशी, मधुकर वर्मा , बिजेंद्र भाटिया , अरविंद प्रकाश भाटिया, अनिल भुसारी चिचोली उपास्थित रहे। मसीही परिवार की ओर से दिनेश जोसेफ, सिख परिवार की ओर से दलजीत सिंह अरोड़ा, लक्की साहनी, बं...